Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, June 24
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»उत्तर प्रदेश

    योगी के मंत्री ने मुलायम को रावण, मायावती को शूर्पणखा बताया

    ShagunBy ShagunMarch 5, 2018 उत्तर प्रदेश No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 618

    इस बयान पर उन्हें सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए: बीएसपी 

    लखनऊ, 05 मार्च। उत्तर प्रदेश के मंत्री नंद कुमार गुप्ता नंदी ने फूलपुर में आयोजित एक चुनावी रैली में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में मायावती को शूर्पणखा और मुलायम सिंह यादव को रावण बताया है। वह यहीं नहीं रुके, उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री को मारीच कह डाला।

    नंदी ने कहा भगवान राम ने कहा ‘आपका नाम मुलायम होगा और आप राज्य के मुख्यमंत्री होंगे। तभी कुंभकरण बोले …हे प्रभु! मेरा क्या नाम होगा? तब प्रभु राम ने कहा, आपको लोग शिवपाल के नाम से जानेंगे और आप हमेशा राज्यमंत्री ही रह जाएंगे।’ इसके बाद उन्होंने बसपा प्रमुख मायावती पर निशाना साधा और बोले, ‘ये सब सुनकर जब राम वापस जाने लगे तो शूर्पनखा उनके पास आई और बोली, प्रभु हमारा क्या होगा? आपने मेरे संपूर्ण परिवार का नाश कर दिया। अब मेरा क्या होगा? भगवान राम बोले तुम कलियुग में मेरी अयोध्या पर राज करोगी। उस समय तुम्हारा नाम मायावती होगा लेकिन विवाह तुम्हारा उस समय भी नहीं होगा।

    मामला सामने आने के बाद विपक्ष उन पर हमलावर को हो गया। बीएसपी प्रवक्ता उमेद सिंह ने कहा कि इस बयान पर उन्हें सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता सुनील सिंह साजन ने कहा कि यह इनके असली संस्कार है। इन्होंने यह बयान देकर दलितों और पिछड़ों का अपमान किया है। वहीं यूपी भाजपा प्रवक्ता शलभ मणि त्रिपाठी ने मंत्री का बचाव करते हुए कहा कि नंदी सिर्फ मंच से उत्तर प्रदेश की 15 साल की राजनीतिक तस्वीर सामने रख रहे थे। उस बयान को लेकर विपक्ष जबरदस्ती का तूल दे रहा हैं। नंदी 2007 में बीएसपी से चुनकर विधानसभा में पहुंचे थे। नंदी मायावती सरकार में भी मंत्री रह चुके हैं। जनवरी 2017 में वह भाजपा में शामिल हो गए। वह इलाहाबाद दक्षिण सीट से विधायक हैं।

    # BJP #yogi adittyanath मंत्री नंद कुमार गुप्ता नंदी
    Shagun

    Keep Reading

    मुंबई में तोड़फोड़ की राजनीति: शिवसेना का दूसरा टूटना

    पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद BJP में शामिल हो सकते हैं VFS कैपिटल के MD कुलदीप माइती

    पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद BJP में शामिल हो सकते हैं VFS कैपिटल के MD कुलदीप माइती

    An ocean of yoga enthusiasts surges in Aligarh, embodying the spirit of ‘Yogah Karmasu Kaushalam’ (Yoga is excellence in action).

    ‘योगः कर्मसु कौशलम्’ के साथ अलीगढ़ में उमड़ा योग का महासागर

    Mamta Charitable Trust's Grand Yoga Camp: "Lucknow will practice yoga; Lucknow will become disease-free."

    ममता चैरिटेबल ट्रस्ट का भव्य योग शिविर: “लखनऊ करेगा योग, लखनऊ बनेगा निरोग”

    Grand Yoga Festival at Namo Ghat: CRPF celebrates International Yoga Day.

    नमो घाट पर भव्य योग महोत्सव: CRPF ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

    Lucknow Land Pooling Scam: LDA Officials' Kin Get Rich on Farmers' Land

    लखनऊ लैंडपूलिंग घोटाला: किसानों की जमीन पर LDA अधिकारियों का कुनबा अमीर

    Comments are closed.

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    AI के विस्तार को लेकर CTO का विश्वास लगातार तीसरे साल कमजोर पड़ा: अक्कोडिस रिपोर्ट

    June 23, 2026
    Sanitation worker's anger over corruption erupts: Threw bangles at the City Health Officer's face in Bareilly, saying, "You should wear some bangles."

    भ्रष्टाचार पर सफाईकर्मी का गुस्सा फूटा : बरेली में नगर स्वास्थ्य अधिकारी के मुंह पर चूड़ियां फेंकी, बोला- “थोड़ी चूड़ियां पहन लो”

    June 23, 2026

    मुंबई में तोड़फोड़ की राजनीति: शिवसेना का दूसरा टूटना

    June 23, 2026
    The rhythm of Argentine football—now in India with Jagdale!

    अर्जेंटिना फुटबॉल की धुन, अब भारत में जगदाले के साथ!

    June 23, 2026
    Digital India's game-changer is now making its debut in the stock market!

    डिजिटल इंडिया का गेम चेंजर अब शेयर बाजार में दस्तक दे रहा है!

    June 23, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading