लखनऊ: वैसे तो दुनिया में हर दिन कितने बच्चों का जन्म होता है, लेकिन उनमें से किसी बच्चे के जन्म की चर्चा देश-प्रदेश में भी होने लगती है, और उसे देखने के लिए भारी भीड़ भी जुटने लगती है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले से।यहां शुक्रवार को एक महिला ने तीन बच्चे को जन्म दिया है, जिसे देखने के लिए जिला अस्पताल में लोगों की भारी भीड़ जुट रही है। डॉक्टरों का कहना है कि जन्म के बाद बच्चे और उसकी मां पूरी तरह से स्वस्थ हैं।आपको बता दें कि श्रावस्ती के इकौना थाना क्षेत्र निवासी सुकई की पत्नी को गुरुवार को प्रसव पीड़ा होने के बाद नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र भर्ती कराया गया जहां से डॉक्टरों ने उन्हें बहराइच महिला जिला अस्पताल रेफर कर दिया।यहां महिला ने 3 बेटों को जन्म दिया, गौर हो कि महिला का एक बेटा पहले से ही है, और अब तीन नए बेटे के बाद उसके पास चार बेटे हो गए है, जिसे महिला भगवान का करिश्मा मान रही है। महिला की पचान मुन्नी देवी के तौर पर की गई है।
Keep Reading
Add A Comment







