Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, October 5
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»विदेश»Global NEWS

    कांशीराम जी के क़दमों पर एक- एक कदम रखना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी: लक्ष्य

    By October 9, 2019 Global NEWS No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 605

    लखनऊ,09 अक्टूबर 2019: लक्ष्य की लखनऊ टीम ने सामाजिक परिवर्तन के योद्धा बहुजन नायक मान्यवर कांशीराम जी के 13वे महापरिनिर्वाण पर लखनऊ के मान्यवर कांशीराम स्मारक स्थल पर जाकर उनको पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया और उनके सम्मान में जोरदार जोशीले नारे लगाए।

    लक्ष्य ने कहा कि बहुजन नायक मान्यवर कांशीराम जी ने बहुजन समाज की हज़ारों जातियों को अपने समर्पण, लगन, ईमानदरी व कड़ी मेहनत से एकजुट करके देश में सामाजिक व राजनैतिक परिवर्तन की परिभाषा को ही बदला दिया। उनका बहुजन समाज के उत्थान के प्रति समर्पण उनकी सादगी से ही जाना जा सकता है। उन्होंने हज़ारों वर्षो से गुलाम समाज को हुकमरान बनाकर विश्व में एक बड़ी मिसाल खड़ी कर दी और विश्व में दबे कुचले व शोषित लोगो को सन्देश दिया कि अगर वो ठान ले तो कुछ भी मुश्किल नहीं है। उनके द्वारा जलाई गई सामाजिक व राजनैतिक मशाल अब बुझने वाले नहीं है, अब बहुजन समाज के लोग उनके बताये मार्ग पर चल रहे है और जो सामाजिक परिवर्तन के लिए तत्पर है ।

    भारतीय समन्वय संगठन (लक्ष्य) ने कहा कि उन्होंने यह कठिन कार्य अपने छोट छोटे प्रयोगों के माध्यम से कर दिया, न उनके पास कोई धन था न ही कोई सामाजिक व राजनैतिक अनुभव था इसके बावजूद उन्होंने इस असाध्य कार्य को अंजाम तक पहुँचाया वो कभी भी किसी भी मोह माया में नहीं फंसे उन्होंने लालच को अपने आस पास तक नहीं फटकने दिया और उन्होंने किसी से कोई सहारा भी नहीं लिया वे कहा करते थे कि जो सहारा देगा वो इसरा भी करेगा यानि कि वो अपने हितो के लिए हमें इस्तेमाल करेगा।

    मान्यवर कांशीराम जी ने बहुजन समाज के घर घर, गावं गांव व झुग्गी झोपड़ियों में जाकर लोगो को जागरूक किया अर्थात एक एक कदम चलकर असंभव को संभव कर दिखाया। उनके इस कार्य के लिए देश व विदेशों के लोगो ने उनका लोहा माना। उन्होंने आरक्षित सीटों से चुनकर गए दलित नेताओ को भी उनका स्थान दिखाया और उनको गुलामी का अहसास कराया। उन्होंने अपनी सादगी और समर्पण के बल पर बहुजन समाज के लोगों को झकझोर कर रख दिया जो उनके आज कायल है। ऐसे थे हमारे सामाजिक परिवर्तन के योद्धा बहुजन नायक कांशीराम जी यह बात लक्ष्य की महिला कमांडरों ने कही।

    उन्होंने कहा कि अगर बहुजन समाज के लोग उनके बताये मार्ग पर ईमानदारी के साथ एक एक कदम भी रखते है तो उनका मिशन पूरा हो जायेगा और बहुजन देश का हुकमरान बन जायेगा । उन्होंने बहुजन समाज के लोगो से अपील करते हुए कहा कि आओ मिलकर उनके कदमो पर एक एक कदम रखे वही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी ।

    इस अवसर पर लक्ष्य कमांडर रेखा आर्या, राजकुमारी कौशल, संघमित्रा गौतम, सुषमा बाबू, सावित्री बौद्ध, धर्म प्रिया गौतम,मुन्नी बौद्ध, विजय लक्ष्मी गौतम,पुष्पा भारती, राजेश्वरी, अनीता गौतम, रागिनी चौधरी,छाया कौशल, लाजो कौशल,स्मिता चन्द्रा, प्रतिभा रत्न भास्कर,लक्ष्मी गौतम, संगीता,चन्द्रकला,नीलम चौधरी,सुमन गौतम, मनीषा निम्बेकर, सरिता भारती, रंजना रंजन, मिथलेश कैन, मंजू सिंह ने बढ़चढ़कर हिस्सा लेते हुए उनके मिशन के प्रति अपने को समर्पण करने की शपथ ली ।

    #भारतीय समन्वय संगठन (लक्ष्य)

    Keep Reading

    ‘नये औजार से कबीर की खुदाई’ ने छेड़ा नया विमर्श, पुस्तकों के बीच गूंजीं कविताएं

    ‘नये औजार से कबीर की खुदाई’ ने छेड़ा नया विमर्श, पुस्तकों के बीच गूंजीं कविताएं

    Teachers' 11-point demands resonated at the TFI conference; calls made for the old pension scheme and relief regarding the TET.

    टीएफआई सम्मेलन में शिक्षकों की 11 सूत्रीय मांगें गूंज उठीं, पुरानी पेंशन और टीईटी से राहत की मांग

    Anuj Yadav becomes Lucknow's chess champion; wins the title with 5.5 points after drawing the final game.

    अनुज यादव बने लखनऊ के शतरंज चैंपियन, आखिरी बाजी ड्रॉ कर 5.5 अंक से जीता खिताब

    Women's hospital to open soon in Tikvapur; auditorium to be built.

    टिकवांपुर जल्द खुलेगा महिला अस्पताल, बनेगा प्रेक्षागृह

    "Books focus the mind and connect it with traditions" - Brajesh Pathak; Isha-Misha Ratan's Kathak performance captivated the audience

    ‘पुस्तकें मन को एकाग्र कर परंपराओं से जोड़ती हैं’-ब्रजेश पाठक; ईशा-मीशा रतन की कथक प्रस्तुति ने मोहा मन

    Youth dies after venomous insect bite; family delayed seeking medical help by relying on faith healing; he breathed his last on the way to the hospital.

    जहरीले कीड़े के काटने से युवक की मौत, झाड़-फूंक में उलझा रहा परिवार,रास्ते में तोड़ा दम

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    ‘नये औजार से कबीर की खुदाई’ ने छेड़ा नया विमर्श, पुस्तकों के बीच गूंजीं कविताएं

    ‘नये औजार से कबीर की खुदाई’ ने छेड़ा नया विमर्श, पुस्तकों के बीच गूंजीं कविताएं

    October 5, 2026
    Teachers' 11-point demands resonated at the TFI conference; calls made for the old pension scheme and relief regarding the TET.

    टीएफआई सम्मेलन में शिक्षकों की 11 सूत्रीय मांगें गूंज उठीं, पुरानी पेंशन और टीईटी से राहत की मांग

    October 5, 2026

    अकीदा बनाम अंधविश्वास: पक्के विश्वास और भटकती भीड़ की दास्तान

    October 5, 2026
    Anuj Yadav becomes Lucknow's chess champion; wins the title with 5.5 points after drawing the final game.

    अनुज यादव बने लखनऊ के शतरंज चैंपियन, आखिरी बाजी ड्रॉ कर 5.5 अंक से जीता खिताब

    October 4, 2026

    जब एकादशी का पुण्य जुड़ता है पितरों के कल्याण से: 6 अक्टूबर को इन्दिरा एकादशी

    October 4, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading