Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 26
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    रसोई गैस का सिलेंडर फटने से दो मंजिला इमारत धवस्त, 10 की मौत, 15 की हालत गंभीर

    By October 14, 2019Updated:October 14, 2019 इंडिया No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    file photo
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 549

    मऊ, 14 अक्टूबर 2019: मुहम्ममदाबाद गोहना कोतवाली के वलीदपुर कस्बे में सोमवार की सुबह दो मंजिला मकान में गैंस ब्लास्ट होने से पुरी इमारत ध्वस्त हो गयी। इसमें दो दर्जन से ज्यादा लोग दब गये, जिसमें दस लोगों की मौत हो गयी, जबकि 15 लोग घायल हुए है। घायलों को इलाज के लिए आजमगढ जिला अस्पताल और मऊ जिला अस्पताल में भेजा गया है। इस घटना से पूरे जनपद में सनसनी फैली हुई है।

    जानकारी के अनुसार वलीदपुर गांव निवासी छोटू बढई के घर की एक महिला गीता सुबह नाश्ता बना रही थी। उसी बीच अचानक ही रसोई गैंस के सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट इतना तेज था कि दो मंजिला इमारत ध्वस्त हो गयी। इसके साथ ही बगल में स्थित कन्हैया विश्वकर्मा का भी मकान भी पुरी तरह छतिग्रस्त हो गया। इस दोनों मकानों में दो दर्जन से अधिक लोग दब गये। सूचना मिलते ही मलवा हटाने और बचाव कार्य को शुरु किया गया, जिसमें से दस शवों को निकाला गया है। इसके अलावा 15 लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भेजा गया है। घायलों को आजमगढ और मऊ जिलास्पताल में भर्ती किया गया है।

    हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर फायर बिग्रेड और जेसीबी मशीन द्वारा मलवे को हटा कर शवों को निकालने के साथ ही घायलों को निकाला जा रहा है। मौक पर उपस्थित भीड़ भी मलवा हटाने में प्रशासन की मदद करने में लगी हुई है। घटना स्थल पर जिले के आला अधिकारी पहुंच गये हैं। मृतकों के मरने की सूचना लगभग 10 बताई जा रही है। वहीं घायलों की संख्या 15 है। घायलों को आजमगढ और मऊ जिला अस्पताल में भर्ती करा जा रहा है, जहां पर चिकित्सकों द्वारा इलाज शुरु किया गया। वहीं घटना स्थल पर जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी और पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य़ पहुंचे हुए हैं।

    इसके अलावा सीएम योगी के द्वारा सिलेंडर फटने की दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक भी व्यक्त किया गया। उनके द्वारा जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों के उपचार की समुचित व्यवस्था करने तथा इस हादसे के पीङितों की हर संभव मदद एवं राहत प्रदान करने के निर्देश दिए गए। सीएम योगी ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शान्ति की प्रार्थना करते हुए मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना भी व्यक्त किया है।

    Keep Reading

    यूपी समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, बंगाल की खाड़ी का डीप डिप्रेशन कमजोर होने लगा

    पांच शहरों में FSDA की बड़ी कार्रवाई, 7 रेस्तरां के लाइसेंस निलंबन की संस्तुति

    Anant Chaturdashi is on September 25; Lord Vishnu's 'Anant' (infinite) form will be worshipped.

    अनंत चतुर्दशी 25 सितंबर को, भगवान विष्णु के अनंत स्वरूप की होगी पूजा

    वामन द्वादशी आज: भगवान विष्णु के वामन अवतार की कथा, पूजा-विधि और महत्त्व

    Three-day-old baby elephant swept away by the waves; mother left writhing in distress on the shore; emotional reunion follows rescue.

    लहरों में बह गया तीन दिन का नन्हा हाथी, किनारे तड़पती रही मां; रेस्क्यू के बाद हुआ भावुक मिलन

    Lucknow Ganesh Visarjan

    ढोल-नगाड़ों के बीच निकली गणपति विसर्जन शोभायात्रा, उमड़े श्रद्धालु

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    Funded Trader Markets के रिवॉर्ड्स ने पार किया USD 7.4 मिलियन का आंकड़ा, हर पेआउट का पब्लिक लेजर उपलब्ध

    September 25, 2026
    Vijay’s Story vs. Rajveer’s Investigation: A Powerful Clash Awaits in ‘Drishyam: The Conclusion’

    ‘आक्रोश’ के बाद फिर आमने-सामने अजय देवगन और जयदीप अहलावत

    September 24, 2026

    यूपी समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, बंगाल की खाड़ी का डीप डिप्रेशन कमजोर होने लगा

    September 24, 2026
    Euler Motors opens 15th showroom in Delhi-NCR; 122 outlets nationwide.

    ऑयलर मोटर्स ने दिल्ली-NCR में खोला 15वां शोरूम, देशभर में 122 आउटलेट्स

    September 24, 2026

    पांच शहरों में FSDA की बड़ी कार्रवाई, 7 रेस्तरां के लाइसेंस निलंबन की संस्तुति

    September 24, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading