Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 26
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»उत्तर प्रदेश

    स्मार्ट मीटर उपभोक्ता से आरसीडीसी, वसूली पर आयोग ने तलब की रिपोर्ट

    By October 17, 2019 उत्तर प्रदेश 1 Comment3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 571

    आरसीडीसी नामक इस फीस के अलावा उपभोक्ता परिषद ने मीटर तेज चलने की दशा में चेक मीटर लगावाने वाले उपभोक्ताओं से वसूली जा रही फीस को भी समाप्त करने की उठायी मांग

    लखनऊ,17 अक्टूबर 2019: स्मार्ट मीटर वाले उपभोक्ताओं की बकाये पर कम्प्यूटर से विद्युत विच्छेदन के बाद भी उनसे पुनः संयोजन व विद्युत विच्छेदन के लिये बिजली कम्पनियों द्वारा वसूले जा रहे रू0 600 के  मामले में विगत 10 अक्टूबर को उपभोक्ता परिषद् द्वारा आयोग अध्यक्ष को सौपे गए प्रस्ताव पर विद्युत नियामक आयोग चेयरमैन आरपी सिंह के निर्देश पर कार्यवाही शुरू हो गयी है।

    आयोग के निर्देश पर आयोग सचिव द्वारा पावर कार्पोरेशन के प्रवन्ध निदेशक से उपभोक्ता परिषद् के प्रस्ताव पर 15 दिन के अंदर रिपोर्ट तलब की गयी है।  सबसे बड़ा सवाल यह है की केस्को में आरसी0डीसी नामक नामक यह फीस उपभोक्तओ से रुपया 720 वसूल की जा रही है।

    गौरतलब है की उप्र राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष व राज्य सलाहकार समिति के सदस्य अवधेश कुमार वर्मा द्वारा आयोग चेयरमैन के सामने यह प्रकरण उठाते हुए कहा गया था की जहाॅ पूरे प्रदेश में लाखों की संख्या में स्मार्ट मीटर लगाये जा चुके हैं और कुल 40 लाख स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया चालू है। वहीं दूसरी ओर बिजली कम्पनियाॅं स्मार्ट मीटर लगने के बाद यदि किसी उपभोक्ता ने बिजली बिल का भुगतान समय से नही किया तो उस दशा में बकाये पर जब उसका बिजली कनेक्शन साफ्टवेयर से आटोमेटिक कम्यूटर से काट दिया जाता है तो उसका कनेक्शन पुनः जोडने पर उससे पुनः संयोजन एवं विद्युत विच्छेदन (आर0सी डी0सी) का शुल्क वसूलना गलत है क्योंकि स्मार्ट मीटर वाले उपभोक्ता जब बकाया जमा करते हैं तो उनसे विच्छेदन हेतु रू0 300 एवं पुनः संयोजन हेतु रू0 300 कुल रू0 600 की फीस ली जाती है। और इसी प्रकार जब कोई उपभोक्ता मीटर तेज चलने की शिकायत पर अपने परिसर पर चेक मीटर लगवाता है तो उससे भी विच्छेदन एवं पुनः संयोजन करने हेतु रू0 600 की फीस बिजली कम्पनियों द्वारा वसूली जा रही है।

    द्वारा उपभोक्ता परिषद अध्यक्ष ने कहा कि स्मार्ट मीटर के अलावा जब पहले अन्य उपभोक्ताओं की बिजली बकाये पर काटी जाती थी तो विभाग के कार्मिक सीढी खींचकर ले जाकर उपभोक्ता की बिजली काटते थे और पुनः बकाया जमा करने पर इसी प्रक्रिया से जोडते थे, इसलिये मैनपावर के मेहनताना के लिये टैरिफ आदेश में विद्युत विच्छेदन एवं पुनः संयोजन के लिये अलग अलग रू0 300 प्रति जाब कुल रू0 600 की फीस निर्धारित थी।

    द्वारा उपभोक्ता परिषद अध्यक्ष ने कहा कि ऐसे में अब जब स्मार्ट मीटर के केस में बकाये पर कम्प्यूटर द्वारा बिजली काट दी गयी तो ऐसे में कौन सी मैनपावर लग रही है और कैसा मेहनताना। इसलिये स्मार्ट मीटर के केस में विद्युत विच्छेदन एवं पुनः संयोजन की फीस समाप्त की जाये और जो उपभोक्ता मीटर तेज चलने व अन्य शिकायत पर अपने परिसर पर चेक मीटर लगवा रहे हैं ऐसे केस में भी उपभोक्ता से ली जाने वाली विच्छेदन एवं पुनः संयोजन फीस भी समाप्त की जाये ।

    #उप्र राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद

    Keep Reading

    यूपी समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, बंगाल की खाड़ी का डीप डिप्रेशन कमजोर होने लगा

    पांच शहरों में FSDA की बड़ी कार्रवाई, 7 रेस्तरां के लाइसेंस निलंबन की संस्तुति

    Lucknow Ganesh Visarjan

    ढोल-नगाड़ों के बीच निकली गणपति विसर्जन शोभायात्रा, उमड़े श्रद्धालु

    The evening aarti became the center of attraction during the Ganesh festival.

    गणेश उत्सव में संध्याकालीन आरती बनी आकर्षण का केंद्र

    A melodious stream of devotional songs flows in Bappa's court; devotees are writing letters to the 'King of Wishes' to seek blessings.

    बप्पा के दरबार में बही भजनों की सुरधार, ‘मनौतियों के राजा’ से चिट्ठी लिखकर मन्नत मांग रहे भक्त

    UPWJU State Executive Committee Reconstituted: Senior Journalist Ajay Trivedi Appointed New State General Secretary

    यूपीडब्लूजेयू की प्रदेश कार्यसमिति का पुनर्गठन: वरिष्ठ पत्रकार अजय त्रिवेदी बने नए प्रदेश महामंत्री

    1 Comment

    1. Mega Fast Keto Review on October 23, 2019 5:16 pm

      My coder is trying to persuade me to move to .net from PHP.
      I have always disliked the idea because of the expenses.
      But he’s tryiong none the less. I’ve been using Movable-type
      on several websites for about a year and am worried about switching to another
      platform. I have heard excellent things about blogengine.net.
      Is there a way I can import all my wordpress content into it?
      Any help would be greatly appreciated!

      Reply
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    Funded Trader Markets के रिवॉर्ड्स ने पार किया USD 7.4 मिलियन का आंकड़ा, हर पेआउट का पब्लिक लेजर उपलब्ध

    September 25, 2026
    Vijay’s Story vs. Rajveer’s Investigation: A Powerful Clash Awaits in ‘Drishyam: The Conclusion’

    ‘आक्रोश’ के बाद फिर आमने-सामने अजय देवगन और जयदीप अहलावत

    September 24, 2026

    यूपी समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, बंगाल की खाड़ी का डीप डिप्रेशन कमजोर होने लगा

    September 24, 2026
    Euler Motors opens 15th showroom in Delhi-NCR; 122 outlets nationwide.

    ऑयलर मोटर्स ने दिल्ली-NCR में खोला 15वां शोरूम, देशभर में 122 आउटलेट्स

    September 24, 2026

    पांच शहरों में FSDA की बड़ी कार्रवाई, 7 रेस्तरां के लाइसेंस निलंबन की संस्तुति

    September 24, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading