
लखनऊ,07 अगस्त 2019: भारी उमस के बीच आज राजधानीवासियों को बड़ी राहत मिली। राजधानी लखनऊ में काली घटाओं ने जहां डेरा डाला, तो लोग ठंडी हवा खाने घरों से बाहर निकल आये और मौसम का जमकर मजा लिया, इस बीच दिन में करीब तीन बजे बादलों की काली घटाओं ने राजधानी को कुछ समय के लिए अँधेरे में कर दिया और फिर जमकर बरसे।
इस दौरान शाम तक मौसम सुहाना हो गया था लेकिन बादल छाए रहे।







