Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, August 23
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»उत्तर प्रदेश

    नियामक आयोग ने प्रबन्ध निदेशक समेत दो अभियंताओं को भेजा नोटिस, 5 मार्च को किया तलब

    By February 20, 2019Updated:February 20, 2019 उत्तर प्रदेश 1 Comment3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 604

    उपभोक्ता के उत्पीड़न पर उपभोक्ता परिषद की अवमानना याचिका पर विद्युत नियामक आयोग का ऐतिहासिक फैसला

    लखनऊ, 20 फरवरी 2019: उत्तर प्रदेश विद्युत नियामक आयोग द्वारा बनाये गये कानून के तहत राजाजीपुरम् में एक उपभोक्ता बृजेश मिश्रा द्वारा अपने भार की परिधि में कराए जा रहे निर्माण कार्य पर उन्हें लेसा अभियन्ताओं द्वारा विद्युत अधिनियम, 2003 की धारा-126 के तहत गलत तरीके से फँसाये जाने के मामले पर आज उस समय नया मोड़ आ गया, जब राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद द्वारा लेसा की इस नियम विरूद्ध कार्यवाही के खिलाफ मध्यांचल विद्युत वितरण निगम की जाँच टीम व लेसा की जाँच टीम के खिलाफ उप्र विद्युत नियामक आयोग ने दाखिल अवमानना वाद पर विद्युत नियामक आयोग द्वारा ऐतिहासिक फैसला सुनाया गया।

    आयोग अध्यक्ष आरपी सिंह के निर्देश पर सचिव, विद्युत नियामक आयोग द्वारा प्रबन्ध निदेशक मध्यांचल, मुख्य अभियन्ता (वाणिज्य), मध्यांचल व अधिशासी अभियन्ता, राजाजीपुरम्, लेसा के खिलाफ विद्युत अधिनियम-2003 की धारा-142 के तहत नोटिस जारी करते हुए 5 मार्च को समय 3ः00 बजे आयोग में समस्त कागजों के साथ तलब कर लिया गया है।

    विद्युत नियामक आयोग द्वारा उपभोक्ता परिषद की अवमानना याचिका पर सुओ मोटो फैसला लिया गया है। चूँकि मामला गंभीर है, इसलिए आयोग द्वारा विद्युत अधिनियम, 2003 की सबसे बड़ी धारा के तहत कार्यवाही प्रारम्भ की गयी है। गौरतलब है कि उपभोक्ता परिषद अध्यक्ष द्वारा आयोग के समक्ष साक्ष्यों के साथ यह मुद्दा उठाया गया था कि लेसा अभियन्ताओं द्वारा टैरिफ की धारा-14 का उल्लंघन कर उपभोक्ता को गलत तरीके से फॅसाया गया, जबकि मीटर्ड विद्युत उपभोक्ता अपनी भार की परिधि में अपने परिसर में निर्माण कार्य करा रहा था, जिसे कानूनन अधिकार था।

    राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष व विश्व ऊर्जा कौंसिल के स्थायी सदस्य अवधेश कुमार वर्मा ने कहा कि यह तो एक उदाहरण मात्र है। इस प्रकार की कार्यवाही पूरे प्रदेश में चल रही है और विद्युत उपभोक्ताओं को अनावश्यक रूप से परेशान कर उनका उत्पीड़न कराया जा रहा है। राजधानी लखनऊ में ऊर्जा मंत्री के निर्देश के बावजूद भी अभी तक उपभोक्ता को न तो न्याय दिया गया और न ही दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की गयी, जो अपने आपमें गंभीर मामला है। अब जब आयोग ने पूरे प्रकरण पर कठोर कदम उठा लिया है तो मध्यांचल व लेसा में हड़कम्प मचा है। इसी प्रकरण पर कल ऊर्जा मंत्री द्वारा प्रबन्ध निदेशक, मध्यांचल को शीघ्र उपभोक्ता को न्याय देने के निर्देश दिए गये थे।

    उपभोक्ता परिषद अध्यक्ष ने कहा कि विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 142 के तहत दोष सिद्ध होने पर आयोग किसी पर भी व्यक्तिगत रूप से रू0 एक लाख तक की पैनाल्टी लगा सकता है। उपभोक्ता उत्पीड़न के एक मामले में आज से कई वर्ष पहले आयोग ने प्रबन्ध निदेशक, दक्षिणांचल के खिलाफ व्यक्तिगत रूप से एक लाख की पैनाल्टी लगा दी थी, जो मामला काफी चर्चित था। इस बार भी जिस प्रकार से नियम विरूद्ध कार्यवाही की गयी है, उससे दोषी अभियन्ताओं का फँसना तय है।

    पढ़ें इससे सम्बंधित खबर:

    https://shagunnewsindia.com/utter-pradesh-in-the-case-of-the-victim-consumer-the-energy-minister-directed-to-strictly-order-the-culprits-37979-2/

    #उत्तर प्रदेश विद्युत नियामक आयोग #राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद

    Keep Reading

    rampant sale of adulterated sweets in the market.

    त्योहार नजदीक, बाजार में नकली मिठाई का खुला खेल

    Ritual bathing of the deity at Lakshman Tila with Ganga water from Bithoor; organization remains steadfast despite police restrictions.

    लक्ष्मण टीला पर बिठूर के गंगाजल से जलाभिषेक, पुलिस रोक के बावजूद संगठन अडिग

    A spine-chilling, mysterious incident on the stairs in Ghaziabad: A person riding a cat or a black buffalo?

    गाजियाबाद में सीढ़ियों पर रोंगटे खड़े कर देने वाली रहस्यमयी घटना: बिल्ली या काले भैंसे पर सवार व्यक्ति?

    सिद्धांतों की बलिवेदी में सत्ता का बलिदान देने वाला जननायक

    हरियाली तीज पर महिलाओं ने मनाया रंगारंग उत्सव

    CM Yogi launches a scathing attack on the opposition, saying, "Earlier, there was no development in UP; instead, riots used to take place."

    सीएम योगी का विपक्ष पर करारा हमला‘ कहा : पहले यूपी में विकास नहीं, दंगे होते थे’

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    rampant sale of adulterated sweets in the market.

    त्योहार नजदीक, बाजार में नकली मिठाई का खुला खेल

    August 22, 2026
    Ritual bathing of the deity at Lakshman Tila with Ganga water from Bithoor; organization remains steadfast despite police restrictions.

    लक्ष्मण टीला पर बिठूर के गंगाजल से जलाभिषेक, पुलिस रोक के बावजूद संगठन अडिग

    August 22, 2026

    कोरिया इंडस्ट्री एक्सपो (KoINDEX) 2026 का 27 अगस्त को यशोभूमि में होगा शुभारंभ

    August 22, 2026

    गलगोटियास विश्वविद्यालय ने Microsoft के सहयोग और byteXL द्वारा संचालित उद्योग-एकीकृत AI एवं ML डिग्री का शुभारंभ किया

    August 22, 2026
    Ayushmann Khurrana's visit to Jalna A message of child safety and a secure childhood.

    आयुष्मान खुराना की जालना यात्रा : बच्चों की सुरक्षा और सुरक्षित बचपन का संदेश

    August 21, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading