लखनऊ, 08 मार्च 2019: पुलिस महानिदेशक श्री ओपी सिंह ने आज अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक पूर्वी जनपद लखनऊ के कार्यालय में तैनात महिला पुलिस कर्मचारियों के साथ वार्ता की। वार्ता के दौरान महिला कर्मचारियों से महिलाओं की समस्याओं के प्रति और अधिक जागरूक रहकर उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निराकरण कराये जाने एवं महिला पुलिस कर्मियों को महिला संबंधी अपराधों में महिला पुलिस की क्या भूमिका है, के संबंध में जागरूक किया गया।
अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पुलिस महानिदेशक, उप्र द्वारा कहा गया कि थाने पर जब भी कोई पीड़ित महिला अपनी शिकायत अथवा समस्या को लेकर आती है तो उनकी समस्याओं के प्रति अत्यधिक संवेदनशील रहकर तत्काल निराकरण कराया जाये।
महिला पुलिस कर्मियों से यह भी कहा कि महिलाओं को अधिक से अधिक उत्तर प्रदेश पुलिस में भर्ती के लिये उत्प्रेरित किया जाये तथा महिला अपराधों संबंधी संवेदनशील रहकर कार्य किया जाये।