Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, August 3
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»उत्तर प्रदेश

    जेपी के बिक रहे पावर हॉउस मामले पर नियामक आयोग में सुनवाई पूरी

    By March 25, 2019 उत्तर प्रदेश No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 713

    स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया की याचिका पर प्रयागराज पावर जरनेशन कम्पनी का मालिकाना हक टाटा पावर के स्वामित्व वाली कम्पनी को दिलाने के लिये आयोग में अन्तिम सुनवाई सम्पन्न आयोग ने फैसला किया सुरक्षित

    बिजली दरों में कमी कराने को लेकर उपभोक्ता परिषद दिए जोरदार तर्क

    लखनऊ, 25 मार्च 2019: हाई प्रोफाइल जेपी एसोसिएट के प्रयागराज पावर जनरेशन कम्पनी का मालिकाना हक टाटा पावर की पूर्ण स्वामित्व वाली कम्पनी रेनासेन्ट पावर बेन्चर प्रालि व अन्य को दिलाने को लेकर स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया की ओर से विद्युत नियामक आयोग में दाखिल याचिका पर आज अन्तिम सुनवाई आयोग अध्यक्ष आरपी सिंह सदस्यगण एसके अग्रवाल व केके शर्मा की उपस्थिति में सुबह 11ः30 बजे शुरू होकर लगभग 2 घण्टे तक चली। जिसमें पावर कार्पोरेशन की तरफ से प्रदेश के महाधिवक्ता राघवेन्द्र सिंह स्टेट बैंक की तरफ से उच्चतम न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता रामजी श्रीनिवासन, रेनासेन्ट पावर की तरफ से उच्चतम न्यायालय के अधिवक्ता हेमन्त सहाय सहित दर्जनों अधिवक्ता व कम्पनियों के उच्चाधिकारी सहित पावर कार्पोरेशन के निदेशक कार्पोरेट प्लानिंग व अनेकों उच्चाधिकारी उपस्थित थे।

    जोरदार बहस के बीच जहां सभी पक्षों के अधिवक्ताओं ने अपनी बात विस्तार पूर्वक रखी, वहीं प्रदेश के विद्युत उपभोक्ताओं की तरफ से उपभोक्ता परिषद अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने स्वयं बिजली दरों में कमी करने के लिये मोर्चा सम्भाला। यह पहली बार था जब विद्युत नियामक आयोग ने उपभोक्ता हितों में दरों में कमी कराने के लिये काफी तल्ख सवाल दागे और लगातार यह मुद्दा उठा कि सीधे तौर पर टाटा पावर की स्वामित्व वाली कम्पनी दरों में कितना कमी कर रही है यह बताये।

    बता दें कि जहां टाटा पावर के स्वामित्व वाली कम्पनी ने अनेकों तर्क देते हुए दरों में कमी करने से इंकार किया। वहीं पावर कार्पोरेशन भी कम्पनी के साथ खड़ा दिखा। नियामक आयोग ने रिनासेन्ट पावर कम्पनी को अन्तिम काउन्टर आफर आयोग में अविलम्ब देने को कहा और निर्णय सुरक्षित कर लिया। उम्मीद की जा रही है इसी सप्ताह के अन्त तक निर्णय आने की संभावना है।

    प्रदेश के विद्युत उपभोक्ताओं की तरफ से उप्र राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष व विश्व ऊर्जा कौंसिल के स्थाई सदस्य अवधेश कुमार वर्मा ने आयोग के समक्ष आयोग के सामने यह मुद्दा उठाया कि चुंकि जय प्रकाश एसोसिएट द्वारा प्रयागराज पावर जनरेशन कम्पनी 1980 मेगावाट जो लगभग 14500 करोड़ में तैयार हुई थी की लेबलाइज टैरिफ रू0 3।02 प्रतियूनिट है और बिडिंग रूट के इस प्रोजेक्ट की दर को विद्युत नियामक आयोग ने विद्युत अधिनियम, 2003 की धारा 63 के तहत टैरिफ एडाप्ट किया था। अब जब स्टेट बैंक आफ इण्डिया द्वारा पूरे प्रोजेक्ट को टाटा पावर के स्वामित्व वाली कम्पनी को लगभग रू0 6000 करोड़ में मालिकाना हक दिलाया जा रहा है और हेयर कट आफ नीति के तहत लगभग 5000 करोड़ को कम कर रहा है जो जनता का पैसा है। ऐसे में इस कमी का लाभ प्रदेश के उपभोक्ताओं को दिया जाना चाहिए। यहां पर बीडिंग रूट के तहत आयोग द्वारा अनुमोदित वित्तीय पैरामीटर में बदलाव हो रहा है इसलिये कमी करने में कोई विधिक अड़चन नहीं आयेगी।

    रेनासेन्ट पावर सहित अन्य कम्पनियां जब प्रयागराज को अधिग्रहण कर रहीं हैं ऐसे में यह देखा जाना आवश्यक है कि प्रयागराज कम्पनी का पूरा बैंक का ऋण जो पहले 11086 करोड़ था जो वर्तमान में लगभग 10 हजार करोड़ के करीब है और प्रोजेक्ट पूरी तरह चलती हालत में है और अब मात्र 6000 करोड़ में टाटा पावर के स्वामित्व वाली कम्पनी को ट्रांसफर होना है। आज रात के आंकड़े बता रहे हैं कि प्रयागराज कम्पनी पूरी तरह चालू हालत में है और आज लगभग 800 मेगावाट बिजली कार्पोरेशन को दी है। ऐसे में जो भी हेयर कट आफ (कमी) स्टेट बैंक आफ इण्डिया कर रही है। उसका पूरा लाभ प्रदेश के उपभोक्ताओं को देने के लिये दरों में कमी की जाये और कम्पनी द्वारा जो अतिरिक्त खर्च किये जाने की बात की जा रही है, उसका एक कमेटी बनाकर प्रूडेन्स चेक करा लिया जाये। आयोग दरों के मामले एक उचित स्वतंत्र संस्था है वह दरों में कमी करने पर विचार करे।

    #उपभोक्ता परिषद #जेपी एसोसिएट के प्रयागराज पावर जनरेशन कम्पनी

    Keep Reading

    Fraud at Kashi Vishwanath in the name of VIP darshan; police facilitate refund.

    काशी विश्वनाथ में VIP दर्शन के नाम पर ठगी, पुलिस ने दिलाए पैसे वापस

    UP PET 2026: Applications for Group G recruitments begin on August 3.

    यूपी पीईटी 2026: ग्रुप जी भर्तियों के लिए 3 अगस्त से आवेदन शुरू

    Lieutenant General J. Debnath took over command of the AMC Centre and College.

    लेफ्टिनेंट जनरल जे. देबनाथ ने संभाला एएमसी सेंटर एवं कॉलेज का कमान

    The Assembly Speaker stated—only by understanding the rules can you become the voice of the people.

    विधानसभा प्रमुख बोले – नियम जानोगे तभी जनता की आवाज़ बन पाओगे

    Tribute meeting and free dental camp on Dr. Kalam's death anniversary.

    डॉ. कलाम की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा और निःशुल्क डेंटल कैंप

    सावन शुरू होते ही कौशाम्बी से हजारों कांवड़ियों का जत्था रवाना

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Fraud at Kashi Vishwanath in the name of VIP darshan; police facilitate refund.

    काशी विश्वनाथ में VIP दर्शन के नाम पर ठगी, पुलिस ने दिलाए पैसे वापस

    August 3, 2026

    दोस्त : इस ज़माने में दोस्ती ले – दे के बची है थोड़ी-बहुत

    August 2, 2026
    UP PET 2026: Applications for Group G recruitments begin on August 3.

    यूपी पीईटी 2026: ग्रुप जी भर्तियों के लिए 3 अगस्त से आवेदन शुरू

    August 2, 2026
    India's Golden Burst at the Commonwealth Games: Boxing Makes History, Neeraj Shines Again

    कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का स्वर्णिम धमाका: मुक्केबाजी ने रचा इतिहास, नीरज ने फिर कमाल दिखाया

    August 2, 2026
    Lieutenant General J. Debnath took over command of the AMC Centre and College.

    लेफ्टिनेंट जनरल जे. देबनाथ ने संभाला एएमसी सेंटर एवं कॉलेज का कमान

    August 2, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading