Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, August 3
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»उत्तर प्रदेश

    बिजली विभाग का कारनामा: अपने परिसर में निर्माण करा रहे उपभोक्ता पर बिजली अधिकारियों ने कर दिया केस

    By February 14, 2019Updated:February 14, 2019 उत्तर प्रदेश No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 727
    • आयोग द्वारा कानून बनने के बाद भी लेसा में विद्युत उपभोक्ताओं के उत्पीड़न पर बड़ा खुलासा
      कानून का उल्लंघन कर लेसा के एक विद्युत उपभोक्ता को विद्युत अधिनियम, 2003 की धारा-126 के तहत गलत फँसाकर किया गया उसका उत्पीड़न, उपभोक्ता परिषद अध्यक्ष स्वयं पहुँचे उपभोक्ता के द्वार, और हुआ बड़ा खुलासा

    लखनऊ, 14 फरवरी 2019: उप्र विद्युत नियामक आयोग द्वारा मीटर्ड विद्युत उपभोक्ताओं के लिए जब यह कानून बनाया गया कि यदि कोई भी उपभोक्ता अपने परिसर के आंशिक भाग में मकान के विस्तार हेतु कोई भी निर्माण कार्य अपने द्वारा लिये गये स्वीकृत भार के अन्दर करा रहा है तो उसे अस्थायी (टेम्पोरेरी) कनेक्शन लेने की कोई आवश्यकता नहीं है, और यह कानून टैरिफ की धारा-14 में स्पष्ट रूप से प्राविधानित कर दिया, लेकिन कानून बनने के बाद भी पूरे प्रदेश में उपभोक्ताओं का उत्पीड़न होता रहा है।

    इसी तरह का एक चौकाने वाला मामला तब सामने आया, जब राजधानी लखनऊ के एक बिजली उपभोक्ता श्री बृजेश मिश्रा, एफ-1440, राजाजीपुरम् की वृद्ध माता श्री मन्जू मिश्रा द्वारा उपभोक्ता परिषद अध्यक्ष को एक रजिस्टर्ड शिकायत भेजते हुए न्याय कराने की गुहार लगाई है। रजिस्टर्ड शिकायत में मन्जू मिश्रा द्वारा यह बताया गया कि दिनांक 12 फरवरी को राजाजीपुरम् के अवर अभियन्ता द्वारा उपभोक्ता के परिसर पर जाँच कर चेकिंग रिपोर्ट में उपभोक्ता के परिसर पर भवन निर्माण कार्य कराये जाने को लेकर विद्युत अधिनियम, 2003 की धारा-126 के तहत दण्डनीय अपराध की चेकिंग रिपोर्ट भर दी गयी, जिससे उपभोक्ता काफी परेशान है।

    उपभोक्ता के परिसर पर चेकिंग के दौरान काफी विवाद भी हुआ और पुलिस भी बुलाई गयी। अब सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि कानून बनने के बाद भी उपभोक्ता का उत्पीड़न करने के लिए कानून का उल्लंघन कर परिसर के आंशिक भाग में निर्माण कार्य के एवज में धारा-126 की कार्यवाही नियम विरूद्ध क्यों की गयी? उपभोक्ता परिषद अध्यक्ष ने रजिस्टर्ड शिकायत मिलते ही इसे गम्भीरता से लेते हुए बिजली विभाग के सम्बन्धित अधिकारियों, मुख्य अभियन्ता सहित उच्चाधिकारियों को अवगत कराया।

    राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष व विश्व ऊर्जा कौंसिल के स्थायी सदस्य अवधेश कुमार वर्मा ने मामले की गम्भीरता को देखते हुए जब सम्बन्धित अधिकारियों से बात की तो उनके द्वारा यह कहा गया कि उपभोक्ता पूरा मकान गिराकर बना रहा है। उपभोक्ता परिषद अध्यक्ष ने उपभोक्ता परिषद को उपभोक्ता द्वारा भेजे गये न्याय की गुहार हेतु प्रार्थना-पत्र के आधार पर स्वयं उपभोक्ता परिसर पर जाकर पूरे मामले को देखना ज्यादा उचित समझा, क्योंकि उपभोक्ता ने स्वयं लिखा था कि वह अपने परिसर में कुछ भाग में पुर्ननिर्माण करा रहा है।

    उपभोक्ता परिषद अध्यक्ष स्वयं राजाजीपुरम् उपभोक्ता परिसर पर जब पहुँचे और उपभोक्ता बृजेश मिश्रा के साथ जब परिसर को देखा तो परिसर में ऊपर-नीचे दो कमरे वर्तमान में मौजूद थे और दो कमरों का निर्माण मकान की जर्जर हालत के कारण उपभोक्ता करा रहा था और उपभोक्ता का मीटर भी लगा था और वह उसके आधार पर बिल भी दे रहा था और उपभोक्ता ने बताया कि उसका भार कभी उसके द्वारा लिए गये स्वीकृत भार 2 किलोवाट के ऊपर नहीं गया इसके बावजूद भी उसे फँसाया गया। उपभोक्ता ने कहा कि मेरे द्वारा आयोग द्वारा जारी कानून के सम्बन्ध में समाचार पत्रों में छपी खबर को भी दिखाया गया, लेकिन बिजली विभाग के अधिकारियों ने कोई ध्यान नहीं दिया। उपभोक्ता परिषद अध्यक्ष को उपभोक्ता द्वारा बताई गयी सभी बातें सही साबित हुयी और यह सिद्ध हो गया था कि उपभोक्ता को फँसाया गया।

    उपभोक्ता परिषद अध्यक्ष स्वयं उपभोक्ता को लेकर राजाजीपुरम् अधिशासी अभियन्ता श्री एके सिंह के पास पहुँचे और उन्हें आयोग द्वारा जारी कानून टैरिफ की आंशिक प्रति उन्हें सौंपते हुए कहा कि जब टैरिफ की धारा-14 में स्पष्ट प्राविधान है फिर उपभोक्ता का उत्पीड़न करने के लिए गलत चेकिंग रिपोर्ट क्यों भरी गयी? उस पर अधिशासी अभियन्ता श्री एके सिंह द्वारा उपभोक्ता के सामने यह स्वीकार किया कि चेकिंग रिपोर्ट के आधार पर उपभोक्ता के खिलाफ कोई भी अपराध नहीं बनता और न ही उपभोक्ता के खिलाफ कोई भी असेसमेंट की कार्यवाही आगे की जाएगी।

    #उप्र विद्युत नियामक आयोग #राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद

    Keep Reading

    Fraud at Kashi Vishwanath in the name of VIP darshan; police facilitate refund.

    काशी विश्वनाथ में VIP दर्शन के नाम पर ठगी, पुलिस ने दिलाए पैसे वापस

    UP PET 2026: Applications for Group G recruitments begin on August 3.

    यूपी पीईटी 2026: ग्रुप जी भर्तियों के लिए 3 अगस्त से आवेदन शुरू

    Lieutenant General J. Debnath took over command of the AMC Centre and College.

    लेफ्टिनेंट जनरल जे. देबनाथ ने संभाला एएमसी सेंटर एवं कॉलेज का कमान

    The Assembly Speaker stated—only by understanding the rules can you become the voice of the people.

    विधानसभा प्रमुख बोले – नियम जानोगे तभी जनता की आवाज़ बन पाओगे

    Tribute meeting and free dental camp on Dr. Kalam's death anniversary.

    डॉ. कलाम की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा और निःशुल्क डेंटल कैंप

    सावन शुरू होते ही कौशाम्बी से हजारों कांवड़ियों का जत्था रवाना

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Fraud at Kashi Vishwanath in the name of VIP darshan; police facilitate refund.

    काशी विश्वनाथ में VIP दर्शन के नाम पर ठगी, पुलिस ने दिलाए पैसे वापस

    August 3, 2026

    दोस्त : इस ज़माने में दोस्ती ले – दे के बची है थोड़ी-बहुत

    August 2, 2026
    UP PET 2026: Applications for Group G recruitments begin on August 3.

    यूपी पीईटी 2026: ग्रुप जी भर्तियों के लिए 3 अगस्त से आवेदन शुरू

    August 2, 2026
    India's Golden Burst at the Commonwealth Games: Boxing Makes History, Neeraj Shines Again

    कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का स्वर्णिम धमाका: मुक्केबाजी ने रचा इतिहास, नीरज ने फिर कमाल दिखाया

    August 2, 2026
    Lieutenant General J. Debnath took over command of the AMC Centre and College.

    लेफ्टिनेंट जनरल जे. देबनाथ ने संभाला एएमसी सेंटर एवं कॉलेज का कमान

    August 2, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading