Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, October 3
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    नरेन्द्र मोदी के सांसद बनने के बाद वाराणसी की बदल गई तस्वीर: ए. के. शर्मा

    ShagunBy ShagunDecember 28, 2025 इंडिया No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Varanasi's image has changed after Narendra Modi became an MP: A.K. Sharma
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 629
    • वाराणसी और अजमेर शरीफ में एक साथ बिखरी एकता व विकास की मिसाल
    • लोगों ने सामूहिक रूप से सुनी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात, ऊर्जा मंत्री रहे उपस्थित
    Varanasi's image has changed after Narendra Modi became an MP: A.K. Sharma
    नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने कहा कि पीएम मोदी के काशी के सांसद बनने के बाद शहर की तस्वीर और तकदीर दोनों बदल गई है

    वाराणसी/लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ के 129वें एपिसोड के सामूहिक श्रवण के अवसर पर वाराणसी के तुलसी उद्यान में नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने कहा कि पीएम मोदी के काशी के सांसद बनने के बाद शहर की तस्वीर और तकदीर दोनों बदल गई है। उन्होंने कहा कि काशी में अधोसंरचना, सड़क, घाट, मंदिर क्षेत्र, स्वच्छता, पर्यटन, बिजली, आवागमन और नागरिक सुविधाओं में अभूतपूर्व बदलाव आया है। काशी अब आध्यात्मिक राजधानी के साथ-साथ आधुनिक स्मार्ट शहर के रूप में उभर रही है।

    इसी कार्यक्रम में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में अटल स्मृति दिवस भी मनाया गया। मंत्री शर्मा ने अटल जी के सुशासन, राष्ट्रभक्ति, स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना और पोखरण परमाणु परीक्षण जैसे साहसिक निर्णयों को याद करते हुए उन्हें प्रेरणा स्रोत बताया। उपस्थित लोगों ने मोदी जी के विचारों और अटल जी के आदर्शों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव सहित जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।

    मंत्री दानिश ने ख्वाजा गरीब नवाज़ की दरगाह पर चढ़ाई चादर

    अजमेर: इसी दिन उत्तर प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी ने अजमेर शरीफ में ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती (ख्वाजा गरीब नवाज) की दरगाह पर उर्स के मौके पर चादर चढ़ाई।

    Minister Danish offered a ceremonial cloth at the dargah of Khwaja Garib Nawaz.
    मंत्री ने ख्वाजा गरीब नवाज़ की दरगाह पर चढ़ाई चादर

    उन्होंने देश में अमन, भाईचारा, तरक्की और खुशहाली की दुआ मांगी। मंत्री अंसारी ने कहा कि अजमेर शरीफ की दरगाह आपसी सौहार्द, प्रेम और एकता का जीवंत प्रतीक है, जहां सभी धर्मों के लोग एक साथ दुआ करते हैं – यह भारत की गंगा-जमुनी तहजीब को दर्शाता है। सूफी संतों की शिक्षाएं आज भी समाज को भाईचारे की राह दिखाती हैं।

    Shagun

    Keep Reading

    "Books focus the mind and connect it with traditions" - Brajesh Pathak; Isha-Misha Ratan's Kathak performance captivated the audience

    ‘पुस्तकें मन को एकाग्र कर परंपराओं से जोड़ती हैं’-ब्रजेश पाठक; ईशा-मीशा रतन की कथक प्रस्तुति ने मोहा मन

    Youth dies after venomous insect bite; family delayed seeking medical help by relying on faith healing; he breathed his last on the way to the hospital.

    जहरीले कीड़े के काटने से युवक की मौत, झाड़-फूंक में उलझा रहा परिवार,रास्ते में तोड़ा दम

    'Bazm-e-Khwateen' Organized on Gandhi Jayanti: Message of Truth, Non-violence, and the Composite Culture of 'Ganga-Jamuni Tehzeeb' Resonates at Firangi Mahal

    गांधी जयंती पर ‘बज़्म-ए-ख़्वातीन’ का आयोजन: फिरंगी महल में गूंजा सत्य, अहिंसा और गंगा-जमुनी तहज़ीब का संदेश

    'Pink Power Run 3.0' Makes a Splash in the Fight Against Breast Cancer: Boxing Legend Vijender Singh and Darasing Khurana Boost Morale

    ब्रेस्ट कैंसर के खिलाफ ‘पिंक पावर रन 3.0’ का जलवा: बॉक्सिंग लेजेंड विजेंदर सिंह और दारासिंग खुराना ने बढ़ाया हौसला

    A Grand Gathering of Books: 23rd 'National Book Fair' to be Held in Lucknow Starting October 1st

    किताबों का महाकुंभ: लखनऊ में 1 अक्टूबर से सजेगा 23वां ‘राष्ट्रीय पुस्तक मेला’

    Victory in the Banda seat will now become a reality for the SP!

    सपा के लिए बांदा सीट की विजय अब बनेगी हकीकत!

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    Razorpay के व्यापारी अब बिना कार्ड विवरण दर्ज किए और OTP का इंतज़ार किए ऑनलाइन व स्टोर में Apple Pay स्वीकार कर सकते हैं

    October 1, 2026
    Nyrraa M Banerji’s Glamorous Style in Front of the Camera

    हर फ्रेम में छाईं न्यारा एम बनर्जी, दिखा स्टाइलिश अंदाज

    October 1, 2026
    Aman Sehrawat Receives Major Brand Recognition After Winning Olympic Bronze

    ओलंपिक कांस्य के बाद अमन सहरावत को मिला बड़ा ब्रांड सम्मान

    October 1, 2026
    "Books focus the mind and connect it with traditions" - Brajesh Pathak; Isha-Misha Ratan's Kathak performance captivated the audience

    ‘पुस्तकें मन को एकाग्र कर परंपराओं से जोड़ती हैं’-ब्रजेश पाठक; ईशा-मीशा रतन की कथक प्रस्तुति ने मोहा मन

    October 1, 2026
    Youth dies after venomous insect bite; family delayed seeking medical help by relying on faith healing; he breathed his last on the way to the hospital.

    जहरीले कीड़े के काटने से युवक की मौत, झाड़-फूंक में उलझा रहा परिवार,रास्ते में तोड़ा दम

    October 1, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading