Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, June 15
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»विदेश

    चीन ने की दक्षिण सागर में बमवर्षक विमानों की तैनाती, अमेरिका भड़का

    By May 20, 2018 विदेश No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    imaging: shagunnewsindia.com
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 488

    बीजिंग, 20 मई। चीन ने एक बार फिर बमवर्षक विमानों की तैनाती को लेकर अमेरिका से विवाद को लेकर तूल दे दिया है मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार चीन ने विवादित दक्षिण चीन सागर में बमवर्षक विमानों की तैनाती की है। चीन की इस हरकत से अमेरिका भड़क गया।

    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बमवर्षक विमानों के कारण इलाके में विवाद गहराने के संकेत मिल रहे हैं। इस बारे में चीनी वायु सेना ने मीडिया को जानकारी दी है कि एच-6K बमवर्षक सहित फाइटर जेट्स ने हाल ही में दक्षिण चीन सागर में उड़ान भरने और उतरने का प्रशिक्षण लिया है। एच-6K की मारक क्षमता (3,520 किलोमीटर) बताई गयी है। बताया जाता है कि पूरा साउथ ईस्ट एशिया का इलाका उसकी जद में है। पीपुल्स लीबरेशन एयर फोर्स के अनुसार इस प्रशिक्षण छमता ने चीन की वायु सेना की पहुंच को, क्षेत्र में कहीं भी पहुंचने, पूरी क्षमता के साथ कहीं भी मार करने की क्षमता को बढ़ा दिया है।

    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार चाइनीज कम्युनिस्ट पार्टी के आधिकारिक समाचार पत्र पीपुल्स डेली में शुक्रवार को ट्वीटर हैंडल से पोस्ट एक वीडियो में एच-6K का ट्रेनिंग कार्यक्रम दिखाया गया, जिसमें बमवर्षक विमानों को उतरते, उड़ान भरते और उड़ते हुए दिखाया गया है।

    इस कदम से तनाव बढ़ेगा: अमेरिका

    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अमेरिका ने इस मामले पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि यह कदम इस क्षेत्र में तनाव और अस्थिरता बढ़ाने वाला है। खबरों के अनुसार पेंटागन के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल क्रिस्टोफर लोगन ने बमवर्षक विमानों की तैनाती को चीन की ओर से क्षेत्र का सैन्यकरण करने की कोशिश कहा है। बताया गया है कि बम वर्षकों ने दक्षिण चीन सागर के वुडी द्वीप के ऊपर प्रशिक्षण हेतु उड़ान भरी थी। जानकारी में आया है कि इस इलाके में चीन ने कुछ मानव निर्मित द्वीप भी बनाये हैं। जिनपर रनवे, रडार और मिसाइल स्टेशनों का निर्माण किया गया है।

    Keep Reading

    Strait of Hormuz closed again following Israeli attack; scenes of devastation in Iran.

    इजरायल के हमले के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज फिर बंद, ईरान में तबाही का मंजर

    Iran fired 10 ballistic missiles at Israel; all destroyed. Trump’s stern message: "Make a deal now."

    ईरान ने इज़राइल पर दागी 10 बैलिस्टिक मिसाइलें, सभी नष्ट; ट्रंप का सख्त संदेश- “अब डील करो”

    Human rights situation in Tibet goes from bad to worse: China's dominance further increases.

    तिब्बत में मानवाधिकारों की स्थिति बद से बदतर, चीन का दबदबा और बढ़ा

    7 ballistic missiles fired; US attacked radar sites.

    ईरान- अमेरिका तनाव चरम पर: 7 बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं, US ने रडार साइट्स पर हमला किया

    Preparations Underway for a Prolonged War! US Ferries Massive Military Hardware to West Asia, Planning Another Powerful Strike Against Iran.

    पश्चिम एशिया में शांति वार्ता: संवाद की बजाय दबदबा बनाए रखने की होड़

    Trump’s ‘Fool’ Remark Goes Viral! Even Americans Who Oppose War Dubbed ‘Fools’

    ट्रंप भारी उलझन में: MAGA का भविष्य कौन संभालेगा, वेंस पर शक या रूबियो को मौका?

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Historic first flight from Noida International Airport (Jewar): Farmers who gave up their land became the first passengers.

    नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) से ऐतिहासिक पहली उड़ान: जमीन देने वाले किसान बने पहले यात्री

    June 15, 2026
    A Unique Campaign for Yoga Awareness: Vehicle Rally Held in Ashiana

    योग जागरुकता की अनोखी मुहिम, आशियाना में निकली वाहन रैली

    June 15, 2026
    Tragic incident in Shikohabad: Man shoots cancer-stricken wife, then kills himself.

    शिकोहाबाद में दर्दनाक घटना: कैंसर पीड़ित पत्नी को गोली मारी, फिर खुद को भी उड़ाया

    June 15, 2026
    The bitter truth about health insurance: No money during illness, just hassle.

    हेल्थ इंश्योरेंस का कड़वा सच: बीमारी में भी पैसा नहीं, बस परेशानी

    June 15, 2026
    paper leak

    पेपर लीक : कब तक ली जाएगी युवाओं के धैर्य की परीक्षा?

    June 15, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading