Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, September 24
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»विदेश

    तमाशा बनाकर बैंक ने बकाया वसूली के सभी रास्ते बंद किए: नीरव मोदी

    ShagunBy ShagunFebruary 20, 2018 विदेश No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 588

    बैंक ने इस मामले को सार्वजनिक कर जिस तरह उसकी साख धोई है, उससे बात बहुत बिगड़ गई है। इस तरह बैंक ने बकाया वसूली के सारे रास्ते बंद कर लिए हैं

    मुंबई 20 फरवरी 2018। बैंकिंग इतिहास की सबसे बड़ी बैंक घोटाले का मुख्य कर्ताधर्ता नीरव मोदी करोड़ों की ‘चोरी’ के बाद अब सीनाजोरी पर उतर आया है। नीरव मोदी ने इस मामले में पहली बार बयान दिया। उसने कहा बैंक ने इस मामले को सार्वजनिक कर जिस तरह उसकी साख धोई है, उससे बात बहुत बिगड़ गई है। इस तरह बैंक ने बकाया वसूली के सारे रास्ते बंद कर लिए हैं। नीरव मोदी ने यह भी दावा किया कि उसकी कंपनियों पर बकाया बैंक द्वारा बताई गई राशि से बहुत कम है।

    पीएनबी प्रबंधन को 15-16 फरवरी को लिखे एक पत्र में नीरव मोदी ने कहा उसकी कंपनियों पर बैंक का बकाया 5,000 करोड़ रुपये से भी कम है। पत्र के अनुसार गलत तौर पर बताई गई बकाया राशि से होहल्ला हो गया और समूह का व्यावसायिक परिचालन बंद हो गया। जिससे समूह की बैंक का बकाया चुकाने की क्षमता खतरे में पड़ गई है। उल्लेखनीय है कि नीरव अपने परिवार समेत जनवरी के पहले हफ्ते में ही देश छोड़कर चला गया था।

    नीरव मोदी ने अपने बयान में कहा कि 13 फरवरी को की गई मेरी पेशकश के बावजूद बकाया को तत्काल पाने की हड़बड़ी में बैंक प्रबंधन द्वारा की गई कार्रवाई ने मेरे ब्रांड और कारोबार को तबाह कर दिया है। इससे अब बकाया वसूलने की आपकी क्षमता सीमित हो गई है। गौरतलब है कि जांच एजेंसियां घोटाला सामने आने के तुरंत बाद से ही उसकी संपत्तियों और ठिकानों पर कार्रवाई में जुट गई हैं। अब तक 5716 करोड़ की संपत्तियां जब्त की जा चुकी हैं। साथ ही नीरव को भारत लाने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है।

    नीरव मोदी भागे नहीं बिजनेस टूर पर:

    नीरव मोदी के एडवोकेट विजय अग्रवाल ने एक टीवी चैनल पर कहा कि नीरव मोदी देश छोड़कर नहीं भागे हैं। उनका कारोबार कई देशों में फैला हुआ है। वह अपने कारोबार के लिए विदेशों में हैं। विजय अग्रवाल ने बैंक की कारवाई को भी गलत बताया। उन्होंने कहा हमारे क्लाइंट को मात्र एक हजार करोड़ रुपए ही बैंक को देने है। पंजाब नेशनल बैंक के अधिकारियों ने हमारे क्लाइंट के ऊपर गलत आरोप लगाए हैं। केंद्रीय प्रवर्तन निदेशालय एवं सीबीआई की टीम ने हमारे क्लाइंट के शोरूम को बंद करा दिया है सामान को जप्त कर लिया है ऐसी स्थिति में नीरव मोदी किस तरह करे चुकाएंगे यह कहना मुश्किल है। उन्होंने कहा कि उनके क्लाइंट का 5000 करोड का माल जप्त कर लिया है। हमारे क्लाइंट के सभी खाते सीज कर लिए हैं ऐसी स्थिति में कर्ज देना संभव ही नहीं रहा। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि बैंक की चार्जशीट आ जाने के बाद ही वह अपने क्लाइंट का पक्ष प्रस्तुत करेंगे।

    #neerav modi #PNB Bank Inida
    Shagun

    Keep Reading

    Trump Trapped in a Labyrinth: US President's Mounting Difficulties Amid the Maze of an Iran War

    चक्रव्यूह में फंसे ट्रंप: ईरान युद्ध की भूलभुलैया में अमेरिकी राष्ट्रपति की बढ़ती मुश्किलें

    Trump issues final warning to Iran; Tehran dismisses claims regarding talks.

    ट्रंप ने ईरान को दी आखिरी चेतावनी, तेहरान ने बातचीत के दावे को खारिज किया

    Skepticism over mediation: Pakistan left out of US-Iran deal.

    मध्यस्थता पर संदेह : अमेरिका-ईरान डील से पाकिस्तान बाहर

    Mojtaba Khamenei's open support for Hezbollah.

    मोजतबा खामेनेई का हिजबुल्लाह को खुला समर्थन

    Trump’s ‘Fool’ Remark Goes Viral! Even Americans Who Oppose War Dubbed ‘Fools’

    अमेरिका के पास हथियारों की कोई कमी नहीं: ट्रंप

    Trump Claims Positive Talks with Iran, but Tensions Persist in Hormuz

    ईरान पर लगातार तीसरे दिन अमेरिकी हमले, होर्मुज में नाकेबंदी; खाड़ी क्षेत्र में युद्ध की आशंका बढ़ी

    Comments are closed.

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    वामन द्वादशी आज: भगवान विष्णु के वामन अवतार की कथा, पूजा-विधि और महत्त्व

    September 23, 2026

    DB Investing ने dbinvesting.ai के साथ AI-आधारित बदलाव की शुरुआत की

    September 23, 2026
    Three-day-old baby elephant swept away by the waves; mother left writhing in distress on the shore; emotional reunion follows rescue.

    लहरों में बह गया तीन दिन का नन्हा हाथी, किनारे तड़पती रही मां; रेस्क्यू के बाद हुआ भावुक मिलन

    September 22, 2026
    Komal Thakkar: Cannes red carpet personality Komal Thakkar inaugurated the ALF NOVA Aesthetic Clinic in Mumbai.

    Komal Thakkar: कान्स रेड कार्पेट फेम कोमल ठक्कर ने मुंबई में ALF NOVA एस्थेटिक क्लिनिक का किया उद्घाटन

    September 22, 2026
    Lucknow Ganesh Visarjan

    ढोल-नगाड़ों के बीच निकली गणपति विसर्जन शोभायात्रा, उमड़े श्रद्धालु

    September 22, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading