पुलिस के विलंब के बाद 1:30 बजे ताला खुलवाया गया
लखनऊ: विद्या मंदिर गर्ल्स हाई स्कूल, नरही आज माफियाओं के कब्जे से मुक्त कराया गया। एडीएम (नगर पूर्वी) के 8 जून 2026 के आदेश के बावजूद पुलिस प्रशासन द्वारा कब्जा मुक्त कराने में देरी की गई।
ताला खुलवाकर कार्रवाई की गई
पुलिस ने पहले फोर्स शुल्क जमा करने की बात कही, जबकि पहले लखनऊ इंटर कॉलेज मामले में खुद पुलिस ने बिना शुल्क ताला खुलवाया था। बाद में पुलिस ने कहा कि सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल होने से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। विपक्षी पक्ष ने उच्च न्यायालय में याचिका दायर की, लेकिन कोई राहत नहीं मिली। सुनवाई सोमवार को तय हुई।
शिक्षक संघ की प्रतिक्रिया
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रादेशिक उपाध्यक्ष डॉ. आर.पी. मिश्र और जिलाध्यक्ष अनिल शर्मा ने बताया कि प्रबंधन, अभिभावक और पदाधिकारी सुबह 10 बजे पहुंचे थे, लेकिन पुलिस बल दोपहर 1:30 बजे पहुंचा और ताला खुलवाकर कार्रवाई की गई।
संघ ने मीडिया के सहयोग को धन्यवाद दिया। उन्होंने बताया कि इस प्रकरण पर केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने उत्तर प्रदेश शिक्षा विभाग से रिपोर्ट मांगी है।






