थॉमस एडिसन: 11 फरवरी जन्मदिन विशेष
नई दिल्ली, 11 फरवरी। 11 फरवरी, 1847 को अमेरिकी राज्य ओहायो में महान अाविष्कारक थॉमस अल्वा एडिसन का जन्म हुआ था, जिन्होंने इलेक्ट्रिक लाइट बल्ब, मूवी कैमरा, फोनोग्राफ, मीमोग्राफ और स्टैंसिल-पेन समेत कई वस्तुओं का आविष्कार किया था। उन्होंने अपने बचपन में ट्रेनबॉय के रूप में काम किया था। अमेरिका के महान आविष्कारक कहे जाने वाले एडिसन के नाम पर 2,332 पेटेंट भी हैं।