Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, August 12
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    कोर्ट को हलफनामा देकर विनोद राय ने अपनी गलतियों को स्वीकार किया: सचिन पायलट

    ShagunBy ShagunNovember 2, 2021 इंडिया No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 650

    पूर्व सीएजी विनोद राय की माफी से साफ हो गया कि उन्होंने अपनी 2 जी स्पेक्ट्रम व कोल रिपोर्ट में झूठ बोलकर मनमोहन सरकार को अस्थिर करने का प्रयास किया था: सचिन पायलट

    लखनऊ 02 नवम्बर 2021: पूर्व केंद्रीय मंत्री कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्री सचिन पायलट ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर पत्रकार वार्ता में पूर्व सीएजी विनोद राय व भाजपा नेताओं पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि माननीय न्यायालय के 1500 पृष्ठों के निर्णय और पूर्व सीएजी विनोद राय द्वारा सयुंक्त प्रगतिशील गठबंधन की मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली सरकार के कार्यकाल में आडिट रिपोर्ट में लगभग 176 करोड़ रुपये के 2जी स्पेक्ट्रम व कोल घोटाले की फर्जी कहानी का अंत हो गया है। इस मामले में सबसे बड़ी बात यह हुई कि आरोप लगाने वाले पूर्व सीएजी विनोद राय ने कोर्ट को दिए अपने हलफनामें में स्वयं में स्वीकार किया है कि उक्त प्रकरण में तथ्यात्मक गलतियां हमसें हुई और हमनें झूठ बोला है।

    उन्हांनें कहा कि मनमोहन सिंह सरकार को बदनाम और अस्थिर करने के लिये एक मनगढ़ंत कहानी विनोद राय ने तैयार की जिस पर भारतीय जनता पार्टी के नेताओ खूब हो हल्ला मचाया और बदनाम करने का प्रयास किया आज यह साफ हो गया कि मनमोहन सिंह सरकार पूरी तरह साफ सुथरी और एक ईमानदार सरकार थी।

    पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री सचिन पायलट ने कहा कि पूर्व सीएजी विनोद राय ने स्वयं कोर्ट को तथ्यात्मक गलतियों के लिये स्वयं को जिम्मेदार मानते हुए शपथपत्र देकर माफी मांगी है। कोर्ट ने स्प्ष्ट निर्णय देकर कहा कि 2 जी स्पेक्ट्रम व कोल रिपोर्ट में झूठ बोलकर मनमोहन सरकार को बदनाम करने का प्रयास किया गया था। 2 जी स्पेक्ट्रम व कोल के फर्जी घोटाले पर हल्ला मचाने वाले आज सरकार में बैठकर मौन है, मतलब वह झूठ बोलकर कांग्रेस नेतृत्व वाली सप्रंग सरकार व जनादेश का अपमान कर रही थी। प्रधानमंत्री व अन्य भाजपा नेताओं के साथ विनोद राय को देश की जनता से माफी मांगनी चाहिये।

    सवालों के जवाब देते हुए श्री पायलट ने कहा कि किसानों, बेरोजगारों, महिलाओं के सम्मान व न्याय के लिये प्रियंका जी संघर्षरत है, उत्तर प्रदेश समस्याओं के ढेर पर बैठा है। सरकार उसका समाधान करने के स्थान पर विभाजन की राजनीति करने में विश्वास कर जनता के साथ धोखा कर रही है।

    Shagun

    Keep Reading

    UP's stellar performance on GeM: Three national awards alongside ₹1 lakh crore in procurement.

    जेम पर यूपी का शानदार प्रदर्शन, ₹1 लाख करोड़ खरीद के साथ तीन राष्ट्रीय पुरस्कार

    CBI probe needed into Phoolan Devi's murder: Dr. Sanjay Nishad

    फूलन देवी हत्या की सीबीआई जांच होनी चाहिए: डॉ. संजय निषाद

    District correspondents will not undergo a fresh LIU verification: Information Director

    जिला संवाददाताओं की दोबारा LIU जाँच नहीं होगी: सूचना निदेशक

    गो संरक्षण से गांवों में खुलेगा कमाई का नया रास्ता, 10 रुपये लीटर खरीदा जाएगा गोमूत्र

    The Tricolour is a symbol of development, heritage, and India's pride and glory: CM Yogi.

    तिरंगा विकास, विरासत और भारत की आन-बान-शान का प्रतीकः सीएम योगी

    'Take 5 lakhs, just save my brother...' Kanwariya swept away by the Ganga's strong current; brother stood on the bank, pleading desperately.

    ‘5 लाख ले लो, बस मेरे भाई को बचा लो…’ गंगा की तेज धार में बह गया कांवड़िया, किनारे खड़ा भाई गिड़गिड़ाता रहा

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    UP's stellar performance on GeM: Three national awards alongside ₹1 lakh crore in procurement.

    जेम पर यूपी का शानदार प्रदर्शन, ₹1 लाख करोड़ खरीद के साथ तीन राष्ट्रीय पुरस्कार

    August 11, 2026
    Rajasthani Film ‘Omlo’ Makes Waves on OTT, Reaches 120+ Countries and Claims No. 1 Spot

    राजस्थानी फिल्म ‘ओमलो’ का ओटीटी पर जलवा, 120 देशों तक पहुंची कहानी

    August 11, 2026
    The Mystery of Lord Shiva's Rudra Form: When Peace Becomes a Support for Unrighteousness

    भगवान शिव के रूद्र रूप का रहस्य: जब शांति अधर्म का सहारा बने

    August 11, 2026
    A courtroom battle of truth, power, and conspiracy—‘Article 25’ is ready.

    सच, सत्ता और साजिश की कोर्टरूम जंग -‘आर्टिकल 25’ तैयार

    August 10, 2026

    स्पाइडर-मैन की आंधी में भी कायम रहा ‘दिल दीवाना हो गया’ का जादू

    August 10, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading