लखनऊ: निजी वाहन पर अब ‘उत्तर प्रदेश सरकार’ नहीं लिख सकते, राज्य मे यह भी VIP कल्चर खत्म होगा, सूबे के परिवहन विभाग की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि यूपी सरकार के कर्मचारी और अधिकारी निजी वाहन पर अब उत्तर प्रदेश सरकार नहीं लिख सकते. हालांकि सरकारी वाहनों को इस आदेश से बाहर रखा गया है। इस फैसले पर योगी सरकार ने यूपी में सभी तरह की गाड़ियों पर ‘उत्तर प्रदेश सरकार’ लिखने पर रोक लगा दी है।
सूबे के परिवहन विभाग की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि यूपी सरकार के कर्मचारी और अधिकारी निजी वाहन पर अब उत्तर प्रदेश सरकार नहीं लिख सकते. हालांकि सरकारी वाहनों को इस आदेश से बाहर रखा गया है।
यूपी सरकार की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि दुपहिया और चार पहिया वाहनों पर यूपी सरकार नहीं लिखा जाए साथ की ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने के भी आदेश दिए गए हैं।
यूपी सरकार का यूटर्न: इस मामले में 22 जुलाई को आदेश जारी किया गया था जिसमें सांसद, मंत्री, विधायक की तर्ज पर उत्तर प्रदेश में सभी विधान परिषद सदस्यों के वाहनों को टोल प्लाजा पर वीआईपी ट्रीटमेंट मिलना था. लेकिन इस मुद्दे का विपक्ष के भारी विरोध करने के बाद योगी सरकार ने इस फैसले को निरस्त कर दिया है।







