पटना, 01 अक्टूबर 2019: विकासशील इंसान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सन ऑफ मल्लाह मुकेश सहनी ने आज पटना के जलजमाव वाले इलाके में सघन राहत अभियान चलाया और इस मुश्किल स्थिति में फंसे लोगों की मदद की।
उन्होंने छात्र मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विकास बॉक्सर समेत कई नेताओं के साथ राजेन्द्र नगर तथा मलाही पकड़ी सहित शहर के कई हिस्सों में बाढ़ पीड़ितों के बीच खाने सामग्री का वितरण किया। इसके अलावा वीआईपी के कार्यकर्ता शहर के विभिन्न हिस्सों में राहत अभियान में सक्रिय हैं। साथ ही बिहार के अन्य जिलों में भी पार्टी द्वारा राहत मुहैया करवाई जा रही है।
महिला विकास मंच ने भी बांटा भोजन और सेनेटरी नैपकिन
महिला विकास मंच की मुख्य संरक्षक वीणा मानवी ने पटना के जलमग्न इलाकों में आज राहत कार्य चलाया और जरूरतमंद महिलाओं के बीच सेनेटरी नैपकिन व अन्य लोगों के बीच खाद्य सामग्री का वितरण किया। ट्रेक्टर से कंकड़बाग इलाके में राहत कार्य करने पहुंची महिला विकास मंच की महिलाओं ने खाने के सामान के साथ-साथ पानी और अन्य जरूर चीजों का वितरण किया।
मौके पर वीना मानवी ने कहा कि पटना के लोग आज मुसीबत हैं। ऐसे में महिला विकास मंच ने उन्हें मदद करने का निर्णय लिया और मदद लेकर यहां आई है। उन्होंने कहा कि इस मुसीबत वाली स्थिति में सबसे अधिक परेशानी महिलाओं को ही होती है। इसको ध्यान में रखकर हमने सेनेटरी नैपकिन समेत जरूरत की अन्य जरूरत की चीजें हम लोगों के बीच वितरित कर रहे हैं। इसमें हमारे साथ मीडिया प्रभारी अरूणिमा कुमारी, उपाध्यक्ष उषा सिन्हा आदि महिलाएं शामिल रहीं।