Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, July 29
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»Social media»Viral Video Issue

    यूपी के बंटवारे का हो गया पूरा इंतजाम, बस ऐलान बाकी!

    By January 6, 2018 Viral Video Issue No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 614

    वायरल खबर:

    यूपी की ना सिर्फ सियासत बदलने वाली है बल्कि जल्दी ही देश का भूगोल भी बदल जाएगा। खबर वायरल है कि मोदी-योगी सरकार के एक प्लान ने एक झटके में यूपी के पूरे विपक्ष को चित्त कर दिया है। ये वायरल खबर न जनसंख्या के लिहाज से देश के सबसे बड़े सूबे यानी यूपी के लोगों को बेचैन कर रही है, बल्कि हरियाणा और उत्तराखंड में रहने वालों के लिए भी चौंकाने वाली है। खबर वायरल है कि यूपी के बंटवारे का पूरा इंतजाम हो गया है, बस ऐलान बाकी है।
    उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और हरियाणा तीनों राज्यों के मुख्यमंत्री से प्रधानमंत्री की इस बारे में चर्चा हो चुकी है। वायरल मैसेज के मुताबिक 31 मार्च 2018 के बाद से यूपी का मैप बदल जाएगा। पांच जिले जल्दी ही यूपी से हटकर हरियाणा और उत्तराखंड में शामिल होने वाले हैं। ये खबर वाट्स एप, फेसबुक ट्विटर और दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर तेजी से वायरल हो रही है। ऐसा करने से केंद्र सरकार एक तीर से कई निशाने साधेगी, जैसे कि ऐसा करने से कई सालों से उठती आ रही हरित प्रदेश की मांग भी खत्म होती हुई नजर आएगी। इसके साथ ही पश्चिम उत्तर प्रदेश में हाई कोर्ट बनवाने की मांग पर भी पूरी तरह से विराम लग जाएगा। मायावती और मुलायम सिंह यादव की राजनीति भी खत्म हो जाएगी और साथ ही अजीत सिंह की जाटों वाली राजनीति से देश को छुटकारा मिलेगा।
    इस वायरल मैसेज पर यकीन करें तो सरकार के एक दांव से यूपी में विपक्ष पूरी तरह तहस-नहस हो जाएगा और ऐसा करके BJP हमेशा के लिए इन तीनों राज्यों पर दबदबा कायम कर लेगी। वायरल मैसेज में कहा जा रहा है कि इन तीनों राज्यों में सरकार बीजेपी की ही है। इसलिए केंद्र की मोदी सरकार को ये फैसला लेने में कोई मुश्किल नहीं होगी। यही वजह है कि यूपी, उत्तराखंड और हरियाणा में इन दिनों यूपी के बंटवारे वाले वायरल मैसेज की चर्चा है।
    ये वायरल मैसेज यूपी के विधायकों तक भी पहुंच चुका था। इसीलिए विपक्ष इस सरकार के गुपचुप कदम पर चौकन्ना दिख रहा था। हमने सबसे पहले बात की यूपी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी से। समाजवादी पार्टी के राम गोविंद चौधरी ने कहा कि सरकार ऐसा कर सकती है, इसलिए वो विरोध की मशाल लेकर तैयार हैं। यूपी विधानसभा में हमने इस वायरल खबर पर कांग्रेस की राय भी पूछी। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मोदी और योगी सरकार ने ऐसा किया तो कांग्रेस पूरे पश्चिमी यूपी में आंदोलन करेगी। अब तक की पड़ताल में एक बात तो साफ थी कि यूपी के बंटवारे वाली वायरल खबर ने यूपी में पूरे विपक्ष को डरा दिया है। विधायकों के मोबाइलों की घंटियां बज रही हैं और अपनी-अपनी राजनीति बचाने के जतन शुरू हो गए हैं।
    वायरल खबर को कंफर्म करने के लिए हम पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के आधिकारिक प्रवक्ता सिद्धार्थ नाथ बीजेपी के पास। सिद्धार्थ नाथ सिंह खुद इलाहबाद पश्चिम से विधायक हैं। सिद्धार्थ नाथ सिंह ने इस खबर को कोरी अफवाह करार दे दिया, लेकिन जिस तरह इस वायरल खबर से विपक्ष के विधायकों में हड़कंप मचा हुआ था। उसे देखते हुए इसकी पड़ताल उत्तराखंड और हरियाणा में भी जरूरी थी। उत्तराखंड में इस वायरल खबर की परीक्षा के लिए हमने सरकार के प्रवक्ता और कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक से संपर्क किया। यूपी और उत्तराखंड सरकारों ने इंटरनेट पर वायरल हो रही इस खबर को कोरी अफवाह बता दिया। अब हमें एक ऐसे चेहरे की तलाश थी जो बता सके कि राज्य की सीमा में बदलाव कैसे किया जा सकता है।
    इसके नियम कानून क्या हैं और क्या ये काम गुपचुप तरीके से हो सकता है:
    हमारी तलाश पूरी हुई बिहार सरकार के पूर्व सचिव स्तर के अधिकारी पूर्व आईएएस श्यामजी सहाय तक पहुंचकर। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार अपने स्तर से राज्य की सीमाओं में हेरफेर कर सकती है, लेकिन ये मामला संवैधानिक अधिनियम से संबंधित है और इसलिए बिना विधायिका के पारित किए बिना पुनर्गठन नहीं हो सकता है। राज्य की विधायिक से पारित होकर केंद्र को प्रस्ताव भेजा जाता है, फिर केंद्र सरकार उस प्रस्ताव को संसद के दोनों सदनों में पारित करेगी और उसके बाद ही किसी राज्य की सीमा में फेरबदल हो सकता है।
    अभी तक न तो यूपी, उत्तराखंड या हरियाणा की विधानसभा में राज्यों की सीमा में फेरबदल का कोई प्रस्ताव पारित हुआ है और न ही उसे संसद के सामने बहस के लिए लाया गया है। ऐसे में UP के गुपचुप बंटवारे की वायरल खबर हमारी पड़ताल में पूरी तरह झूठ साबित हुई।
    सोर्सेज साभार: http://www.ncrupdate.com/2017/12/31.html?m=1

    Keep Reading

    Heartbroken over love, suicide video on Instagram – but life saved in 7 minutes!

    प्रेम में टूटा दिल, इंस्टाग्राम पर आत्महत्या का वीडियो – लेकिन 7 मिनट में बच गई जान!

    The New Look of Katauta Lake: Lucknow Municipal Corporation's Special Cleanliness Drive

    कटौता झील का नया रूप: लखनऊ नगर निगम का विशेष स्वच्छता अभियान

    Memorandum by the Uttar Pradesh Primary Teachers' Association: District Magistrate confronted over 17-point demands.

    उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ का ज्ञापन: 17 सूत्रीय मांगों पर जिला अधिकारी को घेरा

    Humanity and a mother's love: Mother saves child in burning forest; firefighters' emotional rescue.

    इंसानियत और माँ का प्यार: जलते जंगल में बच्चे को बचाती माँ, फायरफाइटर्स का भावुक रेस्क्यू

    Uttar Pradesh Accelerates Solar Revolution: Ranks Second in the Country with Over 7 Lakh Rooftop Solar Installations

    उत्तर प्रदेश सोलर क्रांति में तेजी: 7 लाख+ रूफटॉप सोलर के साथ देश में दूसरे नंबर पर पहुंचा

    Shot dead on the highway in front of his wife and children! Tragic death of a young man returning from a pilgrimage to Baba Vishwanath.

    पत्नी-बच्चे के सामने हाईवे पर गोली मारकर हत्या! बाबा विश्वनाथ दर्शन से लौट रहे युवक की दर्दनाक मौत

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    पश्चिम बंगाल राज्यसभा उपचुनाव: कुलदीप माइती की अहम भूमिका, भाजपा टिकट पर लड़ सकते हैं चुनाव?

    July 28, 2026

    मोदी जी का सिपाही! रूपेश पाण्डेय की मेहनत रंग लाई, बिहार में गूंज रहा नाम

    July 28, 2026

    देह से परे, आत्मा के समीप; एक निष्काम प्रेम-यात्रा

    July 28, 2026

    McVitie’s की पैरेंट कंपनी का 2030 तक बेहतर न्यूट्रिशन वाले प्रोडक्ट्स की सेल दोगुनी करने का लक्ष्य

    July 28, 2026
    Mojtaba Khamenei's open support for Hezbollah.

    मोजतबा खामेनेई का हिजबुल्लाह को खुला समर्थन

    July 28, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading