Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, June 11
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»विरोध- प्रदर्शन

    एबीवीपी ने फूंका मंत्री का पुतला

    By May 20, 2018 विरोध- प्रदर्शन No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 516
    लखनऊ, 20 मई। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने रविवार को उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री ओमप्रकाश राजभर का विधानसभा के  सामने पुतला फूंका। इस दौरान उन पर पिछड़े और दलितों की छात्रवृत्ति ना मिलने का मुख्य दोषी ठहराया है। प्रदेश सह मंत्री विवेक सिंह मोनू और उज्जवल त्रिपाठी के नेतृत्व में सारे सारे कार्यकर्ता जीपीओ पर एकत्रित होकर मंत्री के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे।
    प्रान्त संगठन मंत्री सत्यभान सिंह ने बताया कि शकुन्तला विवि को मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने दलाली और चोरी का अड्डा बना दिया है। जो विवि शीर्ष स्तर पर जा रहा था, उसे मंत्री ने अपनी मनमानी के चक्कर में पढ़ाई को माहौल को खराब कर दिया है।
    उन्होंने बताया कि पिछले कई दिनों से यहां पर पूर्णकालिक कुलपति ना होने के कारण विवि में पढ़ाई व्यवस्था से लेकर सारी व्यवस्थाओं को चौपट कर दिया। इनके पास दिव्यांगता का मंत्रालय होने के बावजूद भी यह दिव्यांगों के हकों में डाका डाल रहे हैं। हर विषय में कमीशन बाजी का खेल कर रहे हैं। मनमानी ढंग से विवि को संचालित करवा रहे हैं। यह विवि अब राजभर का राजनितिक कार्यालय बन गया है। इस पर रोक ना लगी तो छात्रों का भविष्य अंधकार की ओर चला जायेगा। एक सप्ताह में अगर विवि के हालत ना सुधरे तो ओमप्रकाश राजभर के घर का घेराव किया जायेगा।
    विभाग संगठन मंत्री अभिलाष ने बताया कि शकुन्तला विवि में वर्तमान में पढ़ाई का माहौल खत्म हो गया है। वहां से राजनैतिक गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा रहा है। पिछड़ों और दलितों को मिलने वाली वाली छात्रवृत्ति लगातार देरी हो रही है। छात्रावासों की समस्याओं की अनदेखी हो रही है। कई बार ज्ञापन देने के बाद भी मंत्री जी सो रहे हैं। उनसे वार्ता का प्रयास किया गया, लेकिन मिले भी नहीं। एक छात्रा की मौत पर भी मंत्री ने कोई कार्यवाही भी नहीं की। इस मौके पर महानगर संगठन मंत्री अंशुल श्रीवास्तव ने कहा कि कैन्टीन व्यवस्था और छात्रों को मिलने वाली वाईफाई व्यवस्था को ध्वस्त कर रखा है। बार-बार कहने बावजूद भी वह विवि की व्यस्था ठीक नहीं कर पा रहे हैं।
    इस दौरान विनय सिंह, हेमन्त, अनुज, सूरज, रितेश, हरदेव, हर्षित, राजकुमार यादव, अतुल, सुभाष, अखण्ड, अंकेश अमन, रवि, गौरव, हैरी समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    Keep Reading

    वेतन नहीं तो जनगणना नहीं!, लखनऊ के प्राथमिक शिक्षक कल से जनगणना बहिष्कार पर

    AAP stages strong protest over power crisis; clashes with police.

    बिजली संकट पर AAP का जोरदार प्रदर्शन, पुलिस से हुई झड़प

    Big attack by traders! Demand to stop unnecessary house tax and unconnected water bills

    व्यापारियों का बड़ा धावा! अनावश्यक गृहकर और बिना कनेक्शन पानी के बिल बंद करने की मांग

    Widespread Protest Against NSA: Demonstrations in Lucknow Against Action Taken Against Satyam Verma and Akriti

    NSA पर भारी विरोध: सत्यम वर्मा और आकृति पर कार्रवाई के खिलाफ लखनऊ में प्रदर्शन

    Smart Meters Turn into ‘Smart Cheaters’: Aam Aadmi Party Launches State-wide Protest, Accuses Yogi Government of Looting the Public.

    स्मार्ट मीटर बन गए ‘स्मार्ट चीटर’: आम आदमी पार्टी का प्रदेशव्यापी आक्रोश, योगी सरकार पर लूट का आरोप

    Uproar by Congress Councilors: Boycott of Meeting Held Without an Agenda!

    कांग्रेस पार्षदों का हंगामा, बिना एजेंडे वाली बैठक का बहिष्कार!

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Do not play vote-bank politics at the cost of internal security.

    आंतरिक सुरक्षा की कीमत पर वोटों की राजनीति न करें

    June 11, 2026
    Sold taxi to save a girl's life; later, the true recipient of the gold medal was found.

    टैक्सी बेचकर बचाई लड़की की जान, फिर मिला गोल्ड मेडल का असली हकदार

    June 11, 2026
    Uproar over Emraan Hashmi's film shoot in Haridwar; locals protest as soon as 'Bar and Cafe' signage is put up.

    हरिद्वार में इमरान हाशमी की फिल्म शूटिंग पर बवाल, ‘बार एंड कैफे’ बोर्ड लगाते ही स्थानीय लोगों ने किया विरोध

    June 11, 2026
    When a clever merchant and an innocent king taught a lesson to the forest and the sea...!

    जब चतुर व्यापारी और मासूम राजा ने दी जंगल और समंदर को सीख तब..!

    June 11, 2026
    India’s first AI-powered mammography machine, ‘Amulet Sophinity’, installed in Mumbai.

    मुंबई में लगी देश की पहली एआई-पावर्ड मैमोग्राफी मशीन ‘एमुलेट सोफिनिटी’

    June 11, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading