लखनऊ, 18 फरवरी: लखनऊ पूर्वी विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी मनोज तिवारी के पक्ष में आज केंद्रीय कार्यालय में ब्राह्मण संगठनों के महासंघ ने बैठक कर मनोज तिवारी के पक्ष में मतदान करने की अपील की। बैठक में मुख्य रूप से अखिल भारतीय चाणक्य परिषद के राष्ट्रीय संगठन मंत्री महाराज सुरेंद्र पांडेय व प्रदेश अध्यक्ष दिनेश कांत पांडेय, ब्रह्म समाज के पंडित अजय शर्मा, अखिल भारतीय पूर्वांचल ब्राह्मण संगठन के पंडित सुरेश शुक्ला, परसराम अखाड़ा परिषद के पंडित श्रवण अवस्थी, भारतीय ब्राह्मण महासभा के पंडित सिद्धेश्वर दुबे, और ॐ ब्राह्मण महासंघ के महाराज धनंजय द्विवेदी ने लखनऊ पूर्वी कांग्रेस प्रत्याशी मनोज तिवारी के केंद्रीय कार्यालय में आकर मनोज तिवारी को बिना शर्त समर्थन पत्र सौंपा।
कांग्रेस प्रत्याशी मनोज तिवारी ने कहा कि अब ब्राह्मणों का अपमान बर्दाश्त नहीं होगा। ब्राह्मण के सम्मान और हक़ के लिए उन्होंने कमर कस ली है। उन्होंने कहा कि पूर्वी विधान सभा के ब्राह्मण मौजूदा विधायक की गैरमौजूदगी और जनता की अवेहलना के चलते पूरी तौर पर कांग्रेस के पक्ष में लामबंद हो चुका है। मेरी जीत सुनिश्चित है। मैं ऐतिहासिक जीत दर्ज करने जा रहा हूं।
उधर मनोज तिवारी और उनके समर्थकों ने घर घर जनसंपर्क किया और इसके बाद जुम्मे की मस्जिदों किया व्यापक प्रचार , मांगा वोट। क्षेत्र में आने वाली प्रमुख मस्जिदें पानी गांव की दो मस्जिद करामत मस्जिद खुर्रम नगर की चार मस्जिद विकासनगर की तीन मस्जिद, सुरेंद्र नगर की मस्जिद फ़ातिमी मस्जिद हरी मस्जिद चाँद मस्जिद में अलग अलग टीम बना कर पर्चा वितरण कर मनोज तिवारी के पक्ष में वोट माँगा।
आज के प्रचार में पूर्व विधायक श्याम किशोर शुक्ला आईसीसी पर्यवेक्षक रंजना मिश्रा प्रवक्ता कृष्णकांत पांडेय ओंकार नाथ सिंह ओबेदुल्ला नासिर प्रमोद सिंह विपिन शुक्ला अमरनाथ अग्रवाल आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।