लखनऊ नगर निगम में मतदान का प्रतिशत 35.01% तथा नगर पंचायतों में 70.03 % रहा
लखनऊ में पहली बार चुनी जाएंगी महिला मेयर और चुने जाएंगें 110 पार्षद
राजधानी लखनऊ समेत कई जिलों में निकाय चुनाव 2017 के दूसरे चरण में मतदान को लेकर आज सुबह से ही वोटर्स में उत्साह दिखा लोग सुबह से ही मतदान केंद्र पर वोट डालने के लिए लाइन मे लग गए और वोट दाल कर अपना कर्त्तव्य निभाया। दोपहर तक खबर लिखे जाने तक वोटर्स का क्रम मतदान केंद्र तक बना रहा, अभी तक जो खबरें मिली हैं उनकी मानें तो पोलिंग बूथ पर मतदाताओं की भारी भीड़ लगी है।

इन जिलों में हो रही है वोटिंग:
निकाय चुनाव के दूसरे चरण में लखनऊ, वाराणसी, मथुरा-वृंदावन, गाजियाबाद, इलाहाबाद और अलीगढ़ नगर निगम में मेयर पद के लिए भी वोट डाले जा रहे है। खबर मिली है कि दूसरे चरण के निकाय चुनाव को लेकर मथुरा के मतदाताओं में भी उत्साह दिख रहा है। वहीं 80 वर्ष की बुजुर्ग महिला सरलादेवी ने मतदान केंद्र पर पहुंचकर वोट करती नजर आई।








