खबर पर व्यंग:
बारिश ने आठ साल का रिकार्ड तोड़ा (एक खबर)
रुक तो अब भी नहीं रही है!
सदन में व्यवधान रोकने को कड़े नियम बनें : बिड़ला
लेकिन ये नियम बनाएगा कौन।
पीएफ घोटाले में 17वीं गिरफ्तारी (एक खबर)
यानी मामला काफी लम्बा है!
बांग्लादेशी टप्पेबाजों ने मोटर वर्कशॉप मालिक को बनाया शिकार (एक खबर)
ऐसे ही बनती है खराब इमेज!
कमीशन की बंदरबांट में सीए की भूमिका उजागर (एक खबर)
रुतबे का फायदा सभी उठाते हैं न!
पान मसाला कारोबारी का बंगला खंगाला, दस्तावेज जब्त (एक खबर)
कानून और उसकी काट का खेल है यह!







