Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, October 4
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Hot issue

    पचास लाख की घड़ी पहनते हैं वानखेड़े, वह तो पीएम से भी आगे निकल गए: नवाब मलिक

    ShagunBy ShagunNovember 3, 2021 Hot issue No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 637

    नवाब मलिक ने फिर बोला हमला: कहा, ड्रग पेडलर ने फडणवीस की पत्नी अमृता के गाने की थी फाइनेंसिंग

    मुंबई क्रूज ड्रग्स मामले में सियासी घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। विवाद मंगलवार को एक कदम और आगे बढ़ गया। एनसीपी नेता नवाब मलिक ने पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस पर एक बार फिर से हमला बोला है और समीर वानखेड़े पर उगाही का धंधा चलाने का आरोप लगाया है।

    उन्होंने कहा कि राजनीतिक संरक्षण में ड्रग्स का धंधा और उगाही का खेल चल रहा है। इसके अलावा समीर वानखेड़े पर एक बार फिर से सीधा हमला बोलते हुए नवाब मलिक ने कहा कि वह शख्स करोड़ों रुपए के तो कपड़े ही पहन लेता है। नवाब मलिक ने कहा, ‘समीर वानखेड़े की शर्ट 70 हजार रुपए तक की क्यों होती है। किसी भी अधिकारी की शर्ट 500 या 1000 रुपए से ज्यादा की नहीं होती है। यहां तक कि घड़ी भी 50 लाख रुपए तक की होती है।’

    नवाब मलिक ने कहा कि करोड़ों रुपए के तो वे कपड़े और घड़ियां ही पहन लेते हैं। वह तो पीएम नरेंद्र मोदी से भी आगे निकल गए हैं। 2 लाख रुपए के तो जूते पहनते हैं और 1 लाख रुपए की पैंट होती है। हर रोज समीर वानखेड़े नए कपड़े पहनते हैं। इसके अलावा क्रूज पर ड्रग्स पार्टी को लेकर भी नवाब मलिक ने समीर वानखेड़े पर ही आरोप लगाए।

    उन्होंने कहा कि यह पार्टी उनकी ओर से ही प्रायोजित थी और लोगों को फंसाकर उगाही की तैयारी की गई थी। नवाब मलिक ने कहा कि क्रूज पार्टी की प्लानिंग 15 दिनों से चल रही थी। इसके तहत 8 करोड़ रुपए की रकम वानखेड़े के पास जानी थी।

    यही नहीं एनसीपी नेता ने अनिल देशमुख पर लगे आरोपों को लेकर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि आरोप लगाने वाले परमबीर सिंह खुद ही गायब है। बॉलीवुड को बदनाम करने की साजिश चल रही है। नवाब मलिक ने कहा कि ड्रग्स केस को लेकर सैम डिसूजा का कहना है कि डील हुई थी। उन्होंने कहा कि समीर वानखेड़े की प्राइवेट आर्मी है, जो ड्रग्स का धंधा करती है। इसके जरिए करोड़ों रुपए की उगाही की जाती है।

    नवाब मलिक ने एक बार फिर से भाजपा नेता और पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस पर ड्रग्स पेडलर्स से संबंध के आरोप लगाए। मलिक ने कहा कि ड्रग पेडलर जयदीप राणा ने देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता के गाने की फाइनेंसिंग की थी। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले की सीबीआई जांच होनी चाहिए। उद्धव सरकार में मंत्री नवाब मलिक ने कहा कि होटल में 15-15 करोड़ रुपए की पार्टियां होती थीं। आखिर इसका आयोजक कौन था। यदि मैं उसकी फुटेज दिखा देता तो कोई मुंह दिखाने लायक नहीं बचता। आपके रहते हुए तो पार्टियां होती थीं, लेकिन आपकी सरकार जाने के बाद बंद हो गई थीं।

    नवाब मलिक ने अपने दामाद के बचाव में आरोप लगाए जाने की बातों को भी खारिज किया। एनसीपी लीडर ने कहा कि यह कहना कि वानखेड़े पर दबाव इसलिए बना रहा हूं कि दामाद का केस हल्का हो जाए। मैंने साढ़े 8 महीने तक इस मामले में कुछ नहीं कहा। लेकिन कोर्ट ने 13 अक्टूबर को उसे जमानत दी। अदालत के फैसले से साफ है कि उसे फंसाया गया। कोई अंगुली उठाकर यह नहीं कह सकता है कि नवाब मलिक का अंडरवर्ल्ड से कोई रिश्ता रहा है। आप पिछले 5 साल तक सीएम रहे और गृह मंत्री थे। आप भूल गए हैं कि आपकी सरकार का एक साल जब पूरा हुआ तो हमने कहा था कि नकली देवेंद्र कौन घूम रहा है। मेरी 62 साल की जिंदगी मुंबई में ही बीती है। यदि मेरे संबंध अंडरवर्ल्ड से थे तो फिर आपने कोई एक्शन क्यों नहीं लिया।

    Shagun

    Keep Reading

    Women's hospital to open soon in Tikvapur; auditorium to be built.

    टिकवांपुर जल्द खुलेगा महिला अस्पताल, बनेगा प्रेक्षागृह

    'Bazm-e-Khwateen' Organized on Gandhi Jayanti: Message of Truth, Non-violence, and the Composite Culture of 'Ganga-Jamuni Tehzeeb' Resonates at Firangi Mahal

    गांधी जयंती पर ‘बज़्म-ए-ख़्वातीन’ का आयोजन: फिरंगी महल में गूंजा सत्य, अहिंसा और गंगा-जमुनी तहज़ीब का संदेश

    'Pink Power Run 3.0' Makes a Splash in the Fight Against Breast Cancer: Boxing Legend Vijender Singh and Darasing Khurana Boost Morale

    ब्रेस्ट कैंसर के खिलाफ ‘पिंक पावर रन 3.0’ का जलवा: बॉक्सिंग लेजेंड विजेंदर सिंह और दारासिंग खुराना ने बढ़ाया हौसला

    Victory in the Banda seat will now become a reality for the SP!

    सपा के लिए बांदा सीट की विजय अब बनेगी हकीकत!

    Pitru Paksha 2026: Shraddh rituals to begin on September 26; Sarvapitra Amavasya on October 10.

    पितृ पक्ष 2026: 26 सितंबर से शुरू होगी श्राद्ध परंपरा, 10 अक्टूबर को सर्वपितृ अमावस्या

    यूपी समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, बंगाल की खाड़ी का डीप डिप्रेशन कमजोर होने लगा

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Women's hospital to open soon in Tikvapur; auditorium to be built.

    टिकवांपुर जल्द खुलेगा महिला अस्पताल, बनेगा प्रेक्षागृह

    October 3, 2026

    Razorpay के व्यापारी अब बिना कार्ड विवरण दर्ज किए और OTP का इंतज़ार किए ऑनलाइन व स्टोर में Apple Pay स्वीकार कर सकते हैं

    October 1, 2026
    Nyrraa M Banerji’s Glamorous Style in Front of the Camera

    हर फ्रेम में छाईं न्यारा एम बनर्जी, दिखा स्टाइलिश अंदाज

    October 1, 2026
    Aman Sehrawat Receives Major Brand Recognition After Winning Olympic Bronze

    ओलंपिक कांस्य के बाद अमन सहरावत को मिला बड़ा ब्रांड सम्मान

    October 1, 2026
    "Books focus the mind and connect it with traditions" - Brajesh Pathak; Isha-Misha Ratan's Kathak performance captivated the audience

    ‘पुस्तकें मन को एकाग्र कर परंपराओं से जोड़ती हैं’-ब्रजेश पाठक; ईशा-मीशा रतन की कथक प्रस्तुति ने मोहा मन

    October 1, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading