Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, July 30
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Current Issues

    एक नेपाली की चाहत: काश मोदी जी नेपाल को गोद ले लें !

    ShagunBy ShagunJune 13, 2020 Current Issues No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 629

    चौकीदार ग़द्दार नहीं वफादार है

    भारत को विश्व शक्ति बनने के आसार देखकर हमसे द्वेष भावना रखने वाले चीन की गंदी कूटनीतिक चालें धराशायी हो जायेंगी। हमारा पड़ोसी मित्र नेपाल हमेशा भारत को बड़ा भाई मानता रहा है। भारत के प्रति नेपाल को चीन ज्यादा दिन तक भड़का नहीं सकता। मतभेदों की बर्फ जल्द पिघल जायेगी। किसी भी देश की जनता से सत्ता होती है, सरकार से जनता नहीं होती। नेपाल की जनता भारत के प्रति अद्भुत स्नेह रखती हैं। वो भारत को पराया नहीं अपना देश मानते हैं। भारत में अपना देश देखते हैं और अपने देश नेपाल में भारत को देखते हैं। लाखों नेपाली भारत में रोजगार पर लगे हैं, अधिकांश चौकीदार हैं। चौकीदारी वो पेशा है जो विश्वास की बुनियाद पर टिका होता है।

    Illustration: sushil doshi

    एक भारतीय और एक नेपाली के बीच गुफ्तगू की सीन कॉपी पढ़िये। पहले दृश्य में एक भारतीय नेपाल पर गुस्सा करता है, उसके बाद नेपाली के रिएक्शन पर ग़ौर कीजिएगा।

    नेपाली चौकीदार से बेहद गुस्से में मुखातिब उसका भारतीय मालिक- “हमारे साथ गद्दारी तुम्हारे देश नेपाल की ही कमर तोड़ देगी। तुम अपने मूल स्वभाव से बाहर मत आओ। भोले-भाले, वफादार और ईमानदार ही रहो तो हम तुमसे चौकीदारी करवाते रहेंगे। तुम्हारी अर्थव्यवस्था का बड़ा हिस्सा हमारी चौकीदारी है। चीन के बहकावे मे मत आओ। वो तुम्हें इस्तेमाल करेगा पर तुम्हारे काम नहीं आयेगा। तुम हमारे मित्र रहे हो, पड़ोसी हो और तुमने हमेशां हमें बड़ा भाई माना है। हम तुम्हारी ताकत हैं। हमने तुम्हें रोजगार दिया और तुमने हमें शाम..शाब कह कर बहुत ईमानदारी से हमारी चौकीदारी की है। जब हमारे देश ने चौकीदारी को विशिष्ट सम्मान का दर्जा दिया तो तुम किसी के बहकावे पर चौकीदार ना रहकर गद्दार हो गये !

    पहले नया नक्शा पास करने की हिमाकत की। अब तुम्हारी पुलिस ने हमारे नागरिकों पर गोलियां बरसायीं।

    अब नादानी छोड़ो ! वफादारी, मेहनत और ईमानदारी जैसे अपने मूल स्वभाव में आ जाओ। ज्यादा नक्शे मत पास कराओ नहीं तो तुम्हारा नक्शा मिट जायेगा। और भारत में एक राज्य बढ़ जायेगा। उत्तर प्रदेश से सटे भारत के नये राज्य का नाम होगा- चौकीदार प्रदेश।”

    नेपाल की पुलिस द्वारा भारतीय नागरिकों पर गोली चलाने की ख़बर सुनकर मुझे गुस्सा आया था। गुस्से में मैंने अपने प्रिय नेपाली चौकीदार से जब उक्त तल्ख बातें कहीं तो वो बहुत भोलेपन से बोला –
    शाब हमारा देश नेपाल शायद इस लालच में ही ये सब गुस्ताखियां कर रहा है कि उसे भारत का हिस्सा बना लिया जाये।

    नेपाल भारत का हिस्सा बन जाये तो मज़ा आ जायेगा, हम ग़ैर देश के नहीं कहलायेंगे। फिर हम भी भारतीय कहलायेंगे। शाब, एक काम करो- आप बड़े पत्रकार हो, मोदी जी तक मेरी बात पंहुचा सकते हो। उनसे एक बात कहो। योगी जी उत्तर प्रदेश को खूब आगे बढ़ा रहे हैं, अच्छे कामों से उनका क़द बढ़ता जा रहा है। अब योगी जी के क़द के आगे यूपी छोटा लगने लगा है। मोदी जी चाह लें तो वो यूपी का आकार (क्षेत्रफल) और भी बढ़ा सकते हैं। भारत में नेपाल का विलय हो जाये, नेपाल उत्तर प्रदेश का ही हिस्सा बन जाये तो हम नेपालियों की किस्मत चमक जायेगी।

    हमारी सोसाइटी का चहीता ये चौकीदार उत्साह में लगातार बोलता जा रहा था और मेरा उसपर गुस्सा प्यार में बदलता जा रहा था। वो आगे बोला- शाब, आपको मालुम नहीं मेरा दादा के बड़े भाई भारत में बड़े अफसर थे। मेरे दादा के पिता इलाहाबाद में एक सोसायटी में चौकीदारी करते थे। उनके एक बच्चे को एक भारतीय शाब ने गोद ले लिया था। वो बच्चा बड़ा होकर बड़ा अफसर बना। बस इसी तरह मोदी जी नेपाल को भी गोद ले लें।

    अपने भोले-भाले चौकीदार की ये बातें सुनकर मैं उसे अब क्या जवाब देता। उसके खामोश होने के बाद मैं निरुत्तर था। मैंने लपक के उसे गले से लगा लिया, और सोचने लगा- कितने कमअक्ल हैं हम। किसी देश की हुकुमत की गुस्ताखियों से गुस्सा होकर हम बेवजह उस देश के हर नागरिक से नफरत करने लगते हैं।

    सचमुच चौकीदार वफादार होता हैं, बरसों से हमारा इनपर भरोसा गलत नहीं था। एक नेपाली की भारत से मोहब्बत के जज्बात सुनकर लगने लगा कि नेपाल से हमारे रिश्तों पर जमी तल्खियों की बर्फ जल्द पिघल जायेगे। इस भोले-भाले मन के सच्चे चौकीदार की बातें सुनकर लगने लगा मित्र नेपाल का मन तो शुद्ध दूध सा है, चाइना ने इसपर बहकावे की खटास छिड़क दी है। कोई बात नहीं। थोड़ा वक्त गुजर जाने दो, ये भरोसे का दूध खोया बनकर हमारे रिश्तों की मीठी खीर का स्वाद बढ़ा देगा। वैसे भी हमारे हरफनमौला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कूटनीति की खीर पकाने में माहिर हैं।
    – नवेद शिकोह

    Shagun

    Keep Reading

    पश्चिम बंगाल राज्यसभा उपचुनाव: कुलदीप माइती की अहम भूमिका, भाजपा टिकट पर लड़ सकते हैं चुनाव?

    Dharmendra 'Pradhan' may face action

    धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा: नैतिकता नहीं, भारी आक्रोश के चलते शिक्षा मंत्री पद से हटे

    Heartbroken over love, suicide video on Instagram – but life saved in 7 minutes!

    प्रेम में टूटा दिल, इंस्टाग्राम पर आत्महत्या का वीडियो – लेकिन 7 मिनट में बच गई जान!

    The New Look of Katauta Lake: Lucknow Municipal Corporation's Special Cleanliness Drive

    कटौता झील का नया रूप: लखनऊ नगर निगम का विशेष स्वच्छता अभियान

    सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: केवल प्रदर्शन से पुलिस को लाठीचार्ज का अधिकार नहीं

    Rahul Gandhi's strong support for tribals: Will ensure justice for those displaced by the Ken-Betwa project.

    राहुल गांधी का आदिवासियों को बड़ा समर्थन: केन-बेतवा परियोजना में विस्थापितों को न्याय दिलाएंगे

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    पश्चिम बंगाल राज्यसभा उपचुनाव: कुलदीप माइती की अहम भूमिका, भाजपा टिकट पर लड़ सकते हैं चुनाव?

    July 28, 2026

    मोदी जी का सिपाही! रूपेश पाण्डेय की मेहनत रंग लाई, बिहार में गूंज रहा नाम

    July 28, 2026

    देह से परे, आत्मा के समीप; एक निष्काम प्रेम-यात्रा

    July 28, 2026

    McVitie’s की पैरेंट कंपनी का 2030 तक बेहतर न्यूट्रिशन वाले प्रोडक्ट्स की सेल दोगुनी करने का लक्ष्य

    July 28, 2026
    Mojtaba Khamenei's open support for Hezbollah.

    मोजतबा खामेनेई का हिजबुल्लाह को खुला समर्थन

    July 28, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading