कांग्रेस का कारवां दिन पर दिन बढ़ रहा है : पूर्व सांसद
लखनऊ, 02 जून, 2023: उत्तर प्रदेश कांग्रेस कांग्रेस अध्यक्ष, पूर्व सांसद बृजलाल खाबरी ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी परिवार दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है, तमाम छोटे राजनैतिक दल और पूरे प्रदेश से आम जनमानस और अलग-अलग राजनैतिक दलों से व सामाजिक संगठनों से लोग हमारी पार्टी की विचाराधरा और जनमुद्दों पर लड़ रहे हमारे नेताओं के प्रभावशाली नेतृत्व और जनहितैषी छवि से प्रभावित होकर लोग कांग्रेस पार्टी में शामिल हो रहे हैं, क्योंकि जनता का भाजपा सरकार से मोह भंग हो चुका है।
प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय नेहरू भवन पर आयोजित प्रेस वार्ता में उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार की गलत और जनविरोधी नीतियों से प्रदेश में चारों तरफ बदहाली है लेकिन प्रदेश के मुख्यमंत्री अपने मुंह मियां मिट्ठू बनकर अपना गुणगान कर रहे हैं, उन्हें प्रदेश की जनता की समस्यायें दिखती नही ना ही वो देखना चाहते हैं, गर्मी का समय है मैं बुंदेलखंड से आता हूं वहां पानी की विकराल समस्या हो गई है लेकिन प्रदेश की भाजपा सरकार उस पर कुछ नही कर रही, मैनें स्वयं जाकर विकराल परिस्थियों को देखा है कि लोग कैसे पानी के संकट से जूझ रहे हैं, पानी के लिए लाइनें लगी हैं, भाजपा सरकार ने करोड़ों रुपए खर्च किए लेकिन उसका लाभ एक भी व्यक्ति को नही मिल रहा इससे ज्यादा दुर्भाग्य की बात क्या हो सकती है।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार अपराध पर कह रही कि कम हो गया लेकिन जमीनी हकीकत देखिए कहां कम हो गया, लड़कियों के साथ अन्याय अत्याचार हो रहा है हकीकत में पिछली सरकारों से भाजपा सरकार में अपराध बढ़ा है।
प्रेस वार्ता में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व सांसद, संयोजक अशोक सिंह, संयोजक/प्रवक्ता अंशू अवस्थी व प्रवक्ता पंकज तिवारी मौजूद रहे।







