पटना। नीतीश कुमार का बड़ा ऐलान, शिक्षा क्षेत्र में योगदान देने वालों को सम्मानपटना: बिहार में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक के बाद एक बड़े ऐलान कर राजनीतिक माहौल को गर्म कर दिया है। हाल ही में आशा और ममता कर्मियों की सैलरी बढ़ाने के बाद अब नीतीश सरकार ने सरकारी स्कूलों में कार्यरत रसोइयों, रात्रि प्रहरियों और शारीरिक शिक्षा अनुदेशकों के मानदेय को दोगुना करने की घोषणा की है। यह फैसला ऐसे समय में आया है, जब राज्य में चुनावी सरगर्मियाँ तेज हो रही हैं।
नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “शिक्षा प्रणाली को मजबूत करने में रसोइयों, रात्रि प्रहरियों और शारीरिक शिक्षा अनुदेशकों का योगदान सराहनीय है। उनके सम्मान में हमने उनके मानदेय को दोगुना करने का फैसला किया है।” यह कदम न केवल इन कर्मचारियों के लिए आर्थिक राहत लेकर आया है, बल्कि चुनावी माहौल में नीतीश सरकार की सक्रियता को भी दर्शाता है।






