Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, May 20
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    हमें राजनीति या सत्ता का हक़ नहीं, सिर्फ वोट देने का अधिकार

    ShagunBy ShagunDecember 25, 2020 इंडिया 1 Comment2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 571

    पटना, 25 दिसंबर 2020 : पान समाज के लोग बिहार में 80 लाख हैं, फिर भी हमें राजनीति या सत्ता में जगह नहीं मिलती। लेकिन अब हम जनसंख्‍या के अनुपात में राजनैतिक हिस्‍सेदारी भी चाहते हैं और सत्ता में भागीदारी भी। इसको लेकर आज अखिल भारतीय पान महासंघ द्वारा बिहार विधान सभा 2020 चुनाव को लेकर समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें हमने ये निर्णय लिया है कि अगर सरकार की ओर से हमें हमारा हक नहीं मिला, तो आने वाले दिनों में हम अपना भविष्‍य तय करने के लिए स्‍वतंत्र होंगे।

    उक्‍त बातें आज पटना के आई. एम. ए. हाल में अखिल भारतीय पान महासंघ के राष्‍ट्रीय अध्यक्ष ई. आई. पी. गुप्ता ने कही। उन्‍होंने कहा कि प्रदेश में 40 लाख वोटर्स पान समाज के हैं। ऐसा पहली बार 2020 के विधान सभा चुनाव में हुआ, जब हमारे समाज से 40 से 42 लोग चुनाव लड़े। वैस पान समाज एनडीए का परंपरागत वोटर्स है, मगर आज तक हमारे समाज के लोगों को किसी ने भी टिकट तक देना जरूरी नहीं समझा। एमएलसी चुनाव में भी हमसे पूछा तक नहीं गया। तो क्‍या पान समाज के लोग राजनितिक या सत्ता में हक के लिए नहीं, सिर्फ वोट देने के लिए पैदा हुये हैं , जबकि हमारी संख्या – 7.61% है? ई. आई पी गुप्‍ता ने कहा कि आज की समीक्षा बैठक में हमने ये भी निर्णय लिया है कि सरकार पान समाज के लोगों को बुनकर आयोग, महादलित आयोग, एससी एसटी आयोग आदि में मेंबर बनाये। वहीं, उन्‍होंने पान समाज के लोगों से पंचायत चुनाव में बढ़ चढ़ कर के हिस्सा लेने के लिए अपील भी की।

    समीक्षा बैठक से पूर्व अखिल भारतीय पान महासंघ के राष्‍ट्रीय अध्यक्ष ई. आई. पी. गुप्ता का जन्‍मदिवस भी अखिल भारतीय पान महासंघ के बैनर तले केक काट कर मनाया गया।

    इस मौके पर बिहार के तामढ़ी, मधुबनी, सहरसा, मधेपुरा, जमुई, बांका, वैशाली, भागलपुर, पूर्णिया, अररिया, गोपालगंज, मुंगेर, कटिहार, सिवान , शेखपुरा, लखीसराय, शिवहर, दरभंगा, सुपौल, छपरा, गया सहित समस्‍त बिहार से लोग आये थे।  बैठक की अध्यक्षता  ई. आई. पी. गुप्ता ने की, जबकि मंच संचालन श्री रामसकल दास प्र.अ. जी ने किया।

    मुख्य वक्ता में ई. आई. पी. गुप्ता (राष्‍ट्रीय अध्यक्ष), रामसकल दास (प्रदेश अध्यक्ष), कुशेश्वर दास (पूर्व प्रदेश अध्यक्ष), रामाधीन दास (राष्ट्रीय महासचिव), सिया शरण आर्य (राष्ट्रिय उपाध्यक्ष), रामकृपाल दास (जिला अध्यक्ष), दिनेश कुमार दास (प्रदेश युवा अध्यक्ष) ने अपनी बात रखी |

    Shagun

    Keep Reading

    On Khatima Road in Uttarakhand, a female teacher riding her Activa crashed directly into an elephant.

    हाथी से टकराई एक्टिवा! दांत टूटे, हाथी भागा… महिला शिक्षिका को हाथी भी नहीं दिखा!

    The realization of God in every pulse of nature.

    प्रकृति के हर स्पंदन में ईश्वर की अनुभूति

    Declare the Cow the National Animal, Grant the Bull Industrial Status! Arshad Khan's Sensational Letter to PM Modi

    गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करो, बैल को उद्योग का दर्जा! अरशद खान का पीएम मोदी को सनसनीखेज पत्र

    Dr. Hariom Registers His Home on the 'Swagana' Portal; Complete Your Appeal by May 21.

    डॉ. हरिओम ने किया स्वगणना पोर्टल पर घर का रजिस्ट्रेशन, 21 मई तक पूरा करें अपील

    Orange Alert for Severe Heat in UP; Yogi Says: Administration Must Remain on High Alert

    यूपी में भीषण गर्मी का ऑरेंज अलर्ट, योगी बोले – प्रशासन अलर्ट मोड पर रहे

    Two High-Profile Incidents in Uttar Pradesh: Beheaded Body and Burning Bus

    उत्तर प्रदेश में दो हाई प्रोफाइल घटनाएं: सिर कटी लाश और जलती बस

    View 1 Comment

    1 Comment

    1. frolep rotrem on March 16, 2021 11:56 am

      What’s Happening i’m new to this, I stumbled upon this I have discovered It absolutely helpful and it has helped me out loads. I’m hoping to give a contribution & aid other users like its helped me. Good job.

      Reply
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    On Khatima Road in Uttarakhand, a female teacher riding her Activa crashed directly into an elephant.

    हाथी से टकराई एक्टिवा! दांत टूटे, हाथी भागा… महिला शिक्षिका को हाथी भी नहीं दिखा!

    May 20, 2026
    The realization of God in every pulse of nature.

    प्रकृति के हर स्पंदन में ईश्वर की अनुभूति

    May 20, 2026
    Sour Burps and Food Regurgitating into the Mouth—Is It Just Acidity, or Could It Lead to Cancer?

    खट्टी डकारें और मुंह में वापस आता खाना- क्या ये सिर्फ एसिडिटी है या कैंसर तक ले जा सकती है?

    May 20, 2026
    Declare the Cow the National Animal, Grant the Bull Industrial Status! Arshad Khan's Sensational Letter to PM Modi

    गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करो, बैल को उद्योग का दर्जा! अरशद खान का पीएम मोदी को सनसनीखेज पत्र

    May 20, 2026
    A Golden Opportunity for a Job at Maruti Suzuki! Major Campus Placement Drive in Lucknow on May 21–22.

    मारुति सुजुकी में नौकरी का सुनहरा मौका! 21-22 मई को लखनऊ में बड़ा कैंपस प्लेसमेंट

    May 19, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading