Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, August 23
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»राजस्थान

    जीवन में क्या रखा है, एक दिन चले जाना है…” कल रात कही बात आज हकीकत बन गई

    ShagunBy ShagunJuly 30, 2026 राजस्थान No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    "What is there to life? One day, we have to leave..." The words spoken last night have become reality today.
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 61

    उदयपुर: अचानक सीने में दर्द, ड्यूटी पर जाते वक्त थानाधिकारी का निधन”

    उदयपुर। अंबामाता थाना प्रभारी दलपत सिंह राठौड़ (50) बुधवार सुबह ड्यूटी के लिए घर से निकले ही थे कि अचानक सीने में तेज दर्द और बेचैनी हुई। बेटे को बुलाकर उन्होंने हाथीपोल थानाधिकारी राजू देवी को फोन किया। तुरंत उन्हें एमबी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने सीपीआर सहित हर संभव प्रयास किया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।

    पुलिस महकमे में शोक की लहर, परिवार बेहाल

    राठौड़ के निधन की खबर फैलते ही अस्पताल में पुलिस अधिकारियों की भीड़ जुट गई। पूरे उदयपुर पुलिस में स्तब्धता छा गई। एक कर्मठ, संवेदनशील और मिलनसार अधिकारी के रूप में जाने जाते दलपत सिंह परिवार में पत्नी और दो बेटों—24 वर्षीय मयंक राज सिंह तथा 22 वर्षीय पुष्पेंद्र सिंह को छोड़ गए।

    अधूरे सपने और योजनाएं

    सावन के महीने में उन्होंने साथियों से थाने में प्रसादी बांटने की बात कही थी। हाल ही में शोभागपुरा में नया मकान बनवाया था और एक महीने बाद गृह प्रवेश की तैयारी चल रही थी। 14 अगस्त को उनका जन्मदिन था, जिसे पुलिसकर्मी उत्साह से मनाने वाले थे। लेकिन नियति ने सब कुछ अधूरा छोड़ दिया।

    27 साल की समर्पित सेवा

    दलपत सिंह राठौड़ मूल रूप से भीलवाड़ा के रहने वाले थे। वर्ष 1999 में पुलिस सेवा में शामिल हुए। उदयपुर, चित्तौड़गढ़ और भीलवाड़ा जिलों के विभिन्न थानों में काम किया। उदयपुर में सवीना, सुखेर, खेरवाड़ा और पिछले छह महीनों से अंबामाता थाने में थानाधिकारी के पद पर तैनात थे। उनकी ईमानदार कार्यशैली और सहज स्वभाव के कारण वे विभाग में बेहद लोकप्रिय और सम्मानित थे।उदयपुर पुलिस ने खोया एक जिम्मेदार अफसर, परिवार ने अपना सहारा।

    Shagun

    Keep Reading

    rampant sale of adulterated sweets in the market.

    त्योहार नजदीक, बाजार में नकली मिठाई का खुला खेल

    Ritual bathing of the deity at Lakshman Tila with Ganga water from Bithoor; organization remains steadfast despite police restrictions.

    लक्ष्मण टीला पर बिठूर के गंगाजल से जलाभिषेक, पुलिस रोक के बावजूद संगठन अडिग

    Slapped for not doing homework, 6-year-old child dies in the classroom.

    होमवर्क न करने पर थप्पड़, कक्षा में ही 6 साल के बच्चे की मौत

    Insistence on a mobile phone leads to family tragedy; three die after falling from a hill in Chhatrapati Sambhajinagar.

    मोबाइल की जिद में उजड़ा पूरा परिवार, छत्रपति संभाजीनगर की पहाड़ी से गिरकर तीन मौतें

    A spine-chilling, mysterious incident on the stairs in Ghaziabad: A person riding a cat or a black buffalo?

    गाजियाबाद में सीढ़ियों पर रोंगटे खड़े कर देने वाली रहस्यमयी घटना: बिल्ली या काले भैंसे पर सवार व्यक्ति?

    सिद्धांतों की बलिवेदी में सत्ता का बलिदान देने वाला जननायक

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    rampant sale of adulterated sweets in the market.

    त्योहार नजदीक, बाजार में नकली मिठाई का खुला खेल

    August 22, 2026
    Ritual bathing of the deity at Lakshman Tila with Ganga water from Bithoor; organization remains steadfast despite police restrictions.

    लक्ष्मण टीला पर बिठूर के गंगाजल से जलाभिषेक, पुलिस रोक के बावजूद संगठन अडिग

    August 22, 2026

    कोरिया इंडस्ट्री एक्सपो (KoINDEX) 2026 का 27 अगस्त को यशोभूमि में होगा शुभारंभ

    August 22, 2026

    गलगोटियास विश्वविद्यालय ने Microsoft के सहयोग और byteXL द्वारा संचालित उद्योग-एकीकृत AI एवं ML डिग्री का शुभारंभ किया

    August 22, 2026
    Ayushmann Khurrana's visit to Jalna A message of child safety and a secure childhood.

    आयुष्मान खुराना की जालना यात्रा : बच्चों की सुरक्षा और सुरक्षित बचपन का संदेश

    August 21, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading