Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, July 13
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»Featured

    भगवान बुद्ध के उपदेश से जब बदल गयी अम्बपाली

    ShagunBy ShagunJanuary 23, 2021 Featured No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 755

    बौद्ध साहित्य में अम्बपाली का नाम विख्यात है। वैशाली में आम के पेड़ के नीचे वह नन्हीं बालिका पड़ी पाई गई थी। माली उसे उठाकर अपने घर ले गया और उसका पालन-पोषण किया। अम्बपाली बहुत सुंदर थी। बड़ी होने के साथ-साथ उसका सौंदर्य निखरता गया। संगीत, नृत्य और वाद्य में वह निपुण हो गई। उसके रूप-लावण्य से आकर्षित होकर बड़े-बड़े लोग विवाह का प्रस्ताव लेकर आये, पर उसने सबको इंकार कर दिया।

    एक दिन भगवान बुद्ध का वैशाली में आगमन हुआ और संयोग की बात कि वह अम्बपाली के आम्र वन में ठहरे। अम्बपाली उनके दर्शन के लिए गई। उनका अभिवादन करके एक ओर को बैठ गई। भगवान बुद्ध ने उसे उपदेश दिया।

    उपदेश सुनने के बाद उसने विनत होकर भगवान बुद्ध से प्रार्थना की, “भंते, अपने संघ सहित आप कल मेरा भोजन स्वीकार करें।” भगवान से स्वीकृति दे दी। अगले दिन भगवान बुद्ध अपने भिक्षु- संघ के साथ अम्बपाली के घर गये और उसके हाथ से आहार ग्रहण किया। भोजन के बाद अम्बपाली ने निवेदन किया, “भन्ते, मैं इस उपवन को आपके संघ को समर्पित करती हूं।” बुद्ध ने उसे स्वीकार कर लिया। भगवान बुद्ध चले गये, लेकिन अम्बपाली एकदम बदल गई। उसे अपनी वास्तविक कुरूपता का भान हुआ।

    अब तक वह काम-वासना में अनुरक्त और आनंदित थी। अब उसके जीवन में एक नया अध्याय खुल गया। उसने अपने केश कटवा डाले और भिक्षुणी बन गई। कुछ ही समय में वह साधना के उच्चतम शिखर पर पहुंच गई और पूर्णता- प्राप्त भिक्षुणियों में उसे महत्वपूर्ण स्थान मिल गया। अंतर के प्रकाश से उसका संपूर्ण जीवन आलोकित हो गया।

    Shagun

    Keep Reading

    Shrinking families, fraying ties: The quiet sob of loneliness echoed at the seminar.

    सिमटता परिवार, बिखरते रिश्ते: अकेलेपन की सिसकी गूंजी संगोष्ठी में

    Teacher's life in danger after drinking Bisleri water: Mouth and food pipe burned, fight at Meerut Medical College

    बिसलेरी पानी पीने से अध्यापिका की जिंदगी संकट में: मुँह और फूड पाइप जल गया, मेरठ मेडिकल कॉलेज में जंग

    Minister plants saplings, takes ‘A Tree in Mother’s Name’ pledge.

    हरियाली का महा-अभियान: मंत्री ने लगाए पौधे, लिया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ संकल्प

    Without striking at the root, it is all hypocrisy...

    अलीगंज अग्निकांड: 15 मौतों वाली इमारत पर बुलडोजर की तलवार! LDA का सख्त एक्शन

    Kept her husband's promise; in-laws gave their daughter-in-law a new life by embracing her as a daughter.

    पति के वादे को निभाया, सास-ससुर ने बहू को बेटी बनाकर दी नई जिंदगी

    यूपी में मानसून ने ली रफ्तार! झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Shrinking families, fraying ties: The quiet sob of loneliness echoed at the seminar.

    सिमटता परिवार, बिखरते रिश्ते: अकेलेपन की सिसकी गूंजी संगोष्ठी में

    July 13, 2026
    Teacher's life in danger after drinking Bisleri water: Mouth and food pipe burned, fight at Meerut Medical College

    बिसलेरी पानी पीने से अध्यापिका की जिंदगी संकट में: मुँह और फूड पाइप जल गया, मेरठ मेडिकल कॉलेज में जंग

    July 12, 2026

    योगी सरकार का विश्व युवा कौशल दिवस तोहफा: 13-14 जुलाई को 74 जिलों में रोजगार मेलों का महा आयोजन

    July 12, 2026
    Minister plants saplings, takes ‘A Tree in Mother’s Name’ pledge.

    हरियाली का महा-अभियान: मंत्री ने लगाए पौधे, लिया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ संकल्प

    July 12, 2026
    Sensation in London: Acharya Vinod Kumar’s ‘secret’ meeting with Yuvraj Singh’s family!

    लंदन में सनसनी: आचार्य विनोद कुमार की युवराज सिंह परिवार के साथ ‘सीक्रेट’ मुलाकात!

    July 10, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading