Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, September 3
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    मोदी जी, मुझे तो आपने बिना आदेश गिरफ्तार किया, तो अजय मिश्रा के बेटे को अब तक गिरफ्तार क्यों नहीं किया: प्रियंका गांधी

    ShagunBy ShagunOctober 5, 2021 इंडिया No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    file photo
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 755

    लखनऊ, 05 अक्टूबर, 2021: यूपी के लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा में चार किसानों समेत आठ लोगों के मारे जाने की घटना को लेकर मंगलवार कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए सवाल किया कि केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा को अब तक बर्खास्त क्यों नहीं किया गया और किसानों को ‘अपनी गाड़ी से कुचलने वाले’ उनके पुत्र की गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई। पिछले 30 घंटे से भी अधिक समय से उत्तर प्रदेश पुलिस की हिरासत में मौजूद प्रियंका ने प्रधानमंत्री से ये सवाल उस वक्त किए हैं जब वह लखनऊ में न्यू अर्बन इंडिया थीम पर आयोजित तीन दिवसीय कॉन्क्लेव की शुरुआत करने लखनऊ पहुंचे हैं।

    लखीमपुर खीरी के तिकोनिया क्षेत्र में हुई हिंसा में चार किसानों समेत आठ लोगों की मौत के बाद वहां जाने के दौरान रास्ते में हिरासत में ली गईं प्रियंका 30 घंटे से भी अधिक समय पुलिस अभिरक्षा में हैं। प्रियंका ने प्रधानमंत्री से सवाल करते हुए वह कथित वीडियो भी दिखाया जिसमें दिख रहा है कि एक गाड़ी सड़क पर चल रहे किसानों के बीच घुसा दी गई है। यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया है।

    कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी ने एक वीडियो जारी कर कहा, ‘मोदी जी, मैंने सुना है कि आप आजादी का अमृत महोत्सव मनाने के लिए आप लखनऊ पहुंच रहे हैं। क्या आपने यह वीडियो देखा है? यह वीडियो आपकी सरकार के एक मंत्री के बेटे को किसानों को अपनी गाड़ी से कुचलते हुए दिखाता है। आप यह वीडियो देखिए और इस देश को बताइए कि इस मंत्री को बर्खास्त क्यों नहीं किया गया और इस लड़के को अभी तक गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया है?’

    उन्होंने यह सवाल भी किया, ‘मेरे जैसे विपक्षी नेताओं को तो आपने बिना आदेश या बिना प्राथमिकी को गिरफ्तार किया है।

    मैं जानना चाहती हूं कि यह आदमी (मंत्री का पुत्र) आजाद क्यों हैं? प्रियंका ने कहा, ‘आप (मोदी) आजादी के अमृत महोत्सव की महफिल में मंच पर बैठे रहेंगे तो यह याद करिए कि आजादी किसानों ने दिलवाई। आज भी देश की सुरक्षा और सीमाओं की रक्षा किसानों के बेटे करते हैं। किसान महीनों से त्रस्त हैं और अपनी आवाज उठा रहे हैं, लेकिन आप उसे नकार रहे हैं।’

    कांग्रेस महासचिव ने कहा, ‘मैं आपसे आग्रह करती हूं कि लखीमपुर आइए ना। जिन्होंने आजादी दिलवाई, जो इस देश के अन्नदाता हैं, जो देश की आत्मा हैं, उनकी पीड़ा समझिए। उनकी रक्षा करना आपका धर्म है। जिस संविधान पर आपने शपथ ली है, उसके प्रति आपका धर्म है और आपका कर्तव्य है।’

    इससे पहले, कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने मंगलवार को बताया कि वाड्रा समेत पांच नेताओं को हिरासत में लिए गए 28 घंटे से ज्यादा समय हो चुका है। वीडियो जारी कर प्रधानमंत्री से सवाल करने से कुछ देर पहले प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित एक ट्वीट में कहा ‘नरेंद्र मोदी जी आपकी सरकार ने बग़ैर किसी आदेश और मुकदमे के मुझे पिछले 28 घंटे से हिरासत में रखा है। उन्होंने ट्वीट के साथ एक वीडियो भी संलग्न किया है जिसमें एक गाड़ी किसानों को रौंदती हुई जाती दिखाई दे रही है।

    कांग्रेस महासचिव ने प्रश्न किया, अन्नदाता को कुचल देने वाला ये व्यक्ति अब तक गिरफ़्तार नहीं हुआ। क्यों? उधर, लल्लू ने कहा, ‘वाड्रा को अब तक अपने वकीलों से मिलने नहीं दिया गया। किसी को 24 घंटे से ज्यादा समय तक पुलिस हिरासत में रखना ग़ैर क़ानूनी है। मगर प्रशासन के कान पर जूं नहीं रेंग रही है। प्रशासन ने उन्हें हिरासत में लेने की कोई क़ानूनी वजह भी नहीं बताई है।’

    उन्होंने कहा कि सीतापुर के पीएसी द्वितीय वाहिनी परिसर में हिरासत में रखी गयीं वाद्रा ने साफ़ कहा है कि वह हिरासत से छूटते ही लखीमपुर खीरी जाकर शहीद किसानों के परिजनों से मुलाकात करेंगी। प्रियंका गांधी के साथ पार्टी के राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र हुड्डा, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर, युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास और विधान परिषद सदस्य दीपक सिंह भी हिरासत में हैं।

    लल्लू ने बताया कि द्वितीय वाहिनी पीएसी परिसर के बाहर इस वक्त बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेता मौजूद हैं और हिरासत में लिए गए सभी नेताओं को छोड़ने की मांग कर रहे हैं।

    उन्होंने बताया कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं में वाद्रा की ग़ैर क़ानूनी हिरासत को लेकर बेहद आक्रोश है। गौरतलब है कि लखीमपुर खीरी जिले के तिकोनिया क्षेत्र में रविवार को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य द्वारा केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के पैतृक गांव के दौरे के विरोध को लेकर भड़की हिंसा में चार किसानों समेत आठ लोगों की मौत हो गई थी। इस मामले में मिश्रा के बेटे आशीष समेत कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

    Shagun

    Keep Reading

    This very land gave us a hero like Abdul Hamid, and now a grand memorial for Maharaja Suheldev is being built: CM Yogi.

    योगी सरकार का बड़ा तोहफा: 5 लाख आउटसोर्स कर्मियों को शोषण से मुक्ति

    68,500 Teacher Recruitment: Candidates lay siege to Minister's residence, demanding implementation of reservation orders.

    68500 शिक्षक भर्ती: आरक्षण आदेश लागू करो, मंत्री आवास पर अभ्यर्थियों का घेराव

    Azim Premji Foundation to provide scholarships to 20,000 female students in Delhi.

    अज़ीम प्रेमजी फ़ाउंडेशन दिल्ली में 20,000 छात्राओं को देगा स्कॉलरशिप

    Women sanitation workers tied Rakhis to the Urban Development Minister.

    स्वच्छताकर्मी महिलाओं ने नगर विकास मंत्री को बांधी राखी

    rampant sale of adulterated sweets in the market.

    त्योहार नजदीक, बाजार में नकली मिठाई का खुला खेल

    Ritual bathing of the deity at Lakshman Tila with Ganga water from Bithoor; organization remains steadfast despite police restrictions.

    लक्ष्मण टीला पर बिठूर के गंगाजल से जलाभिषेक, पुलिस रोक के बावजूद संगठन अडिग

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Bollywood’s ‘Dabangg’ Divas in Khaki

    खाकी में बॉलीवुड की ‘दबंग’ हसीनाएँ

    September 2, 2026
    ‘Vibe’ trailer released: An explosive cocktail of laughter, action, and twists.

    ‘वाइब’ का ट्रेलर रिलीज: हंसी, एक्शन और ट्विस्ट का धमाकेदार कॉकटेल

    September 2, 2026
    This very land gave us a hero like Abdul Hamid, and now a grand memorial for Maharaja Suheldev is being built: CM Yogi.

    योगी सरकार का बड़ा तोहफा: 5 लाख आउटसोर्स कर्मियों को शोषण से मुक्ति

    September 2, 2026
    68,500 Teacher Recruitment: Candidates lay siege to Minister's residence, demanding implementation of reservation orders.

    68500 शिक्षक भर्ती: आरक्षण आदेश लागू करो, मंत्री आवास पर अभ्यर्थियों का घेराव

    September 2, 2026
    Hanuman Ansh beats ‘Toxic’

    हनुमान अंश ने ‘टॉक्सिक’ को पछाड़ा

    September 2, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading