लखनऊ, 11 जनवरी, 2020: सीआईडी क्रिकेट क्लब ने लाइफ केयर विंटर चैलेंज टी20 कारपोरेट क्रिकेट टूर्नामेंट में सेरेमिक वर्ल्ड को 42 रन से मात दी।
चौक स्टेडियम लखनऊ पर सीआईडी क्रिकेट क्लब ने नासिर दबीर (43 रन, 29 गेंद, तीन चौके, दो छक्के), रामू यादव व राजेश श्रीवास्तव (37-37 रन) व नोमान सिददीकी (नाबाद 32) की पारी से निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 191 रन बनाए। सेरेमिक वर्ल्ड से आमिर खान, राजेंद्र कुमार व शाहिद ने एक-एक विकेट चटकाए।
जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए सेरेमिक वर्ल्ड निर्धारित ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 149 रन ही बना सका। सेरेमिक वर्ल्ड से अनिल सिंह (57 रन, 38 गेंद, 6 चौके, दो छक्के) व जितेंद्र (नाबाद 27) ने कोशिश की लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। सीआईडी क्लब से राजेश श्रीवास्तव ने तीन जबकि तापस यादव ने दो विकेट चटकाए। सीआईडी क्लब के राजेश श्रीवास्तव मैन ऑफ़ द मैच चुने गए।







