लाइफ केयर क्लब ने लाइफ केयर विंटर चैलेंज टी20 कारपोरेट क्रिकेट टूर्नामेंट में लखनऊ ईगल्स को छह विकेट से हराया।
एनईआर स्टेडियम पर लखनऊ ईगल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट पर 143 रन बनाए। विवेक शर्मा ने 28, प्रदीप तिवारी ने 33 व प्रथुल पी.सिंह ने 18 रन बनाए।
लाइफ केयर क्लब से अतुल सिंह, नरेंद्र सिंह व पिंटू गौतम ने दो-दो विकेट चटकाए। जवाब में लाइफ केयर ने रोहित गुप्ता के 20, अंशुल मेहरोत्रा के 14 व सुधीर सिंह के 12 रन की सहायता से 19.5 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर जीत के लिए आवश्यक 145 रन बना लिए।







