लखनऊ,18 सितम्बर 2019: अर्बन प्रोग्राम वर्ल्ड विजन ने आज स्वच्छता पर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें सॉलिड व लिक्यूड कचरे के निस्तारण संबन्धी जानकारी दी गई। एक हजार घरों को दोनों प्रकार के कचरे हेतु अलग अलग डस्टबिन योजना में शामिल किया गया।


कार्यक्रम में स्वच्छ भारत अभियान में सहयोग का आह्वान किया गया। इसमें एपी सेन गर्ल्स इंटर कॉलेज की प्राचार्या उशोषी घोष ने कहा कि बच्चों को अपनी दिनचर्या में स्वच्छता को सहज रूप में शामिल करना चाहिए। इसके अलावा स्टीव डेनियल, अरविंदर कौर, प्रीति वर्मा, मुकेश शर्मा,हर्षित,ने भी विचार व्यक्त किये। बच्चों को बताया कि सदैव हाँथ धोने के बाद ही खाना खाएं। एपी सेन गर्ल्स इंटर की छात्राओं ने विद्यालय में स्वच्छता अभियान भी चलाया।