लखनऊ,22 सितम्बर 2019: विद्यांत हिन्दू पीजी कॉलेज में आज पर्सनालिटी डेवलपमेंट पर वर्कशॉप का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की व्यवस्था में इसे अमर उजाला और जिलेट ने आयोजित किया था।
इसमें प्राचार्या प्रो धर्म कौर,डॉ राजीव शुक्ला, डॉ उषा, डॉ मनीष श्रीवास्तव, डॉ अमित वर्धन, डॉ आलोक भरद्वाज,डॉ आरके यादव,डॉ बृजभूषण यादव,डॉ शहादत, डॉ सौरभ पालीवाल, डॉ नीलिमा के अलावा बड़ी संख्या में विद्यर्थियो ने सहभागिता की। इसमें विशेषज्ञों ने पर्सनालिटी डेवलपमेंट के नुस्खे बताए।






