Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, July 17
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    वर्ल्ड कैंसर डे : कैंसर अस्पताल में लोगों को मिली मुफ्त परामर्श, एक्सरे, अल्ट्रासाउण्ड एवम मेमोग्राफी सुविधा

    ShagunBy ShagunFebruary 4, 2021Updated:February 4, 2021 इंडिया No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 531

    पटना, 04 फरवरी, 2021: कैंसर के कुप्रभाव से दुनिया भर को जागरूक करने के उद्देश्य से 4 फरवरी विश्व कैंसर दिवस के रूप में मनाया गया। बिहार के कैंसर सुपर मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल सवेरा कैंसर हॉस्पिटल ने 4 फरवरी को अपने हॉस्पिटल परिसर में आने वाले मरीजों को मुफ्त कैंसर ओ पी डी सेवा के साथ साथ बेहतर स्क्रीनिंग के लिए मुफ्त एक्सरे एवम मेमोग्राफी, अल्ट्रासाउंड, के साथ साथ मुफ्त पैथोलॉजिकल सुविधाओं का लाभ दिया गया।

    इस सम्बन्ध में एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए संस्थान के निर्देशक डॉ वी पी सिंह ने बताया कि आज लगभग 500 लोगों को मुफ्त परामर्शी सेवा, 100 एक्सरे, 30 अल्ट्रासाउंड एवम 40 लोगों की  मेमोग्राफी की गई, जिससे उनका उचित इलाज संभव हो सके।  इस सम्बंध में प्रख्यात कैंसर रोग विशेषज्ञ  डॉ वी पी सिंह ने बताया कि किस तरह कैंसर समाज के हर तबके तक अपनी जकड़ बना रहा है, और कैंसर से लड़ने के लिए समाज को जागरूक  करते रहने की जरूरत है। इस अवसर पर  कुछ रियल लाइफ कैंसर वारियर्स भी उपस्थित रहे जिन्होंने अपनी आपबीती भी खुद से सुनाई, एवम बताया कि कैसे मुश्किल समय मे हिम्मत, पॉजिटिव जज्बे एवम सही इलाज से वे अभी स्वस्थ महसूस कर पा रहे हैं।

    इस अवसर पर बोलते हुए डॉ वी पी सिंह ने आगे कहा कि तंबाकू से होने वाले कैंसर मरीजों की संख्यास काफी तेजी से बढ़ रही है। दुनिया भर में आज तंबाकू के सेवन से लगभग 50 लाख लोग हर साल मरते हैं, जबीकि यह आंकड़ा भारत में दस लाख से ज्या दा है, जो 2022 तक 25 लाख तक पहुंच जायेगा। भारत में 20 लाख से ज्यादा मरीज तंबाकू सेवन के कारण कैंसर पीड़ित हैं। इनमें 20 प्रतिशत सिगरेट, 40 प्रतिशत बीड़ी, और 40 प्रतिशत पानी खैनी आदि चबाते हैं। लगभग 55 हजार बच्चेू हर साल इसके शिकार हो रहे हैं। हर साल तंबाकू जनित रोगों से 8 लाख लोग मरते हैं, यानी हर घंटे 90 लोगों की मौत की वजह सिर्फ तंबाकू है। उन्हों ने बताया कि तंबाकू और इसके धुएं में लगभग 4000 केमिकल पाये गए हैं, जिनमें 60 से अधिक केमिकलों का कैंसर से सीधा रिस्ताे है। बिहार में लगभग तीन लाख कैंसर रोगी में 70 प्रतिशत तंबाकू जनित हैं। तंबाकू सेवन से पुरूषों में नपुंसकता और महिलाओं में प्रजन्ना क्षमता भी कम होती जा रही है।

    डॉ सिंह ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि तंबाकू से दुष्प्रूभाव के खिलाफ हमने जो अभियान चलाया है, उसमे आम लोगों का अहम योगदान जरूरी है। तभी हम तंबाकू मुक्तु समाज बना सकेंगे। साथ ही उन्हों ने राज्यप सरकार से तंबाकू उत्पाअद पर रोक लगाने की सलाह दी और कहा कि आज देश के 15 राज्योंन में तंबाकू पूरी तरह से प्रतिबंधित है। उन्हों ने कहा कि तंबाकू से मुंह, गला, अमाशय, यकृत, फेफड़े का कैंसर तथा हृदय रोग बढ़ जाती है। तंबाकू जनित रोगों में सबसे ज्यादा मामले फेफड़े और रक्त  संबंधित रोगों के हैं, जिनका इलाज न केवल महंगा जटिल भी है।

    शिविर में डॉ आकाश सिंह, डॉ विशाल,डॉ फ़ैज़ अशरफ, डॉ प्रियेष, डॉ आशिष , डॉ प्रतीक, डॉ शमी एवं डॉ विवेक समेत अन्य डॉक्टर भी मौजूद थे।

    Shagun

    Keep Reading

    A new tale of betrayal in love! A vow to die together—but the boy jumped while the girlfriend fled.

    प्यार में धोखे का नया किस्सा! साथ मरने की कसम, लड़का कूदा और प्रेमिका भागी

    Black magic in a Karnataka courtroom! Mustard seeds scattered on a chair; woman arrested.

    कर्नाटक में कोर्ट रूम में काला जादू! कुर्सी पर बिखेरे सरसों के दाने , महिला गिरफ्तार

    लखनऊ में रंग-बिरंगे उत्साह के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की शोभायात्रा

    Veer Abdul Hamid's 93rd Birth Anniversary: ​​Patriotic Celebrations at Zanana Park.

    वीर अब्दुल हमीद की 93वीं जयंती: ज़नाना पार्क में देशभक्ति का जश्न

    Sonam Wangchuk on hunger strike for the 18th day; Shankaracharya says the PMO must intervene immediately.

    18वें दिन भी अनशन पर सोनम वांगचुक, शंकराचार्य बोले- PMO तुरंत हस्तक्षेप करे

    MSP recommended for Rabi 2026-27; a significant step towards boosting farmers' income.

    रबी 2026-27 के लिए MSP की सिफारिश, किसानों की आमदनी बढ़ाने की दिशा में अहम कदम

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    हरिद्वार से लायी गयी ईंट के ऊपर बना है माँ मंशा देवी का मन्दिर

    July 16, 2026
    Digital platforms to give a new boost to the youth!

    युवाओं को डिजिटल प्लेटफॉर्म देंगे नई उड़ान!

    July 16, 2026
    A new tale of betrayal in love! A vow to die together—but the boy jumped while the girlfriend fled.

    प्यार में धोखे का नया किस्सा! साथ मरने की कसम, लड़का कूदा और प्रेमिका भागी

    July 16, 2026
    Black magic in a Karnataka courtroom! Mustard seeds scattered on a chair; woman arrested.

    कर्नाटक में कोर्ट रूम में काला जादू! कुर्सी पर बिखेरे सरसों के दाने , महिला गिरफ्तार

    July 16, 2026

    लखनऊ में रंग-बिरंगे उत्साह के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की शोभायात्रा

    July 16, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading