Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, October 1
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»उत्तर प्रदेश

    एक्स स्टूडेंट्स फाइनल में, सहारा स्टेट से होगी खिताबी भिड़ंत

    By August 24, 2019 उत्तर प्रदेश No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 582

    द्वितीय शहीद मेजर दुर्गा मल्ल स्मारक मेमोरियल जिला फुटबॉल टूर्नामेंट


    लखनऊ,24 अगस्त 2019: एक्स स्टूडेंट्स ने स्टार स्ट्राइकर आतिफ के तेज खेल के सहारे द्वितीय शहीद मेजर दुर्गा मल्ल स्मारक मेमोरियल जिला फुटबॉल टूर्नामेंट के दूसरे सेमीफाइनल में पुलिस न्यू ब्वायज को 3-0 से हराकर खिताबी दौर में स्थान सुरक्षित किया।

    युवा गोरखा समाज के तत्वावाधान में चौक स्टेडियम पर खेले जा रहे इस टूर्नामेंट के पांचवें दिन हुए इस रोमांचक मुकाबले में दोनों ही टीमों ने शानदार खेल दिखाया लेकिन एक्स स्टूडेंटस की टीम खिलाड़ियों के तेज आक्रमण और डिफेंस के साथ तालमेल से पूरे मैच में हावी रही। वहीं पुलिस न्यू ब्वायज का डिफेंस भी आला दर्जे का रहा जिसे  भेदने में एक्स स्टूडेंट्स के आतिफ ही कामयाब रहे। आतिफ ने आठवें मिनट में मिले एक कठिन पास पर पहला गोल दागा। फिर आतिफ ने 24वें मिनट में प्रतिद्वंद्वी के कमजोर डिफेंस का फायदा उठाते हुए तेज शाॅट खेल कर टीम को पहले हाॅफ में 2-0 से बढ़त दिला दी। दूसरे हाॅफ में पुलिस न्यू ब्वायज ने कई बेहतर मूव बनाए जिसे एक्स स्टूडेंट्स के डिफेन्स ने नाकाम कर दिया। मैच का तीसरा गोल भी आतिफ ने 43वें मिनट में दागा।  मैन ऑफ़ द मैच आतिफ चुने गए।

    टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला कल रविवार को सहारा स्टेट बनाम एक्स स्टूडेंट्स के मध्य खेला जाएगा।
    इससे पहले आज के मैचों के मुख्य अतिथि डीबी थापा डैनी (पूर्व इंटरनेशनल फुटबाॅल प्लेयर) ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके किया। इस अवसर पर युवा गोरखा समाज के संरक्षक दुर्गा सिंह, अध्यक्ष बलराम सिंह थापा, कार्यवाहक सचिव संजय सिंह, कोषाध्यक्ष नरेंद्र सिंह, मीडिया प्रभारी संजय थापा व अन्य मौजूद थे।
    इससे पहले चौथे दिन (शुक्रवार, 23 अगस्त) को हुए पहले सेमीफाइनल में पिछले संस्करण के विजेता सहारा स्टेट एफसी ने आर्मी ब्वायज की मजबूत टीम को 3-2 से हराते हुए फाइनल में जगह बनाई। सहारा स्टेट से दीपक (29वां व 51वां मिनट) ने दो-दो गोल जबकि विनोद (40वां मिनट) ने एक गोल किया। आर्मी ब्वायज से स्वर्णिम (16वां) व रोनाल्ड (55वां मिनट) ने एक-एक गोल किया। मैन ऑफ़ द मैच आर्मी ब्वायज के रोनाल्ड चुने गए।

    वहीं शुक्रवार को ही होने वाले चौथे क्वार्टर फाइनल की दोनों टीमों एलयू और न्यू ब्वायज टेट्रो को गैर पंजीकृत खिलाड़ियों  को टीम में जगह देने के चलते जिला फुटबाल संघ की विवाद निपटारा समिति ने दोनों ही टीमों को डिसक्वालीफाई कर दिया और पिछले दौर में न्यू ब्वायज  टेट्रो  से हार का सामना करने वाली पुलिस न्यू ब्वायज ने सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित कर लिया था।

    कल का मैच (25 अगस्त):-
    फाइनल: सहारा स्टेट बनाम एक्स स्टूडेंट्स (दोपहर 3ः00 बजे)

    Keep Reading

    A Grand Gathering of Books: 23rd 'National Book Fair' to be Held in Lucknow Starting October 1st

    किताबों का महाकुंभ: लखनऊ में 1 अक्टूबर से सजेगा 23वां ‘राष्ट्रीय पुस्तक मेला’

    Victory in the Banda seat will now become a reality for the SP!

    सपा के लिए बांदा सीट की विजय अब बनेगी हकीकत!

    यूपी समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, बंगाल की खाड़ी का डीप डिप्रेशन कमजोर होने लगा

    पांच शहरों में FSDA की बड़ी कार्रवाई, 7 रेस्तरां के लाइसेंस निलंबन की संस्तुति

    Lucknow Ganesh Visarjan

    ढोल-नगाड़ों के बीच निकली गणपति विसर्जन शोभायात्रा, उमड़े श्रद्धालु

    Indian women storm the Asiad final; Sri Lanka set a target of 217 runs; Mandhana and Shafali get off to an explosive start, while Richa Ghosh wreaks havoc.

    एशियाड फाइनल में भारतीय बेटियों का तूफान, श्रीलंका को मिला 217 रन का लक्ष्य, मंधाना-शेफाली की धुआंधार शुरुआत, ऋचा घोष ने बरपाया कहर

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    The Fear of Tia Bajpai’s ‘FANAA’ Takes Over

    Tia Bajpai का ‘FANAA’ बना हॉरर सेंसेशन

    September 29, 2026
    A big-screen blast after 'Mahakali': Jitin Gulati makes a grand entry into Telugu cinema with Prabhas's 'Fauji'.

    ‘महाकाली’ के बाद बड़े पर्दे पर धमाका: प्रभास की ‘फौजी’ से तेलुगु सिनेमा में जितिन गुलाटी की ग्रैंड एंट्री

    September 29, 2026
    A Grand Gathering of Books: 23rd 'National Book Fair' to be Held in Lucknow Starting October 1st

    किताबों का महाकुंभ: लखनऊ में 1 अक्टूबर से सजेगा 23वां ‘राष्ट्रीय पुस्तक मेला’

    September 29, 2026

    Wibmo फ्रॉड एंड रिस्क मैनेजमेंट ने अपने एजेंटिक रिस्क इंटेलिजेंस सॉल्यूशन के लिए चार्टिस डिसरप्टर अवॉर्ड जीता

    September 28, 2026
    Victory in the Banda seat will now become a reality for the SP!

    सपा के लिए बांदा सीट की विजय अब बनेगी हकीकत!

    September 27, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading