Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, October 8
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इलेक्शन

    असम में स्टार प्रचारक योगी बोले: भाजपा राज में अब असम का व्यक्ति भी जम्मू कश्मीर में जाकर रह सकता है

    ShagunBy ShagunMarch 17, 2021 इलेक्शन No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 547

    डॉ दिलीप अग्निहोत्री

    भाजपा के स्टार प्रचारक योगी आदित्यनाथ के योगी मॉडल की चर्चा देश में है। उनके आपदा प्रबंधन की सराहना तो विदेशों तक हुई थी। यही कारण है कि योगी आदित्यनाथ जब अन्य प्रदेशों में प्रचार के लिए जाते है तब वहां के लोग उनकी बातों पर विश्वास करते है। भाजपा को इसका लाभ मिलता है। बिहार के बाद बंगाल व असम में भी वही उत्साह दिखाई दे रहा है।

    योगी आदित्यनाथ ने पश्चिम बंगाल के बाद असम में भाजपा की चुनाव रैलियों को संबोधित किया। पश्चिम बंगाल में उनके निशाने पर तृणमूल कांग्रेस कम्युनिस्ट व कांग्रेस पार्टी रही। इन पार्टियों के नाम तो अलग अलग है,लेकिन इनकी विचार धारा व शासन संचालन के अंदाज में कोई अंतर नहीं रहा। योगी के एक तीर ने इन तीन पार्टियों को छलनी किया। इनके सेक्युलर विचार में तुष्टिकरण रहा है। इसके चलते यहां विदेशी घुसपैठियों से सहानुभूति दिखाई गई। अब यही लोग पश्चिम बंगाल के लोगों के संसाधनों में हिस्सेदारी कर रहे है। ममता बनर्जी सरकार अपनी राजनीति के कारण केंद्र की कल्याणकारी योजनाओं को लागू नहीं कर रही है।

    योगी आदित्यनाथ यह बताना चाहते है कि पश्चिम बंगाल के चुनाव मात्र सरकार बदलने के लिए नहीं है। यह व्यवस्था में बदलाव का भी अवसर है। विपक्ष की तीनों पार्टियां व्यवस्था में बदलाव नहीं कर सकती। क्योंकि इनकी विचार धारा ही इसके अनुरूप नहीं है। ये यथास्थिति के हिमायती है। जबकि भाजपा सत्ता के साथ व्यवस्था में बदलाव करती है। वह सबका साथ सबका विश्वास के विचार पर आधारित सुशासन की स्थापना करती है।

    इस संकल्प को योगी आदित्यनाथ असम से जोड़ते है। असम में उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने इस प्रदेश में व्यवस्था को बदला है। यही कारण है कि यह प्रदेश विकास की मुख्यधारा में शामिल हुए है। यहां विदेशी घुसपैठियों के विरुद्ध सख्ती दिखाई गई। यहां के लोगों को संसाधनों का लाभ मिलना सुनिश्चित कराया गया। दोनों ही प्रदेशों में योगी की जनसभाओं में भारी भीड़ उमड़ी। यहां उपस्थित सभी लोगों में उत्साह देखा गया। योगी कहते है कि वह श्री राम व श्री कृष्ण की जन्मस्थली से असम व बंगाल की तपो भूमि पर आए है। आमजन जयश्री राम का उद्घोष करते है। बिहार, केरल आदि प्रदेशों में भी योगी के प्रति ऐसा ही उत्साह देखा गया था। उन्होंने असम की होजाई विधानसभा,कलाईगांव विधानसभा, रंगिया विधानसभा में जनसभाओं को संबोधित किया।

    इससे पहले योगी गोवाहटी स्थित मां कामाख्या मंदिर के मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने दर्शन करने के साथ पूजा पाठ किया। बंगाल में योगी ने कहा था कि रैली से पहले अब ममता मां चंडी के दर्शन कर रही हैं, ये परिवर्तन नहीं तो और क्या है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि शंकरदेव ने हमें घुसपैठ की समस्या के प्रति सचेत किया था और इसलिए कांग्रेस शंकरदेव को कभी बर्दाश्त नहीं कर पाई। कांग्रेस की नीति समृद्धि नहीं,तुष्टिकरण और येन केन प्रकारेण सत्ता प्राप्त करने की थी। इसकी कीमत लंबे समय तक असम वासियों को उग्रवाद के रूप में चुकानी पड़ी।

    कांग्रेस की तुष्टिकरण की नीति के कारण असम को उग्रवाद के रूप में कीमत चुकानी पड़ी। कामख्या मंदिर में जयश्रीराम के नारे सुनकर आनंद मिला। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में श्रीराम मंदिर का सपना पूरा हुआ। राम के बिना भारत का काम नहीं चल सकता। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में राम मंदिर का सपना पूरा हुआ। उंन्होने कहा कि भारत का काम राम के बिना नहीं चल सकता। तीन तलाक कहने वाले जेल जा रहे योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अब तीन तलाक को लेकर कानून बनाया गया। तीन तलाक कहने वाले लोग जेल जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाई गई, अब असम का व्यक्ति भी वहां जाकर रह सकता है। बहुत सारे क्षेत्रों में घुसपैठियों ने कांग्रेस की नीतियों के चलते पैठ बनाकर राष्ट्र के लिए खतरा पैदा था।

    कांग्रेस की नीति आपकी खुशहाली नहीं रही। भाजपा सरकार सबका साथ सबका विकास कर रही है, लेकिन तुष्टीकरण किसी का नहीं। इसी सिद्धांत के साथ आज सरकार काम कर रही है। पहले पूर्वोत्तर विकास की आस देखता रहता था। पहले की सरकारों के एजेंडे में पूर्वोत्तर का विकास कभी नहीं रहा। लेकिन नरेंद्र मोदी ने इस धारणा को बदला। आज इसका परिणाम असम समेत पूरा पूर्वोत्तर देख रहा है।

    Shagun

    Keep Reading

    Eight BJP Rajya Sabha candidates filed their nominations.

    भाजपा के आठ राज्यसभा प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन

    अकीदा बनाम अंधविश्वास: पक्के विश्वास और भटकती भीड़ की दास्तान

    Victory in the Banda seat will now become a reality for the SP!

    सपा के लिए बांदा सीट की विजय अब बनेगी हकीकत!

    The future belongs to clean, green, and sustainable energy: A. K. Sharma

    आने वाला समय स्वच्छ, हरित व टिकाऊ ऊर्जा का: ए. के. शर्मा

    नालसा का एलएडीसी सिस्टम खत्म करने का फैसला: क्या गरीब कैदियों से छिन जाएगा न्याय का सहारा?

    68,500 Teacher Recruitment: Candidates lay siege to Minister's residence, demanding implementation of reservation orders.

    68500 शिक्षक भर्ती: आरक्षण आदेश लागू करो, मंत्री आवास पर अभ्यर्थियों का घेराव

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Eight BJP Rajya Sabha candidates filed their nominations.

    भाजपा के आठ राज्यसभा प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन

    October 6, 2026
    Education requires not just academics but also life skills: Sharman Joshi

    शिक्षा में सिर्फ पढ़ाई नहीं, जीवन कौशल भी जरूरी: शरमन जोशी

    October 6, 2026
    5,000 youths in UP to receive AI training; Samsung Innovation Campus 2026 launched.

    यूपी के 5 हजार युवाओं को मिलेगा AI प्रशिक्षण, सैमसंग इनोवेशन कैंपस 2026 शुरू

    October 6, 2026
    ‘नये औजार से कबीर की खुदाई’ ने छेड़ा नया विमर्श, पुस्तकों के बीच गूंजीं कविताएं

    ‘नये औजार से कबीर की खुदाई’ ने छेड़ा नया विमर्श, पुस्तकों के बीच गूंजीं कविताएं

    October 5, 2026
    Teachers' 11-point demands resonated at the TFI conference; calls made for the old pension scheme and relief regarding the TET.

    टीएफआई सम्मेलन में शिक्षकों की 11 सूत्रीय मांगें गूंज उठीं, पुरानी पेंशन और टीईटी से राहत की मांग

    October 5, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading