Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, July 2
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    योगी सरकार पार्ट टू : उम्मीद का बुल्डोज़र

    ShagunBy ShagunMarch 16, 2022 इंडिया No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 603

    नवेद शिकोह

    चंद दिनों में उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार पार्ट टू का सूरज आशाओं की किरण की नई रौशनी लेकर आएगा। सियासत में कई इतिहास रचने वाले एक योगी से चौबीस करोड़ की जनता कुछ और इतिहास रचने की उम्मीद करेंगे। तीन दशक से अधिक अर्से बाद यूपी में कोई सरकार रिपीट होगी। यूपी में कोई मुख्यमंत्री लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री बनेगा। कोई राष्ट्रीय पार्टी यूपी में अपने किसी नेता को लगातार दूसरी बार सीएम की कुर्सी देगी। सूबे की जनता ने मुख्यमंत्री चेहरे को मुख्यमंत्री बनाने का पहली बार जनादेश दिया है।

    भरोसे करके इतने सारे रिकार्ड के इनाम देने वाली उत्तर प्रदेश की जनता को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अब वो सब दें जो अबतक नहीं दे सके थे। यहां की आवाम की वो जरूरतें पूरी हों जो कोई भी मुख्यमंत्री नहीं कर सका था।

    माना पिछले कार्यकाल में इतने बड़े सूबे की सरकार चलाना योगी का पहला अनुभव था। दो साल कोरोना ने विकास के रास्तों को रोकने की कोशिशें की होंगी।

    लेकिन अगले कार्यकाल में योगी आदित्यनाथ से जनता आशा करेगी कि वो सियासी रिकार्ड तोड़ने के बाद सरकार के कामों के खूब सारे सकारात्मक रिकार्ड क़ायम करें। पिछले कार्यकाल में जो अधूरे काम किए थे उन्हें पूरा करें। जिन योजनाओं का शिलान्यास किया था उनका फीता काटकर शुभारंभ करें।

    ज़ाहिर सी बात है कि दूसरे कार्यकाल में इनके काम में परिपक्वता दिखाई देगी, तमाम तजुर्बों ने उन्हें पांच वर्ष बहुत कुछ सिखाया होगा। योगी सरकार पार्ट टू में निखार आना लाज़मी है।

    यूपी चुनाव में भाजपा का चुनावी मुद्दा विकास था लेकिन चर्चा में बुलडोजर रहा। विरोधियों और विपक्षियों ने बुलडोजर को विनाश और विध्वंस का प्रतीक साबित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। लेकिन प्रदेश की जनता ने बुलडोजर को खुशहाली, विकास, शांति, सुकून, अमन को चुनौती देने वाले अपराध के साम्राज्य को ध्वस्त करने वाला बुलडोजर माना। ग़लत कामों, भ्रष्टाचार, गुंडई, अवैध कब्जों,आतंकवाद, राष्ट्रद्रोह और प्रदेश की जनता के अमन,चैन और सुरक्षा को चुनौती देने के मंसूबों पर बुलडोजर ही योगी सरकार के सुशासन में धार पैदा करेगा। भाजपा ने इन मुद्दों, वादों और इरादों के साथ चुनावी जंग में विपक्षी दलों- साइकिल, हाथ, कमल पर बुलडोजर चलाकर बहुमत से चुनाव जीत लिया। जनता चाहती है कि बुलडोजर सियासत तक ही सीमित न रहे, सरकार के कामों में भी बुलडोजर की रफ्तार विकास की नजीर बने और सुशासन की मिसाल क़ायम करें।

    ये बुलडोजर जनता को तकलीफ़ देने वाले अपराधियों के गलत मंसूबों पर ज़रुर चले, लेकिन योगी सरकार के संकटमोचन बुलडोजर का कार्यक्षेत्र और भी बढ़े। जनहित में सरकार की नई नीतियां बेरोजगारी की मुश्किलों पर बुलडोजर चलाकर हर एक बेरोजगार के लिए रोजगार सृजित करें। डबल इंजन की सरकार की दूसरी पारी मिलजुलकर आर्थिक नीतियों को कुछ इतना बेहतर बना लें कि बेतहाशा बढ़ रही महंगाई की तकलीफों पर भी बुलडोजर चले। गौशालाओं का विस्तार हो, गौवंश को प्रर्याप्त भोजन और संरक्षण मिले, ताकि आवारा पशुओं द्वारा तबाह होती फसलों से परेशान किसानों को राहत मिले।

    Shagun

    Keep Reading

    अयोध्या चंदा चोरी मामले में SIT को मिला अतिरिक्त समय

    CM Yogi launches 'School Chalo Abhiyan' from Saharanpur

    सीएम योगी ने सहारनपुर से किया ‘स्कूल चलो अभियान’ का शुभारंभ

    Panic among traders following the Aliganj fire incident!

    अलीगंज अग्निकांड के बाद व्यापारियों में मचा हड़कंप!

    Ram Mandir offering theft: "Only small fish caught; the big crocodiles are still at large"

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी: “सिर्फ छोटी मछलियां पकड़ी गईं, बड़े मगरमच्छ अभी बाकी”

    Akhilesh Yadav's Birthday: A massive turnout of party workers; a 'Green Pledge' fair held!

    अखिलेश यादव का जन्मदिन: कार्यकर्ताओं का जनसैलाब, लगा ‘हरित संकल्प’ का मेला!

    'Chaos' Reigns at Buddheshwar Temple! Doors Remain Open Until 1 AM; No Fixed Schedule for *Aarti* or *Shayan*

    बुद्धेश्वर मंदिर में ‘अंधेरगर्दी’ का राज! रात 1 बजे तक खुले कपाट, न आरती-न शयन का समय

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Disha Patani Set to Win Hearts in Awarapan 2

    दिशा पाटनी का सबसे रहस्यमयी अवतार!

    July 2, 2026
    Mumbai has become a global hub for home decor and textiles.

    मुंबई बना होम डेकोर और टेक्सटाइल का ग्लोबल हब

    July 2, 2026

    अयोध्या चंदा चोरी मामले में SIT को मिला अतिरिक्त समय

    July 1, 2026
    CM Yogi launches 'School Chalo Abhiyan' from Saharanpur

    सीएम योगी ने सहारनपुर से किया ‘स्कूल चलो अभियान’ का शुभारंभ

    July 1, 2026
    Panic among traders following the Aliganj fire incident!

    अलीगंज अग्निकांड के बाद व्यापारियों में मचा हड़कंप!

    July 1, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading