Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, November 23
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    मोदी की तीसरी जीत के मैन ऑफ द मैच बनेंगे योगी

    ShagunBy ShagunMarch 19, 2023 इंडिया No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 809

    25 मार्च : जश्न और संकल्प का दिन

    25 मार्च उत्तर प्रदेश सरकार के जश्न का ही दिन नहीं होगा, भाजपा का संकल्प दिवस भी होगा। इस दिन योगी सरकार 2.0 की पहली वर्षगांठ भी है और इसी दिन योगी आदित्यनाथ 6 साल 6 दिन लगातार मुख्यमंत्री रहने का रिकार्ड क़ायम करेंगे। और साथ ही ये उत्सव आगे एक बहुत बड़ा रिकार्ड बनाने का संकल्प भी लेगा। यूपी सरकार की उपलब्धियों की पगडंडियों से भाजपा नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के रास्ते तय करेगी। ये संकल्प हक़ीक़त में बदला तो पंडित जवाहरलाल नेहरू के बाद नरेंद्र मोदी दूसरी ऐसी शख्सियत होंगे जो तीसरी बार लगातार प्रधानमंत्री बनने का रिकार्ड बनाएंगे।

    सरकार की वर्षगांठ के उत्सव में भाजपा का ये संकल्प होगा कि यूपी की गुड गवर्नेंस से 24 करोड़ की आबादी के विश्वास को चट्टान की तरह मजबूत किया जाए। योगी सरकार का सातवां वर्ष पिछले 6 वर्ष की उपलब्धियों का भी रिकार्ड तोड़े, इस संकल्प को पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपनी कैबिनेट और अधिकारियों को जनहित में अधिक से अधिक काम करने के दिशा-निर्देश देंगे और पार्टी संगठन व कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे। क्योंकि यूपी में भाजपा सरकार का सातवां वर्ष लोकसभा चुनाव के लिए ताज़ा रिपोर्ट कार्ड होगा।

    बताते चलें कि पिछले दोनों लोकसभा चुनावों में भाजपा के प्रचंड बहुमत का सबसे बड़ा श्रेय उत्तर प्रदेश को गया था। इस बार भी नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के संकल्प में भाजपा को यूपी से बड़ी आशाएं जुड़ी हैं। आबादी और लोकसभा सीटों के लिहाज़ से ये सबसे बड़ा राज्य है। लोकसभा की 80 में अस्सी सीटें जीतने का पार्टी ने लक्ष्य रखा है।

    अयोध्या में राममंदिर लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत के लिए रामबाण साबित हो सकता है। और इत्तेफाक कि इस बड़ी उपलब्धि का कनेक्शन भी यूपी से है और यूपी का मुखिया रामभक्त एक योगी है।

    सर्वविदित है कि अयोध्या के राम जन्मभूमि परिसर में आलीशान राम मंदिर का निर्माण बहुत तेजी से हो रहा है और इसके दिसंबर 2023 तक बनकर तैयार हो जाने का की पूरी संभावना है। बताया जाता है कि राम मंदिर में जनवरी 2024 को मकर संक्राति के अवसर पर राम लला की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी।

    भव्य राम मंदिर निर्माण से लेकर बेहतर कानून व्यवस्था 24 करोड़ की आबादी वाले सूबे की जनता का भाजपा के प्रति विश्वास और भी पुख्ता करे, इस आशा और विश्वास के साथ भाजपा यूपी को लेकर आश्वस्त है। किंतु इस अति आत्मविश्वास में ना पड़कर डबल इंजन की सरकार की जनहित की योजनाओं को इस वर्ष और भी रफ्तार दी जाएगी। साथ ही साथ उपलब्धियों को ज़मीनी स्तर पर ख़ूब प्रचारित भी किया जाएगा। मंत्रियों, सांसदों, विधायकों से लेकर संगठन के सदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं को जनता से जुड़ने, उनकी समस्याएं के निदान के लिए शासन-प्रशासन को अवगत कराने की हिदायतें दी गई हैं। साथ ही सरकारी की उपलब्धियों का प्रचार,जनकल्याणकारी योजना से जनता को अवगत कराने और फ्री राशन वितरण के किसी भी व्यवधान के समाधान के लिए भी जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को मुश्तैद किया जा रहा है। स्वास्थ्य-शिक्षा जैसी आम जनता की बुनियादी ज़रूरतों वाली योजनाओं में किसी भी ख़ामी को दूर करने के लिए सरकारी तंत्र को चुस्त-दुरुस्त करने का भी हर संभव प्रयास किया जाएगा।

    हाल में पास हुए यूपी के जम्बों बजट से लेकर इंवेस्टर्स समिट में रिकार्ड तोड़ निवेश को जमीन पर उतारने में कोई कसर ना छोड़ी जाए, युवाओं के लिए अधिक से अधिक रोजगार सृजित किए जाए, पर्यटन का विकास हो, राष्ट्रीय धरोहरों की रक्षा-सुरक्षा, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद को बढ़ावा, गंडु-माफियाओं का सफाया, भ्रष्टाचार के खिलाफ नकेल.. इत्यादि के जरिए योगी की गुड गवर्नेंस को चुनावी वर्ष में और भी चमकाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

    पिछले 6 वर्षों की सरकार में योगी आदित्यनाथ ने एक कुशल मुख्यमंत्री की तरह बेहद कठिन चुनौतियों का डटकर मुकाबला किया। जितने मुश्किल दौर को शिकस्त दी सरकार की ऐसी ही अभूतपूर्व सफलताओं से प्रभावित होकर जनता का विश्वास योगी सरकार से जुड़ता गया।‌ राममंदिर पर फैसले के बाद परिन्दा पर नहीं मार सका..यूपी साम्प्रदायिक दंगों से मुक्त हो गया.. कोरोना के सख्त वक्त पर सरकार के कुशल प्रबंधन की दुनिया ने प्रशंसा की.. सनातनियों का बिखराव थमा और जातिवाद कमजोर पड़ा.. भूमाफियाओं के अवैध कब्जों से जमीनें मुक्त हुईं… इंवेस्टर्स समिट में निवेश का कीर्तिमान स्थापित हुआ…

    और इन सब में जिस उपलब्धि को जनता ने सार्वाधिक सराहा वो है कानून व्यवस्था। योगी सरकार की वर्षगांठ पर इस उपलब्धि का नासिर्फ अहसास कराया जायेगा बल्कि वादा होगा कि जनता के सुख-चैन को चुनौती देने वाली माफियागिरी, आतंक और अराजकता के हर मंसूबे को जड़ से उखाड़ कर मिट्टी में मिला दिया जाएगा।
    – नवेद शिकोह

    Shagun

    Keep Reading

    International Children's Day: 47 'Girl Leaders' gain insight into the functioning of police stations and administrative blocks; engage in direct dialogue with officials.

    अन्तर्राष्ट्रीय बाल दिवस: थाने और ब्लॉक की कार्यप्रणाली से रूबरू हुईं 47 ‘बालिका लीडर्स’, अधिकारियों से किया सीधा संवाद

    A global salute to fearless investigative journalism: Anant Goenka and Ritika Chopra featured in the inaugural 'TIME100 Next India' list

    निडर खोजी पत्रकारिता को वैश्विक सलाम: ‘TIME100 Next India’ की पहली सूची में अनंत गोयनका और रितिका चोपड़ा शामिल

    Statewide campaign to be launched for the rights and safety of journalists; Zubair Ahmed appointed state president, Tausif Hussain entrusted with the role of secretary.

    पत्रकारों के अधिकार और सुरक्षा के लिए चलेगा प्रदेशव्यापी अभियान: ज़ुबैर अहमद बने प्रदेश अध्यक्ष, तौसीफ हुसैन को सचिव की कमान

    लखनऊ जिला जेल में बंदी की मौत का मामला: लापरवाही पर गिरी गाज, जेल वार्डर निलंबित; तीन हेड वार्डरों पर भी शिकंजा

    Network goes missing at Akhilesh Yadav's rally: SP levels major allegation against BJP; politics heats up in CM Yogi's stronghold

    अखिलेश यादव की रैली में नेटवर्क गायब: सपा ने भाजपा पर लगाया बड़ा आरोप, सीएम योगी के गढ़ में गरमाई सियासत

    A confluence of mystery, valor, and remarkable architecture: The 'Garhkundar Fort'—pride of Bundelkhand.

    रहस्य, शौर्य और अद्भुत स्थापत्य का संगम: बुंदेलखंड की शान ‘गढ़कुंडार का किला’

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    International Children's Day: 47 'Girl Leaders' gain insight into the functioning of police stations and administrative blocks; engage in direct dialogue with officials.

    अन्तर्राष्ट्रीय बाल दिवस: थाने और ब्लॉक की कार्यप्रणाली से रूबरू हुईं 47 ‘बालिका लीडर्स’, अधिकारियों से किया सीधा संवाद

    November 20, 2026
    A global salute to fearless investigative journalism: Anant Goenka and Ritika Chopra featured in the inaugural 'TIME100 Next India' list

    निडर खोजी पत्रकारिता को वैश्विक सलाम: ‘TIME100 Next India’ की पहली सूची में अनंत गोयनका और रितिका चोपड़ा शामिल

    November 20, 2026
    Sai Baba’s blessings will reach the world from the sacred land of Shirdi; a film titled ‘Kripa Sai’ will be produced in five languages.

    शिरडी की पावन धरती से दुनिया तक पहुंचेगी साईं बाबा की कृपा, पांच भाषाओं में बनेगी फिल्म ‘कृपा साईं’

    November 20, 2026

    अंतरराष्ट्रीय लोकपाल मंच ने विश्वव्यापी स्वतंत्र रक्षक संघ (WIDU) की स्थापना की

    November 20, 2026
    Houthi missile attack in Riyadh: Saudi Arabia’s tallest PIF Tower damaged; area evacuated

    रियाद में हूती मिसाइल हमला: सऊदी के सबसे ऊंचे PIF टावर को नुकसान, इलाका खाली

    November 19, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading