Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, June 9
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Hot issue

    कोरोनाकाल में बढ़ गया लहसुन का महत्व, खेती करने का है सही समय

    ShagunBy ShagunOctober 30, 2020 Hot issue No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 581

    केला, मिर्च के साथ सहफसली के रूप में उगाकर कर सकते हैं अधिक कमाई

    कोरोना काल में लहसुन का महत्व ज्यादा बढ़ गया है। रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के साथ ही कई रोगों में फायदेमंद लहसुन की खेती का यह उपयुक्त समय है। किसानों को इसी समय लहसुन को खेत में लगा देना चाहिए। कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, फास्फोरस का प्रचूर स्रोत के साथ ही लहसुन की खेती करने वाले किसानों के लिए यह सबसे फायदेमंद खेती है। सबसे बड़ी बात है कि इसका भाव बाजार में कम होने की स्थिति में किसान इसको सालों रखकर अच्छे बाजार भाव का इंतजार भी कर सकते हैं। इसको केला व मिर्च में सहफसली के रूप में भी उगाकर किसान आमदनी को बढ़ा सकते हैं।

    इस संबंध में उप निदेशक उद्यान अनीस श्रीवास्तव ने बताया कि लहसुन के खेत में ढेला नहीं रहना चाहिए। खेत की अच्छी जुताई करने के बाद खरपतवार को निकाल देना चाहिए। इसके बाद खेत में सड़ी हुई गोबर की खाद डालकर खेत को तैयार करना चाहिए। इसके बाद समतल क्यारियां बनाकर उसमें इसको लगाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इसको केले के खेत में या मिर्च के खेत में भी बुआई कर किसान अच्छी पैदावार निकाल सकते हैं। इसकी खेती से किसानों को काफी फायदा होगा।

    उन्होंने बताया कि लहसुन की खेती को बढ़ावा देने के लिए उद्यान विभाग भी किसानों को बीज उपलब्ध कराता है। इसके लिए किसानों को उद्यान विभाग में रजिस्टेशन कराकर आवेदन करना चाहिए।

    उन्होंने बताया कि लहसुन की किस्मों में गोदावरी, श्वेता, भीमा ओमेरी आदि प्रमुख हैं। गोदावरी माहू के लिए सहनशील है। रोपाई से पूर्व कलियों को कार्बेन्डाजिम .1 प्रतिशत की घोल से उपचारित करना चाहिए, जिससे कवकजनित रोगों के प्रभाव को कम किया जा सके। लहसुन के लिए बीज दर 400:500 किग्रा प्रति हेक्टेयर पर्याप्त होती है। चयनित कलियां 10 सेमी की दुरी पर लगाई जाती हैं। इसका अंकुरण सात से आठ दिनों में होती है। इसमें खरपतवार की रासायनिक प्रबंधन के लिए पेंडिमेथेलिन 30 इ.सी. या आक्सीफलोरोफेन के साथ बुआई से पहले या बुआई के बाद प्रयोग किया जाता है।

    अनीस श्रीवास्तव ने बताया कि इसमें आर्द्र गलन रोग स्केलेरोषियम राल्फसी नामक कवक से होता है, जो कि पौधशाला में बीज अंकुरण के बाद पौधों की बढवार के समय प्रभावित करता है। इसके लिए बुवाई से पूर्व बीज का केप्टान से उपचारित करना चाहिए। वहीं बैंगनी धब्बा रोग अल्टरनेरिया पोरी नामक कवक से होता है। यह रोग पौधों की किसी भी अवस्था में आ सकता है। इसके लिए बुवाई से पूर्व बीजों को 2-3 ग्राम डाइथायोकार्बामेट प्रति किग्रा बीज की दर से उपचारित करना चाहिए। वहीं श्याम वर्ण रोग के लिए कार्बान्डाजिम दो अनुपात में डुबाना चाहिए।

    अनीस श्रीवास्तव ने बताया कि थ्रिप्स लहसुन का प्रमुख नुकसान दायक कीट है। यह कीट आकार में बहुत छोटे होते हैं अभ्रक तथा प्रौढ कीट नई पतियों का रस चूसते हैं। कीड़ों के रस चुसने से पत्तियों पर असंख्य सफेद रंग के निशान दिखते हैं।

    Shagun

    Keep Reading

    Health of 4 UP MPs deteriorates during Ladakh visit; Lalganj MP admitted to AIIMS; Afzal Ansari put on oxygen support.

    लद्दाख दौरे पर UP के 4 सांसदों की तबीयत बिगड़ी, लालगंज सांसद AIIMS में भर्ती; अफजाल अंसारी को लगी ऑक्सीजन

    वेतन नहीं तो जनगणना नहीं!, लखनऊ के प्राथमिक शिक्षक कल से जनगणना बहिष्कार पर

    AI-ML Extravaganza at Shri Ramswaroop Memorial University: International FDP from July 13 to 18

    श्री रामस्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी में AI-ML का महाकुंभ: 13 से 18 जुलाई तक अंतरराष्ट्रीय FDP

    Human rights situation in Tibet goes from bad to worse: China's dominance further increases.

    तिब्बत में मानवाधिकारों की स्थिति बद से बदतर, चीन का दबदबा और बढ़ा

    Yoga awareness campaign launched with the blowing of the conch shell.

    शंखनाद के साथ शुरू हुआ योग जागरूकता अभियान

    Journalism is the lifeblood of democracy: Keshav Prasad Maurya

    पत्रकारिता लोकतंत्र की प्राणवायु है : केशव प्रसाद मौर्य

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Health of 4 UP MPs deteriorates during Ladakh visit; Lalganj MP admitted to AIIMS; Afzal Ansari put on oxygen support.

    लद्दाख दौरे पर UP के 4 सांसदों की तबीयत बिगड़ी, लालगंज सांसद AIIMS में भर्ती; अफजाल अंसारी को लगी ऑक्सीजन

    June 8, 2026
    Iran fired 10 ballistic missiles at Israel; all destroyed. Trump’s stern message: "Make a deal now."

    ईरान ने इज़राइल पर दागी 10 बैलिस्टिक मिसाइलें, सभी नष्ट; ट्रंप का सख्त संदेश- “अब डील करो”

    June 8, 2026

    बड़े मंगल पर करें ये उपाय सभी दुखों को हर लेंगे हनुमान जी

    June 8, 2026

    वेतन नहीं तो जनगणना नहीं!, लखनऊ के प्राथमिक शिक्षक कल से जनगणना बहिष्कार पर

    June 8, 2026
    AI-ML Extravaganza at Shri Ramswaroop Memorial University: International FDP from July 13 to 18

    श्री रामस्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी में AI-ML का महाकुंभ: 13 से 18 जुलाई तक अंतरराष्ट्रीय FDP

    June 8, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading