कांग्रेस ने जारी की बेरोजगारी के मुद्दे पर बुकलेट
लखनऊ, 09 फरवरी 2022: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्ससभा सांसद दिग्विजय सिंह ने युवा बेरोजगारी के मुद्दे पर बुकलेट जारी करते हुए कहा कि यूपी में सभी सीटों पर कांग्रेस चुनाव लड़ रही है। इसके लिए कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी श्रीमती प्रियंका गांधी जी को बधाई। डॉ मनमोहन सिंह ने कहा था कि नोटबंदी बहुत बड़ा स्कैम है इससे जीडीपी में 2 प्रतिशत गिरावट आएगी, यह वाकई बड़ा स्कैम था।
उन्होंने कहा साथियों, अच्छे दिन नौकरी बिन! नौकरियां हैं कहाँ ? किसे है “यंग इंडिया” का ख्याल? भारत की औसत आयु 28 वर्ष है। हम दुनिया के सबसे युवा देशों में हैं। पर मोदी सरकार देश के युवाओं की आँख पर पट्टिया बांधकर उन्हें भेड़-बकरियों की तरह बड़ा करना चाहते हैं। क्योंकि पढ़ा-लिखा, प्रतिभाशाली, रोजगार मांगने वाला, तरक्की की सोचने वाला, सवाल पूछने वाला युवा भाजपा-संघ परिवार के एजेंडे के लिए सबसे बड़ा खतरा है।
दिग्विजय सिंह ने कहा कि बेरोज़गारी देश के युवा की सबसे बड़ी बेजारी है। गुण है, क्षमता है, उमंग है, जच्चा है, शिक्षा है, पर रोजगार नहीं। दिसंबर 2021-1 जनवरी, 2022 को बेरोजगारी दर बढ़कर 7.9ः हो गई। यहां तक कि शहरों में बेरोजगारी दर 10ः का आंकड़ा पार कर गई। कोरोना काल से पहले ही साल 2017-18 में बेरोजगारी दर बढ़कर 6.1ः हो गई थी. जो साल 2019 एनएसएसओ की रिपोर्ट के मुताबिक 45 साल में सबसे अधिक थी। चिंता की बात यह है कि 20-29 साल के युवा लोगों में बेरोजगारी की दर 28ः है। युवा जितना ज्यादा पढ़ा-लिखा है, उतना ज्यादा बेरोजगार है।
उन्होंने कहा कि छात्रों और युवाओं की आलोचना की आवाज को दबाने के लिए उनके विरोध को कुचलने के लिए मोदी सरकार ने कोई कसर नहीं छोड़ी। आज कॉलेज से यूनिवर्सिटीज़ तक चारों ओर भय, उत्पीड़न, दमन व दबाव का माहौल है।
दिग्विजय सिंह ने कहा कि शिक्षा नीति 2020 का मुख्य केंद्र ऑनलाईन शिक्षा है। इसमें ऑनलाईन शिक्षा से पढ़ने वाले विद्यार्थियों की औसत 26 प्रतिशत से बढ़ाकर 50 प्रतिशत करने का दावा किया है। परंतु कंप्यूटर व इंटरनेट न उपलब्ध होने के कारण गरीब, दलित, पिछड़े, आदिवासी व ग्रामीण अंचल के छात्र अलग-थलग पड़ जाएंगे और देश में एक नया डिजिटल डिवाईड पैदा होगा। नई क्रेडिट पॉलिसी यूनिवर्सिटी और कॉलेज को अलग-अलग ग्रेड में बांटेगी और प्राईवेटाईजेशन को बढ़ावा देगी। बेहतर यूनिवर्सिटी को आत्मनिर्भर होने के लिए कहा जाएगा।
दिग्विजय सिंह ने कहा कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना का मोदी सरकार ने जोर-शोर से ढिंढोरा तो पीटा पर इसका लाभ नहीं मिला। एक तरफ तो इसका बजट काट दिया और जो पैसा दिया, उसका 78.91 प्रतिशत मोदी जी के विज्ञापनों पर खर्च कर दिया। आवंटित बजट का कुल पैसा रिलीज नहीं किया गया।
प्रेस वार्ता में कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत, पूर्व विधायक एवं कोषाध्यक्ष सतीश अजमानी, प्रदेश महासचिव संगठन दिनेश सिंह, मीडिया विभाग के वाइस चेयरमैन पंकज श्रीवास्तव, प्रिंट मीडिया संयोजक अशोक सिंह, डिजिटल मीडिया संयोजक अंशू अवस्थी, प्रदेश प्रवक्ता कृष्णकांत पाण्डेय, आसिफ रिजवी रिंकू, प्रियंका गुप्ता, संजय सिंह, मुकेश चौहान, सचिन रावत, प्रदीप सिंह समेत पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।







