लखनऊ। राजधानी के हजरतगंज स्थित कृषि भवन में गुरुवार तड़के आग लग गई। वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों की नजर बिल्डिंग की दूसरी मंजिल से निकल रहे धुंए पर पड़ी तो उन लोगों ने तुरन्त इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची दमकल की तीन गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालाकि इससे पहले ही वहां बने सांख्यिकी विभाग में रखी सैकड़ो फाइले राख हो चुकी थी। कृषि भवन के आसपास पूरे दिन लोग असमंजस में रहे कि ये हादसा या फिर इसके पीछे कोई साजिस है। सूत्रों की मानें तो इस अग्निकांड में एनआरएचएम घोटाले से जुड़ी वो तमाम फाइले जलकर राख हुई है, जिन्हे सीबीआई को तलाश थी। फिलहाल कृषि भवन में आग कैसे लगी इस बात का पता नही चल सका है। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है। कृषि भवन के दूसरे फ्लोर में गुरुवार सुबह कार्यालय खुलने से पहले ही आग लग गई। दूसरे फ्लोर से धुंआ निकलते देख सुरक्षाकर्मियों ने दमकल विभाग को सूचित किया गया। दमकल विभाग के मुताबिक करीब 9:15 बजे आग लगने की सूचना मिली। इसके बाद तीन गाड़ियों ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि आग दूसरे फ्लोर पर सांख्यिकी विभाग में लगी थी। जहां पर कई महत्वपूर्ण फ ाइलें रखी हुई थी। दमकल विभाग के मुताबिक वहां रखी कई फ ाइलें जलकर राख हो गई है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि किसी घोटाले या कारनामे को छुपाने के लिए यह आग लगाई गई हो। हालांकि पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है।
Keep Reading
Add A Comment







