Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, June 29
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया»Crime News

    गैंगस्टर अतीक अहमद की 75 करोड़ की 3 अवैध संपत्तियों को कुर्क करने का डीएम ने दिया आदेश

    ShagunBy ShagunAugust 24, 2022 Crime News No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 1,017

    प्रयागराज। गुजरात में अहमदाबाद की साबरमती जेल में बंद गैंगस्टर और पूर्व सांसद अतीक अहमद की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। बाहुबली अतीक अहमद की अपराध से अर्जित की गई अवैध संपत्तियों के खिलाफ यूपी पुलिस की कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में माफिया अतीक अहमद की 75 करोड़ की 3 अवैध संपत्तियों को गैंगस्टर एक्ट में कुर्क करने की तैयारी तेज हो गई है। डीएम संजय खत्री ने तीनों अवैध संपत्तियों को गैंगस्टर एक्ट में कुर्क करने का आदेश जारी कर दिया है। प्रयागराज पुलिस को 6 सितंबर तक तीनों संपत्तियों को कुर्क कर एक्शन रिपोर्ट डीएम को सौंपनी है।

    इसका मतलब है कि 6 सितंबर से पहले बाहुबली अतीक अहमद को करीब 75 करोड़ रुपये का झटका लगने वाला है।
    उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले ही धूमनगंज थाना पुलिस ने अतीक अहमद की 24 करोड़ की संपत्ति को गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्क किया था। बाहुबली पूर्व सांसद और माफिया घोषित हो चुके अतीक अहमद की अवैधसंपत्तियों की लगातार धूमनगंज पूरामुफ्ती थाना पुलिस तलाश कर रही थी। इस बीच 24 करोड़ की संपत्ति की कुर्की के बाद पुलिस ने कौशांबी जिले में अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन के नाम 8 बीघा जमीन का पता लगाया है।

    इसके साथ ही शाइस्ता के नाम पर ही हाईवे पर पौने चार बीघा जमीन मिली है, जबकि रहीमाबाद में अतीक अहमद के नाम पर ही सवा दो बीघे जमीन होने की जानकारी पुलिस को मिली है। तीनों प्रापर्टी को कुर्क करने के लिए पुलिस ने डीएम से इजाजत मांगी थी। इजाजत मिलने के बाद इन संपत्तियों को कुर्क करने की कार्रवाई तेज हो गई है। पुलिस गैंगस्टर एक्ट की धारा 14-1 के तहत माफियाओं की अवैध संपत्तियों को कुर्क कर रही है।इसी एक्ट के तहत अब माफिया घोषित हो चुके बाहुबली पूर्व सांसद अतीक अहमद की लगभग 75 करोड़ की संपत्ति को जल्द कुर्क किया जाएगा। गौरतलब है कि बाहुबली अतीक अहमद जहां गुजरात के साबरमती जेल में बंद है, वहीं उसका छोटा बेटा अली अहमद रंगदारी मांगने के मामले में प्रयागराज की नैनी सेंट्रल जेल में बंद है। उसने 30 जुलाई 2022 को प्रयागराज की जिला अदालत में सरेंडर किया था। उस पर 50 हजार का इनाम भी घोषित था।

    वहीं बाहुबली अतीक अहमद का बड़ा बेटा मोहम्मद उमर 4 साल से फरार है। उस पर अतीक अहमद के बिजनेस पार्टनर प्रॉपर्टी डीलर मोहित जायसवाल को लखनऊ से अगवा कर देवरिया जेल ले जाने और पिटाई कराने के आरोप में लखनऊ के कृष्णा नगर थाने में मुकदमा दर्ज है। इस मामले की जांच सीबीआई कर रही है और सीबीआई ने मोहम्मद उमर को भगोड़ा घोषित करते हुए उस पर दो लाख का इनाम घोषित किया हुआ है।

    Shagun

    Keep Reading

    Scorching heat in Kashi; residents turn to appeasing Lord Indra

    काशी में भीषण गर्मी, इंद्र देव को मनाने उतरे काशीवासी

    Children spread colors in the 'School of Happiness'; block printing activity enhances children's creative skills.

    खुशियों की पाठशाला में रंग बिखेरे बच्चों ने, ब्लॉक प्रिंटिंग एक्टिविटी से निखरा बच्चों का रचनात्मक कौशल

    Reel vs. Real: Lives at Stake in the Pursuit of Likes; CM Yogi Pens an Emotional Letter to Children

    योगी सरकार का ‘प्रोजेक्ट प्रवीण’: युवाओं को मिलेगा हुनर का नया सहारा

    Devotees throng Khatu Shyam bhajan evening; BJP leader assures women of support

    खाटू श्याम की भजन संध्या में उमड़े भक्त, BJP नेता ने मातृशक्ति को दिया भरोसा

    A Journey of Humanity: 180 Kilometers of Maternal Love—A Mother's Affection from Saharanpur to Jantar Mantar

    इंसानियत का सफर: 180 किलोमीटर की ममता सहारनपुर से जंतर-मंतर तक माँ की मोहब्बत

    The end of a golden chapter of simplicity, impartiality, and socialism

    सादगी, निष्पक्षता और समाजवाद के एक स्वर्णिम अध्याय का अंत

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Scorching heat in Kashi; residents turn to appeasing Lord Indra

    काशी में भीषण गर्मी, इंद्र देव को मनाने उतरे काशीवासी

    June 28, 2026
    Children spread colors in the 'School of Happiness'; block printing activity enhances children's creative skills.

    खुशियों की पाठशाला में रंग बिखेरे बच्चों ने, ब्लॉक प्रिंटिंग एक्टिविटी से निखरा बच्चों का रचनात्मक कौशल

    June 28, 2026
    Reel vs. Real: Lives at Stake in the Pursuit of Likes; CM Yogi Pens an Emotional Letter to Children

    योगी सरकार का ‘प्रोजेक्ट प्रवीण’: युवाओं को मिलेगा हुनर का नया सहारा

    June 28, 2026
    Devotees throng Khatu Shyam bhajan evening; BJP leader assures women of support

    खाटू श्याम की भजन संध्या में उमड़े भक्त, BJP नेता ने मातृशक्ति को दिया भरोसा

    June 28, 2026
    Lashkar-e-Taiba terrorist leader at the funeral of Shoaib Akhtar's brother (Include subhead; ensure no duplication)

    शोएब अख्तर के भाई के जनाजे में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी नेता

    June 28, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading