चंडीगढ, 24 जुलाई पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टेन अमरिंदर सिंह ने स्टार महिला क्रिकेटर हरमनप्रीत कौर को पंजाब पुलिस में डीएसपी पद देने की पेशकश की है। उन्होंने कहा कि पूर्व में जो गलतियां हुई हैं उनमें वह सुधार करना चाहते हैं।
हरमनप्रीत ने भारतीय टीम को इंग्लैंड में आईसीसी विश्व कप फाइनल तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभायी थी। उन्होंने आस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल में 171 रन की जबर्दस्त पारी खेली थी।
अमरिंदर सिंह ने पहले ही हरमनप्रीत के लिये पांच लाख रूपये के पुरस्कार की घोषणा की थी। उन्होंने मोगा में हरमनप्रीत के पिता हरमंदर सिंह से बात करने के बाद पद की पेशकश की ।
रिपोर्टों के अनुसार हरमनप्रीत कुछ साल पहले पंजाब पुलिस में भर्ती होना चाहती थी लेकिन उन्हें यह मौका नहीं दिया गया।
Add A Comment







