पेरिस में आयोजित जॉर्जाे अरमानी प्राइव कुटूर शो में प्रियंका चोपडा पहली पंक्ति में बैठे मेहमानों में शामिल रहीं। शो में नाओमी वॉट्स, केट विंसलेट और सोफिया लॉरेन समेत कई चर्चित हस्तियां शामिल हुर्इं।
डिजाइनर के वर्ष 2017 के संग्रह में अधिकांश जैकेट और स्कर्ट नजर आर्इं, जो आंखों को सुकून देने वाले ठंडे रंगों में थीं।
अरमानी की सफेद रंग की ड्रेस पहने प्रियंका ने समारोह में ली गई तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर साझा किया। इस समारोह में फ्रांस की अभिनेत्री इसाबेल हपर्ट और चीनी स्टार तांग वेई भी मौजूद थीं।
प्रियंका ने पोस्ट किया, ‘ ‘अरमानी का जश्न मनाते हुए महिलाओं के शानदार समूह के साथ होना शानदार है। बढयिा शाम है। ‘ ‘
अपनी पेरिस यात्रा का भरपूर आनंद उठाते हुए प्रियंका ने एफिल टॉवर के समक्ष खडे होकर भी तस्वीर खिंचवाई।
Keep Reading
Add A Comment







