Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, July 26
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    बोलेरो नियो में एक साथ बैठ सकेंगे 9 लोग

    ShagunBy ShagunJune 13, 2022 इंडिया No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 801

    साल के आखिर में उतारा जाएगा इसे बाजार में

    नई दिल्ली । स्वदेशी कंपनी महिन्द्रा अपनी एसयूवी बोलेरो नियो के अपडेट वर्जन को लॉन्च करने जा रही है। साल के आखिर में इसे बाजार में उतारा जाएगा। यह एसयूवी 7 या 9 पैसेंजर कैपेसिटी के साथ आएगी। बताया जा रहा है कि कंपनी ने जुलाई 2021 में पहली बार बोलेरो नियो को लॉन्च किया था।
    एसयूवी के नए वर्जन का नाम महिंद्रा बोलेरो नियो प्लस होगा। नई बोलेरो नियो प्लस पूरी तरह से नया प्रोडक्ट नहीं होगी। इसे टीयूवी300 प्लस एसयूवी के रीवैज वर्जन के रूप में लॉन्च किया जा रहा है, जिसे पिछले साल अप्रैल 2020 में लॉन्च किया गया था।माना जा रहा है कि बोलेरे नियो प्लस का साइज अपकमिंग मॉडल की तुलना में बड़ा होगा। इसकी लंबाई 4400 एमएम, चौड़ाई 1795एमएम और ऊंचाई 1812एमएम होगी। इसका वीलबेस 2680एमएम का होगा।
    वहीं इसका 5-सीटर वर्जन 3995एमएम लंबा, 1795एमएम चौड़ा और 1817एमएमलंबा है। इसके फीचर्स की बात करें तो अपकमिंग एसयूवी में नए एमआईडी डिस्प्ले के साथ नया इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ 7-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, माउंटेड कंट्रोल के साथ टिल्ट एडजेस्टेबल पावर स्टीयरिंग वील, इलेक्ट्रॉनिकली एडजस्टेबल ओआरवीएम, फ्रंट आर्मरेस्ट, हाइट एडजेस्टेबल ड्राइवर सीट, ईको मोड वाला एसी और कई शानदार फीचर दिए जाएंगे।महिंद्रा बोलेरो नियो प्लस के इंजन की बात करें तो इसमें मौजूदा मॉडल की तरह 2.2 लीटर डीजल इंजन देखने को मिलेगा। यह इंजन 4,000आरपीएम पर 118बीएचपी की पावर जनरेट कर सकता है।
    इसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दोनों का ऑप्शन मिलेगा। बोलेरो नियो वर्तमान में 5 वेरिएंट में आती है। इसमें एन4, एन8, एन10आर, एन10 और एन10 शामिल हैं। मौजूदा नियो मॉडल की कीमत 9.29 लाख रुपये से शुरू होकर 11.78 लाख रुपये तक जाती है। ऐसे में महिंद्रा बोलेरो नियो प्लसकी कीमत 12 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है। वहीं, महिंद्रा 27 जून को भारतीय बाजार में नई स्कॉर्पियो लॉन्च करने जा रही है। नई महिंद्रा स्कॉर्पियो एन एसयूवी को कई एडवांस फीचर्स के साथ पेश किया जाएगा।

    Shagun

    Keep Reading

    Sarnath becomes a UNESCO World Heritage Site! A cultural victory for India.

    सारनाथ बना यूनेस्को विश्व धरोहर! भारत की सांस्कृतिक जीत

    “एक व्यक्ति को हीरो मत बनाओ” : अभिजीत दीपके का तीखा संदेश

    Victory for the youth revolution! The arrogant government yields; Minister resigns after 12 years.

    युवा क्रांति की जीत! अहंकारी सरकार झुकी, 12 साल बाद मंत्री ने दिया इस्तीफा

    Husband unable to bear the shock of wife's death; collapses and dies while applying vermilion.

    पत्नी की मौत का सदमा सहे न सका पति, सिंदूर भरते हुए तोड़ा दम

    Don't ignore mouth ulcers; it could save your life: Experts warn about head and neck cancer.

    मुंह का अल्सर न करें नजरअंदाज, जान बच सकती है: हेड एंड नेक कैंसर पर विशेषज्ञ चेतावनी

    Union Bank's impressive Q1 profit and Indo MIM's mega IPO: Positive signals for the market.

    यूनियन बैंक का शानदार Q1 मुनाफा और इंडो MIM का मेगा IPO: बाजार में पॉजिटिव संकेत

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Sarnath becomes a UNESCO World Heritage Site! A cultural victory for India.

    सारनाथ बना यूनेस्को विश्व धरोहर! भारत की सांस्कृतिक जीत

    July 25, 2026

    “एक व्यक्ति को हीरो मत बनाओ” : अभिजीत दीपके का तीखा संदेश

    July 25, 2026
    Military readiness of young medical officers! Grand passing-out parade in Lucknow.

    युवा मेडिकल अधिकारियों की सैन्य तैयार! लखनऊ में भव्य समापन परेड

    July 25, 2026
    Victory for the youth revolution! The arrogant government yields; Minister resigns after 12 years.

    युवा क्रांति की जीत! अहंकारी सरकार झुकी, 12 साल बाद मंत्री ने दिया इस्तीफा

    July 25, 2026
    “My children are inside; I am standing outside” – This hell of child labor must end now.

    ‘मेरे बच्चे अंदर हैं, मैं बाहर खड़ा हूँ’ – बाल श्रम की इस नरक को अब बंद होना चाहिए

    July 25, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading