Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, June 30
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»festival

    भाजपा नेता रूबी खान ने अपने घर में स्थापित की मां दुर्गा की प्रतिमा, नौ दिन विधि विधान से करेंगी पूजा

    ShagunBy ShagunSeptember 27, 2022 festival No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 661

    अलीगढ़ । पिछले दिनों अपने घर में गणेश प्रतिमा स्थापित कर पट्टरपंथी मौलानाओं के निशाने पर आई भाजपा नेता रूबी आसिफ खान ने नवरात्रि में 9 दिनों के लिए अपने घर में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की है। वह अपने पति आसिफ खान के साथ बाजार गईं और दुर्गा प्रतिमा खरीद कर लाई। इस प्रतिमा को उन्होंने अपने घर में विधि विधान से स्थापित किया। उन्होंने कहा कि कट्टरपंथी उनके ऊपर लगातार हमलावर रहने रहे हैं, उनके खिलाफ फतवे जारी होते रहे हैं, लेकिन वह किसी से नहीं डरतीं। उन्होंने कहा कि मैं फतवा देने वालों को कहूंगी कि यह हिंदुस्तान है संभल जाएं वर्ना आगे बहुत नुकसान होगा।
    दरअसल, भाजपा की जय गंज मंडल की उपाध्यक्ष रूबी आसिफ खान ने पिछले दिनों गणेश प्रतिमा अपने घर में स्थापित की थी। उसके बाद उनके खिलाफ मौलानाओं ने उनके खिलाफ फतवे जारी किए थे, लेकिन वह पीछे नहीं हटी थीं। उन्होंने 7 दिनों तक गणेश प्रतिमा को अपने घर पर रख उसका विसर्जन भी विधि विधान से नरौरा में किया था।
    नवरात्र पर रूबी आसिफ खान फिर से दुर्गा प्रतिमा बाजार से खरीद कर लाई और अपने पति के साथ विधि-विधान से मूर्ति स्थापित की। वह 9 दिनों तक व्रत रखेंगी और उसकी पूजा करेंगी। उसके बाद उसका विसर्जन करेंगी।
    रूबी ने बताया कि आज मैंने 9 दिनों के लिए दुर्गा माता की मूर्ति की स्थापना की है। मेरे मन में पूजा अर्चना की शुरू से ही आस्था है। मैं सभी तरह के त्यौहार मनाती आई हूं। मुझे अच्छा लगता है कोई भेदभाव न रहे, किसी के भी बीच। हिंदू मुस्लिम सब एक रहें। मैंने माता रानी से प्रार्थना की है कि इस देश में चैन, सुकून, अमन शांति इसी तरीके से रहे। सारे भेदभाव खत्म हो जाए। मैं अल्लाह ताला से यही दुआ करुंगी कि भेदभाव खत्म हो और ऐसे मौलवी जो पूरे देश को बर्बाद करना चाहते हैं उन को भगवान समझा दें। माता रानी से यही मांग है कि उनके दिमाग में यह बैठा दें कि हम सब एक हैं और हमें सारे त्योहारों को मनाना चाहिए।
    ईद व दीपावली सब मिलकर मनाएं और किसी तरह का कोई भेदभाव नहीं हो। मैंने 9 दिन के लिए माता रानी की मूर्ति की स्थापना की है और 9 दिन पूरे व्रत भी रखूंगी। वैसे ही जैसे रमजान में रखती हूं। मैं 9 दिन बाद उसका विसर्जन करने जाऊंगी। मैं ऐसा इसलिए करती हूं क्योंकि मुझे ऐसा करना अच्छा लगता है। उन्होंने कहा कि फतवे जारी करना जेहादियों का काम है। हमें हिंदू-मुस्लिम के बीच भाई-चारा विकसित करना होगा। हमें मिलजुल कर ऐसी संरचना का विकास करना है, जिसमें सभी धर्मों के लोग शांति और सम्मान के साथ रह सकें। उन्होंने कहा कि धर्म के नाम पर बेवजह अंडंगेबाजी करने वाले लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि वे बेवजह समाज में जहर नहीं घोल सकें। समाज में बहुत सारे लोग मेरी बात के समर्थक हैं, लेकिन वे खुलकर मेरे साथ इसलिए नहीं आते क्योंकि वे डरते हैं कि इससे कहीं कट्टरपंथी नाराज न हो जाएं। वह डरते हैं क्योंकि उनको लगता है कि जो मेरे साथ हो रहा है वह उनके साथ ना हो। उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि वे ऐसे तत्वों से न डरें, ऐसे लोगों को समाज में बेनकाब करने की जरूरत है। इनकी धमकियों से डरने की जरूरत नहीं है।

    Shagun

    Keep Reading

    Diplomatic lessons for India from Meloni's 'self-respect'

    मेलोनी के ‘स्वाभिमान’ से भारत के लिए कूटनीतिक सबक

    दिलों को जीतने और दंगाइयों को झुकाने का नाम है राजकुमार अग्रवाल, IPS की नई पारी की शुरुआत

    Uproar in Ayodhya: 3-day ultimatum to 'donation thieves'; ₹5 lakh fine for contesting the case—Bar Association's stern declaration.

    अयोध्या में बवाल: चंदा चोरों को 3 दिन का अल्टीमेटम, केस लड़ने पर 5 लाख जुर्माना, बार एसोसिएशन का सख्त ऐलान

    Scorching heat in Kashi; residents turn to appeasing Lord Indra

    काशी में भीषण गर्मी, इंद्र देव को मनाने उतरे काशीवासी

    Children spread colors in the 'School of Happiness'; block printing activity enhances children's creative skills.

    खुशियों की पाठशाला में रंग बिखेरे बच्चों ने, ब्लॉक प्रिंटिंग एक्टिविटी से निखरा बच्चों का रचनात्मक कौशल

    Reel vs. Real: Lives at Stake in the Pursuit of Likes; CM Yogi Pens an Emotional Letter to Children

    योगी सरकार का ‘प्रोजेक्ट प्रवीण’: युवाओं को मिलेगा हुनर का नया सहारा

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Diplomatic lessons for India from Meloni's 'self-respect'

    मेलोनी के ‘स्वाभिमान’ से भारत के लिए कूटनीतिक सबक

    June 30, 2026

    दिलों को जीतने और दंगाइयों को झुकाने का नाम है राजकुमार अग्रवाल, IPS की नई पारी की शुरुआत

    June 29, 2026
    Uproar in Ayodhya: 3-day ultimatum to 'donation thieves'; ₹5 lakh fine for contesting the case—Bar Association's stern declaration.

    अयोध्या में बवाल: चंदा चोरों को 3 दिन का अल्टीमेटम, केस लड़ने पर 5 लाख जुर्माना, बार एसोसिएशन का सख्त ऐलान

    June 29, 2026
    Scorching heat in Kashi; residents turn to appeasing Lord Indra

    काशी में भीषण गर्मी, इंद्र देव को मनाने उतरे काशीवासी

    June 28, 2026
    Children spread colors in the 'School of Happiness'; block printing activity enhances children's creative skills.

    खुशियों की पाठशाला में रंग बिखेरे बच्चों ने, ब्लॉक प्रिंटिंग एक्टिविटी से निखरा बच्चों का रचनात्मक कौशल

    June 28, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading