Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, September 8
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    यूपी में 22 नवंबर 2022 से 3 चरण में होंगे निकाय चुनाव, 1 दिसंबर को आएंगे नतीजे

    ShagunBy ShagunAugust 25, 2022Updated:August 25, 2022 इंडिया No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 634

    उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी हो गई है। प्रदेश में 22 नवंबर से निकाय चुनाव तीन चरण में होंगे। मतदान सुबह 7.30 से शाम 5 बजे तक होगा।
    उत्तर प्रदेश के राज्य निर्वाचन आयुक्त एसके अग्रवाल ने निकाय चुनाव के मतदान की तिथि घोषित की। उन्होंने बताया कि इस बार भी मतदान ईवीएम से ही होगा।

    •पहले चरण का मतदान मतदान 22 नवंबर,
    •दूसरे चरण का 26, नवंबर और
    •तीसरे चरण का 29 नवंबर को मतदान होगा।

    पहले चरण के मतदान में 5 नगर निगम व 71 नगर पालिका शामिल हैं। दूसरे चरण का मतदान 26 नवम्बर होगा। जिसमें 51 नगर निगम व नगर पालिका तथा 131 नगर पंचायत 131 शामिल हैं।

    पहले चरण में 22 नवंबर को 24 जिलों में मतदान होगा। दूसरे चरण में 26 नवंबर को 25 जिले वोट पड़ेगे। तीसरे तथा अंतिम चरण का मतदान 29 नवंबर को होगा, जिसमें 26 जिले के मतदाता शामिल होंगे।
    एसके अग्रवाल ने बताया कि 16 नगर निगम व 198 नगर पालिका के साथ ही 438 नगर पंचायत में मतदान होगा। इसके लिए प्रदेश भर में 11389 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। नगर पालिका व नगर पंचायत में बैलेट पेपर से चुनाव होंगे।
    मतगणना एक दिसंबर को सुबह आठ बजे से होगी। राज्य सरकार ने निर्वाचन आयोग को चुनाव कार्यक्रम भेज दिया है। आयोग ने इसी आधार पर आज अधिसूचना जारी की। इस बार 653 निकायों में 12007 वार्डों में चुनाव होगा। मेयर की 16 सीटों, पालिका परिषद चेयरमैन की 199 तथा नगर पंचायत की 429 सीटों पर मतदान होना है। 10 % मतदान केंद्रों को अति संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है। इन केंद्रों की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। नगर निगम के चुनाव ईवीएम से जबकि नगर पालिका परिषद व नगर पंचायत के चुनाव बैलेट पेपर से होंगे। बैलेट पेपर पर प्रत्यशी की फोटो भी होगी।
    राज्य निर्वाचन आयुक्त एसके अग्रवाल ने बताया कि आचार संहिता लागू हो गयी है। अब किसी भी ट्रांसफर, प्रमोशन व नियुक्ति पर रोक लगा दी गई है। किसी विषम परिस्थिति में राज्य निर्वाचन आयोग की अनुमति लेनी होगी।
    उन्होंने कहा कि इस बार निकाय चुनाव राज्य सरकार के संसाधन से होंगे। हम बाहर से फोर्स नही लेंगे। आज से एक दिसम्बर तक सभी जिलाधिकारी, एसपी व एसएसपी जिला छोड़कर कही नही जायेंगे। उनकी सारी छुट्टी कैंसिल कर दी गई है।

    प्रथम चरण का मतदान 22 नवम्बर को
    22 नवम्बर – शामली, मेरठ, हापुड़
    22 नवम्बर – बिजनौर, बदायूं, हाथरस
    22 नवम्बर – कासगंज, आगरा, कानपुर
    22 नवम्बर – जालौन, हमीरपुर, चित्रकूट
    22 नवम्बर – कौशाम्बी, प्रतापगढ़, उन्नाव
    22 नवम्बर – हरदोई, अमेठी, फैजाबाद
    22 नवम्बर – गोंडा, बस्ती, गोरखपुर
    22 नवम्बर – आजमगढ़, गाजीपुर
    22 नवम्बर को सोनभद्र में मतदान होगा।

    दूसरे चरण का मतदान 26 नवम्बर को
    26 नवम्बर को लखनऊ में होगी वोटिंग
    26 नवम्बर – मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद
    26 नवम्बर – गौतमबुद्धनगर, अमरोहा
    26 नवम्बर – रामपुर, पीलीभीत
    26 नवम्बर – शाहजहांपुर, अलीगढ़
    26 नवम्बर – मथुरा, मैनपुरी
    26 नवम्बर – फर्रुखाबाद, इटावा
    26 नवम्बर – ललितपुर, बांदा
    26 नवम्बर – इलाहाबाद, लखनऊ
    26 नवम्बर – सुल्तानपुर, अम्बेडकरनगर
    26 नवम्बर – बहराइच, श्रावस्ती
    26 नवम्बर – संतकबीरनगर, देवरिया
    26 नवम्बर – बलिया, वाराणसी, भदोही।

    तीसरे चरण का मतदान 29 नवम्बर को
    29 नवम्बर – सहारनपुर, बागपत, बुलंदशहर
    29 नवम्बर – मुरादाबाद, संभल, बरेली
    29 नवम्बर – एटा, फिरोजाबाद
    29 नवम्बर – कन्नौज, औरैया
    29 नवम्बर – कानपुर देहात
    29 नवम्बर – झांसी, महोबा
    29 नवम्बर – फतेहपुर, रायबरेली
    29 नवम्बर – सीतापुर, लखीमपुर खीरी
    29 नवम्बर – बाराबंकी, बलरामपुर
    29 नवम्बर – सिद्धार्थनगर, महराजगंज
    29 नवम्बर – कुशीनगर, मऊ
    29 नवम्बर – चंदौली, जौनपुर
    29 नवम्बर को मिर्जापुर में मतदान होगा।

    Shagun

    Keep Reading

    A Scorpio on the roof! Thieves were stunned and the whole country had a laugh at this *jugaad* (ingenious hack) by a man from Gopalganj, Bihar.

    चोरों से बचाने को छत पर चढ़वा दी स्कॉर्पियो! इस बिहारी का जुगाड़ देखकर चोर भी हैरान, देश भी हंस पड़ा

    Gang arrested for honey-trapping and blackmailing the Walterganj Station House Officer (SHO).

    वाल्टरगंज थानाध्यक्ष को हनीट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाला गिरोह गिरफ्तार

    Deputy Chief Minister distributes housing approval letters in Amethi; says every eligible family will get a permanent house.

    उपमुख्यमंत्री ने अमेठी में बांटे आवास स्वीकृति पत्र, बोले: हर पात्र परिवार को मिलेगा पक्का घर

    Former MLA Surendra Singh foiled an attempt to kidnap a young woman on NH-31.

    पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह ने NH-31 पर युवती के अपहरण की कोशिश नाकाम की

    This very land gave us a hero like Abdul Hamid, and now a grand memorial for Maharaja Suheldev is being built: CM Yogi.

    योगी सरकार का बड़ा तोहफा: 5 लाख आउटसोर्स कर्मियों को शोषण से मुक्ति

    68,500 Teacher Recruitment: Candidates lay siege to Minister's residence, demanding implementation of reservation orders.

    68500 शिक्षक भर्ती: आरक्षण आदेश लागू करो, मंत्री आवास पर अभ्यर्थियों का घेराव

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    A Scorpio on the roof! Thieves were stunned and the whole country had a laugh at this *jugaad* (ingenious hack) by a man from Gopalganj, Bihar.

    चोरों से बचाने को छत पर चढ़वा दी स्कॉर्पियो! इस बिहारी का जुगाड़ देखकर चोर भी हैरान, देश भी हंस पड़ा

    September 7, 2026
    भूत बाबा आया

    भूत बाबा आया

    September 7, 2026
    A spectacular coming-together of Ranbir, Alia, and Vicky in Bhansali's grand world.

    भंसाली की भव्य दुनिया में रणबीर-आलिया-विक्की का धमाकेदार संगम

    September 6, 2026
    Gang arrested for honey-trapping and blackmailing the Walterganj Station House Officer (SHO).

    वाल्टरगंज थानाध्यक्ष को हनीट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाला गिरोह गिरफ्तार

    September 6, 2026
    Deputy Chief Minister distributes housing approval letters in Amethi; says every eligible family will get a permanent house.

    उपमुख्यमंत्री ने अमेठी में बांटे आवास स्वीकृति पत्र, बोले: हर पात्र परिवार को मिलेगा पक्का घर

    September 6, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading