Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, October 20
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    लो ब्लड प्रेशर आते है चक्कर और बेहोशी -हो सकता है खतरनाक, नियमित खाएं ये 6 फूड्स

    ShagunBy ShagunSeptember 22, 2022 इंडिया No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 802

    लो रक्तचाप एक मेडीकल कंडीशन है, जिसमें किसी व्यक्ति का ब्लड प्रेशर इतना कम हो जाता है कि वह चक्कर खाकर बेहोश भी हो सकता है।इसमें मतली, सुस्ती और धुंधली दृष्टि जैसी समस्या भी हो सकती है। आमतौर पर एक नॉर्मल ब्लड प्रेशर 120/80 एमएमएचजी होनी चाहिए, लेकिन जब ब्लड प्रेशर इससे भी कम हो जाए यानी 90/60 एमएमएचजी से भी नीचे चला जाए, तो इसे लो ब्लड प्रेशर कहेंगे।यह सेहत के लिए गंभीर भी हो सकता है।आप ब्लड प्रेशर को नॉर्मल बनाए रखने के लिए अपनी डाइट में कुछ फूड्स को ज़रूर शामिल करें.यदि आपका ब्लड प्रेशर सामान्य से भी कम रहता है, तो आप कैफीन का सेवन शुरू कर दें।
    इसके लिए जब भी आपको सीने में कोई तकलीफ महसूस हो, सांस लेने में समस्या हो या भारीपन महसूस हो, तो एक कप कॉफी या चाय पिएं।कैफीन रक्तचाप को बढ़ाता है।हालांकि, बहुत अधिक ब्लड प्रेशर लो हो जाए, तो डॉक्टर से ज़रूर संपर्क करें।कोई भी खाद्य पदार्थ, चाय, कॉफी शारीरिक समस्याओं का स्थायी इलाज नहीं हो सकता है।ये बस लक्षणों को कम कर सकते हैं या फिर रोगों से बचाए रखने में कारगर हो सकते हैं.नमक का अधिक सेवन उन लोगों को मना किया जाता है, जिनका ब्लड प्रेशर बहुत ज्यादा रहता है, लेकिन कम ब्लड प्रेशर होने पर आप सोडियम को डाइट में शामिल करें। सीमित मात्रा में प्रतिदिन डाइट में सोडियम की मात्रा होनी चाहिए, ताकि ब्लड प्रेशर बढ़ सके।आपको प्रतिदिन कितनी मात्रा में सोडियम लेना चाहिए, इसके लिए डाइटिशियन या डॉक्टर की सलाह भी ले सकते हैं।कई बार डिहाइड्रेशन के कारण भी अचानक से रक्तचाप को हो जाता है।ऐसे में ज़रूरी है दिन भर खुद को हाइड्रेटेड रखें।इसके लिए तरल पदार्थ का सेवन पर्याप्त मात्रा में करें।पानी पीने के साथ ही आप हेल्दी ड्रिंक्स जैसे जूस, आम का पन्ना, नारियल पानी, बेल का शरबत भी पी सकते हैं।यह लो ब्लड प्रेशर को नॉर्मल बनाने के लिए काफी आवश्यक होते हैं.इसके अलावा आप डाइट में फॉलिक एसिड और फोलेट युक्त फूड्स को भी शामिल कर सकते हैं।
    फोलेट और फॉलिक एसिड विटामिन बी के प्रकार हैं।फोलेट को आप नेचुरल खाद्य पदार्थों से प्राप्त कर सकते हैं, जबकि फॉलिक एसिड को सप्लीमेंट के रूप में ले सकते हैं।फोलेट रिच भरपूर फूड्स जैसे हरी पत्तेदार सब्जियां, पालक, ब्रोकली, राजमा, बादाम, मटर, अंडा, सोयाबीन, एवोकाडो, खट्टे फल, टमाटर, केला, पपीता, बीन्स, दालें आदि का सेवन कर सकते हैं। जिन लोगों को हाइपोटेंशन यानी निम्न रक्तचाप की समस्या रहती है, उन्हें छाछ का भी सेवन करना चाहिए। इसके स्वाद को बढ़ाने के लिए आप इसमें सेंधा नमक, भुना जीरा मिलाकर पी सकते हैं।इससे डिहाइड्रेशन से बचाव होगा, साथ ही लो ब्लड प्रेशर की समस्या भी दूर होगी।
    पेट की सेहत के लिए भी छाछ हेल्दी पेय पदार्थ है.प्रतिदिन एक टुकड़ा अदरक चबाने से सेहत को कई फायदे तो होंगे ही, ब्लड प्रेशर भी सामान्य रहेगा।इसके अलावा, आप दालचीनी पाउडर को गुनगुने पानी में मिलाकर भी पी सकते हैं।दूध के साथ खजूर का सेवन, प्रतिदिन किशमिश, टमाटर, गाजर आदि भी डाइट में शामिल करके ब्लड प्रेशर को सामान्य बनाए रख सकते हैं।इन सभी खाद्य पदार्थों के सेवन से सेहत को कई अन्य लाभ भी होंगे।

    Shagun

    Keep Reading

    Sonbhadra: Ash from the Anpara Thermal Plant is being brazenly discharged into the Rihand Dam, in blatant violation of NGT orders.

    सोनभद्र: रिहंद डैम में धड़ल्ले से बहाई जा रही अनपरा थर्मल प्लांट की राख, NGT के आदेशों का हो रहा खुला उल्लंघन

    Lucknow Journalist Association meeting in Bahraich: Discussions held on organizational expansion and journalist unity

    बहराइच में लखनऊ जर्नलिस्ट एसोसिएशन की बैठक: संगठन विस्तार और पत्रकारों की एकजुटता पर हुआ मंथन

    Deaths of five members of the same family in Noida spark a sensation; talk of hunger and financial distress raises questions.

    नोएडा में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत से सनसनी, भूख और आर्थिक तंगी की चर्चा ने उठाए सवाल

    Major relief for actor Rajpal Yadav from the Supreme Court in a cheque bounce case; court orders the release of his passport.

    चेक बाउंस मामले में अभिनेता राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, पासपोर्ट रिलीज करने का आदेश

    दिल की सेहत: खून का गाढ़ापन दूर करने और उसे प्राकृतिक रूप से पतला रखने के आसान उपाय

    This very land gave us a hero like Abdul Hamid, and now a grand memorial for Maharaja Suheldev is being built: CM Yogi.

    योगी सरकार में RTI के अंतर्गत बच्चों की शिक्षा के लिए 698.27 करोड़ रुपए आवंटित

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Sonbhadra: Ash from the Anpara Thermal Plant is being brazenly discharged into the Rihand Dam, in blatant violation of NGT orders.

    सोनभद्र: रिहंद डैम में धड़ल्ले से बहाई जा रही अनपरा थर्मल प्लांट की राख, NGT के आदेशों का हो रहा खुला उल्लंघन

    October 18, 2026
    Promotional song 'Jaise Radhe Krishna' from the film 'Darkaar' released; Raja Guru's powerful style grabs attention.

    फिल्म ‘दरकार’ का प्रमोशनल सॉन्ग ‘जैसे राधे कृष्णा’ रिलीज, राजा गुरु के दमदार अंदाज ने खींचा ध्यान

    October 18, 2026
    Lucknow Journalist Association meeting in Bahraich: Discussions held on organizational expansion and journalist unity

    बहराइच में लखनऊ जर्नलिस्ट एसोसिएशन की बैठक: संगठन विस्तार और पत्रकारों की एकजुटता पर हुआ मंथन

    October 18, 2026
    The saga of the 'Iron Man'—who united 565 princely states—now arrives on a Delhi stage.

    565 रियासतों को एक सूत्र में पिरोने वाले ‘लौह पुरुष’ की गाथा अब दिल्ली के मंच पर

    October 18, 2026
    JUST CORSECA enters the home entertainment market: Launches affordable smart projectors

    होम एंटरटेनमेंट बाजार में JUST CORSECA की एंट्री: लॉन्च किए किफायती स्मार्ट प्रोजेक्टर

    October 18, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading